Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Deuteronomy 3 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 We turned and took the road to Bashan, and Og king of Bashan, with all his people, came out to fight us at Edrei. फिर हमने मुड़कर बाशान के मार्ग से आगे बढ़ गए. बाशान का राजा ओग अपनी सारी सेना लेकर हमसे युद्ध करने एद्रेइ जा पहुंचा.
2 And our Father told me, "Don't fear him, for I've given him, all his people, and his land to you; do to him as you did to Sihon king of the Amorites, who lived at Heshbon." मगर याहवेह ने मुझे यह आश्वासन दिया, “उससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने उसे, उसकी सारी सेना तथा प्रजा को तुम्हारे अधीन कर दिया है. तुम उसके साथ वही सब करोगे, जो तुमने हेशबोन निवासी अमोरियों के राजा सीहोन के साथ किया था.”
3 So our Father also gave us Og king of Bashan and all his people, and we struck them down, leaving no survivor. इसी प्रकार याहवेह, हमारे परमेश्वर ने बाशान के राजा ओग को भी उसकी सारी सेना सहित हमारे अधीन कर दिया. हम उनका नाश इस सीमा तक करते चले गए कि कोई भी जीवित न रहा.
4 At that time we captured all his cities—all sixty, none untaken—the whole region of Argob, Og's kingdom in Bashan. उस समय हमने उसके सारे नगर अपने अधिकार में कर लिए; एक भी नगर ऐसा न रहा, जो हमने उनसे न छीना हो: साठ नगर, बाशान में ओग का साम्राज्य अर्थात् अरगोब का सारा क्षेत्र.
5 All these were cities fortified with high walls and barred gates, besides a great many unwalled villages. इन सभी नगरों की दीवारें ऊंची-ऊंची थीं, इनमें फाटक और छड़ें थीं. इनके अलावा कुछ नगर ऐसे भी थे, जिनकी दीवारें न थीं.
6 We devoted them to destruction, as with Sihon king of Heshbon, devoting to destruction every city—its men, women, and children. हमने इन सभी को पूरी तरह गिरा दिया, ठीक जिस प्रकार हमने हेशबोन के राजा सीहोन के साथ किया था-पुरुषों, स्त्रियों और बालकों को हर एक नगर में पूरी तरह नाश कर डाला.
7 But all the livestock and the plunder of the cities we took as spoil for ourselves. मगर हमने सभी पशुओं और नगरों से इकट्ठा की गई सामग्री को अपने लिए रख लिया.
8 So at that time we took the land from these two Amorite kings across the Jordan, from the Arnon Valley to Mount Hermon. इस प्रकार हमने यरदन के पार के दो अमोरी राजाओं की अधीनता से, आरनोन की घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक की भूमि को अपने अधिकार में ले लिया.
9 (the Sidonians call Hermon Sirion, while the Amorites call it Senir), (सीदोनवासी हरमोन को सिरिओन और अमोरी इसे सेनीर कहकर पुकारते हैं.)
10 all plateau cities, all Gilead, all Bashan to Salecah and Edrei—Og's kingdom cities in Bashan. इनके अलावा पठार के सारे नगर, सारे गिलआद, सारे बाशान, सलेकाह और एद्रेइ, जो बाशान में ओग के राज्य में थे.
11 (Only Og king of Bashan was left of the Rephaim's remnant. His bed was an iron bed; isn't it in Rabbah of the Ammonites? It was about thirteen and a half feet long and six feet wide.). (रेफाइम के बचे हुए भाग में केवल बाशान का राजा ही शेष रह गया था. उल्लेखनीय बात यह है कि उसकी चारपाई लौह की थी; यह अब तक अम्मोनियों के रब्बाह में स्थापित है. यह लगभग चार मीटर लंबी और डेढ़ मीटर चौड़ी है.)
12 This land we took then: from Aroer on the Arnon Valley's edge, plus half the Gilead hill country and its cities, I gave to the Reubenites and Gadites. फिर हमने उसी समय इस देश को अपने अधिकार में कर लिया. यह आरनोन की घाटी अरोअर से गिलआद के आधे क्षेत्र और इसमें स्थित नगरों का क्षेत्र है, जो मैंने रियूबेन और गाद के घराने को दे दिया.
13 I gave the rest of Gilead and all Bashan—Og's kingdom—to the half-tribe of Manasseh: the whole region of Argob. (All that part of Bashan was called the land of the Rephaim. बचा हुआ गिलआद, सारा बाशान अर्थात् जो ओग का साम्राज्य था, मैंने मनश्शेह के आधे गोत्र को दे दिया. (यह था अरगोब का पूरा क्षेत्र. सारे बाशान के बारे में कहा जाता है, कि यह रेफाइम का देश है.
14 Jair son of Manasseh took the whole region of Argob to the Geshurite and Maacathite border, and named Bashan after himself, Havvoth-jair, to this day.). मनश्शेह के पुत्र याईर ने गेशूरियों और माकाहथियों की सीमाओं तक पूरा क्षेत्र अपने अधिकार में कर लिया, अर्थात् अपने नाम के अनुरूप बाशान और हव्वोथ-याईर, जो उसका आधुनिक नाम है.)
15 And to Machir I gave Gilead. माखीर को मैंने गिलआद दे दिया.
16 To the Reubenites and Gadites I gave from Gilead to the Arnon Valley—its middle the border—to the Jabbok River, the Ammonites' border. रियूबेन और गाद के घराने को मैंने गिलआद का वह क्षेत्र दे दिया, जो आरनोन की घाटी तक फैला है (इसकी सीमा घाटी के बीच तक थी) और यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों की सीमा भी थी.
17 Also the Arabah, the Jordan its border, from Chinnereth to the Sea of the Arabah (the Dead Sea), below Pisgah's slopes, eastward. इसके अलावा अराबाह भी, जिसकी सीमा यरदन हो गई, किन्‍नेरेथ से लेकर अराबाह सागर तक, लवण-सागर, जिसके पूर्व में पिसगाह की ढलान की तलहटी है.
18 At that time I ordered you: "Your Father gave you this land to possess; all your fighting men must cross armed ahead of your brothers, the Israelites. इसके बाद मैंने उस समय तुम्हें यह आदेश दिया, “याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें यह देश अपने अधिकार में करने के उद्देश्य से दे दिया. तुम्हारे सारे वीर योद्धा शस्त्रों से सुसज्जित हो इस्राएल वंशज तुम्हारे भाइयों के आगे-आगे नदी पार करेंगे.
19 Only your wives, children, and livestock—I know you have much livestock—stay in the cities I gave you, मगर तुम्हारी पत्नियां, तुम्हारे बालक और तुम्हारे पशु मुझे मालूम है कि तुम्हारे पास बहुत पशु धन है, तुम्हारे साथ उसी समय तक उन्हीं नगरों में रहेंगे, जो मैंने तुम्हें दे दिए हैं,
20 until our Father gives your brothers rest as he has you, and they too take the land your Father is giving them beyond the Jordan. Then each of you returns to the possession I gave you." जब तक याहवेह तुम्हारे बंधुओं को तुम्हारे समान शांति और विश्राम न दे दें, और वे भी उस देश को अपने अधिकार में न कर लें, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें यरदन पार देने पर हैं. यह सब होने पर तुममें से हर एक मेरे द्वारा तुम्हें सौंपी गई संपत्ति को लौटाओगे.”
21 I commanded Joshua then: "Your own eyes saw all your Father did to these two kings. Your Father will do so to all the kingdoms you're crossing into. उस समय मैंने यहोशू को यह आदेश दिया, “तुमने तो खुद ही यह देख लिया है, कि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने इन दो राजाओं के साथ क्या किया है; यही सब याहवेह उन सभी साम्राज्यों के साथ भी करेंगे, जिनसे होकर तुम निकलोगे.
22 Don't be afraid of them, for your Father himself fights for you." तुम उनसे कदापि भयभीत न होना; क्योंकि यह युद्ध वह है, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारी ओर से लड़ेंगे.”
23 And I pleaded with our Father at that time, saying, मैंने उस समय याहवेह से यह विनती की:
24 "My Sovereign Father, you've begun showing your servant your greatness and strong hand. What god in heaven or earth can do deeds and mighty acts like yours? “प्रभु याहवेह, आपने अपने सेवक पर अपनी महिमा और सामर्थ्य दिखाना शुरू किया है. क्योंकि स्वर्ग और पृथ्वी पर कौन है ऐसा देवता, जो आपके समान ऐसे काम और सामर्थ्य से भरे काम पूरे कर सके?
25 Please let me cross over and see the good land beyond the Jordan, this good highland, and Lebanon." प्रभु, मेरी विनती है, कृपा कर मुझे यरदन के पार जाकर उस श्रेष्ठ देश को सिर्फ देख लेने दीजिए, उस सुहावने पर्वतीय प्रदेश और लबानोन को.”
26 But our Father was angry with me because of you and would not listen to me; our Father said to me, "Enough! Don't speak to me about this again. मगर याहवेह तुम्हारे कारण मुझसे क्रोधित थे. उन्होंने मेरी इस विनती को अनसुनी की. उन्होंने कहा, “बहुत हो चुका, अब मुझसे इस विषय का वर्णन न करना.
27 Climb Pisgah's summit, raise your eyes west, north, south, and east, and see with your own eyes, for you won't cross this Jordan. पिसगाह पर्वत शिखर पर चले जाओ, पश्चिम, उत्तर, पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर दृष्टि कर उसको देख लो, क्योंकि यरदन के पार तो तुम जा ही न सकोगे.
28 But commission Joshua, encourage and strengthen him, for he will cross ahead of this people and give them the land you will see as their inheritance." हां, यहोशू को नियुक्त करो, उसे प्रोत्साहित करो, उसे दृढ़ बनाओ, क्योंकि वही इन लोगों का अगुआ होकर यरदन के पार जाएगा और वही उन्हें मीरास में वह देश प्रदान करेगा, जिसे तुम देखने पर हो.”
29 So we remained in the valley opposite Beth-peor. तब हम बेथ-पिओर के पास की घाटी में ही ठहरे रहे.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]