Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Daniel 4 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 King Nebuchadnezzar, to all peoples, nations, and languages living throughout the earth: May your peace be multiplied. राजा नबूकदनेज्ज़र की ओर से, सारी पृथ्वी पर रहनेवाले जाति-जाति और हर भाषा के लोगों को यह वचन: आप सब की बहुत उन्‍नति हो!
2 I am glad to declare the signs and wonders the Most High God has done for me. सर्वोच्च परमेश्वर द्वारा मेरे लिये किए गए उन अद्भुत चिन्हों और आश्चर्य कर्मों के बारे में तुम्हें बताते हुए मुझे खुशी हो रही है.
3 How great are his signs, and how mighty are his wonders! His kingdom is an everlasting kingdom, and his dominion is from generation to generation. क्या ही बड़े हैं उसके दिखाए चिन्ह, क्या ही महान हैं उसके आश्चर्यकर्म! उसका राज्य एक सदाकाल का राज्य है; उसकी प्रभुता पीढ़ी-पीढ़ी तक बनी रहती है.
4 I, Nebuchadnezzar, was at ease in my house and flourishing in my palace. मैं, नबूकदनेज्ज़र अपने महल में संतुष्ट और सम्पन्‍न था.
5 I saw a dream that frightened me; thoughts on my bed and visions in my head terrified me. मैंने एक स्वप्न देखा, जिससे मैं भयभीत हो गया. जब मैं अपने पलंग पर लेटा हुआ था, तो जो चित्र और दर्शन मेरे मन में आये, उनसे मैं भयभीत हो गया.
6 So I ordered all Babylon's wise men brought before me to tell me the dream's meaning. इसलिये मैंने आज्ञा दी कि बाबेल के सारे बुद्धिमान लोग मेरे सामने लाए जाएं कि वे मेरे स्वप्न का अर्थ बताएं.
7 Then the magicians, enchanters, Babylonians, and astrologers entered. I told them the dream, but they could not interpret it for me. जब जादूगर, टोन्हे, तांत्रिक, ज्योतिषी और दैवीय शक्तिवाले मेरे पास आये, तो मैंने उन्हें अपना स्वप्न बताया, पर वे मुझको उसका अर्थ नहीं बता सके.
8 Finally Daniel came before me—named Belteshazzar after my god's name, the holy gods' spirit in him—and I told him the dream. आखिर में, दानिएल मेरे सामने आया और मैंने उसे अपना स्वप्न बताया. (उसका नाम मेरे देवता के नाम से बैलशत्सर रखा गया है, और पवित्र देवताओं की आत्मा उसमें है.)
9 Belteshazzar, chief magician, I know the spirit of the holy gods is in you, and no mystery baffles you—tell me the visions of my dream that I saw, and their meaning. मैंने कहा, “हे बैलशत्सर, जादूगरों का मुखिया, मैं जानता हूं कि पवित्र देवताओं की आत्मा तुममें है और कोई भी रहस्य तुम्हारे लिये कठिन नहीं है. यह मेरा स्वप्न है; मुझे इसका अर्थ बताओ.
10 The visions in my mind while in bed: I saw a tree in the middle of the earth, very tall. ये वे दर्शन हैं जिन्हें मैंने पलंग पर लेटे हुए देखा: मैंने देखा कि पृथ्वी के बीच एक पेड़ लगा है. वह बहुत ऊंचा था.
11 The tree grew and became strong, and its top reached to heaven, and it was visible to the ends of the whole earth. वह पेड़ बड़ा होकर मजबूत हो गया और इसका सिरा आकाश को छूने लगा; इसे सारी पृथ्वी के छोर से भी देखा जा सकता था.
12 Its leaves were beautiful and its fruit abundant, and in it was food for all. Wild animals found shade under it, and the birds of the heavens lived in its branches, and all flesh was fed from it. इसकी पत्तियां सुंदर थी और इसमें बहुत सारे फल लगे थे, और इसमें सबके लिये भोजन था. इसके नीचे जंगली जानवर रहते थे, और आकाश के पक्षी इसकी शाखाओं पर बसेरा करते थे; इसमें से हर एक जीव-जन्तु भोजन पाते थे.
13 In my visions in bed I saw a watcher, a holy one, coming down from heaven. “पलंग पर लेटे हुए मैंने दर्शन में देखा कि स्वर्ग से एक पवित्र जन, एक संदेशवाहक नीचे आ रहा था.
14 He shouted: Cut down the tree, chop its branches, strip its leaves, scatter its fruit. Let animals flee from under it, birds from its branches. उसने ऊंची आवाज में कहा: ‘काट डालो इस पेड़ को और इसकी शाखाओं को अलग कर दो; इसकी पत्तियों को गिरा दो और इसके फल को बिखरा दो. जानवर इसके नीचे से भाग जाएं और चिड़िया इसकी शाखाओं से उड़ जाएं.
15 But leave the stump of its roots in the earth, bound with a band of iron and bronze, in the grass of the field. Let him be drenched with the dew of heaven, and let his portion be with the wild animals in the grass of the earth. पर पेड़ के ठूंठ और इसकी जड़ों को लोहे और कांसा से बंधे रहकर ज़मीन के घास पर, भूमि में रहने दो. “ ‘उसे आकाश की ओस से भीगने दो, और उसे पृथ्वी के पौधों के बीच जानवरों के साथ रहने दो.
16 Let his human mind be taken away and a beast's mind be given to him, and let seven periods of time pass over him. उसका मन बदल दिया जाए और एक मनुष्य के समान उसका मन न रहे और उसे सात कालखण्ड बीतने तक एक जानवर का मन दिया जाए.
17 The sentence is by the decree of the watchers, the decision by the word of the holy ones, so that the living may know that the Most High rules over the kingdom of men and gives it to whom he will and sets over it the lowliest of men.' “ ‘इस निर्णय का ऐलान संदेशवाहकों के द्वारा किया जाता है, पवित्र जन इस निर्णय की घोषणा करते हैं, ताकि जीवित लोग इस बात को जानें कि वह जो सर्वोच्च हैं, वे ही पृथ्वी पर सब राज्यों के ऊपर परम प्रधान हैं और वे जिसे चाहते हैं, उसे उन राज्यों को दे देते हैं और छोटे से छोटे व्यक्ति को उनके ऊपर नियुक्त कर देते हैं.’
18 This is the dream I, King Nebuchadnezzar, saw. Tell me its meaning, Belteshazzar, for my kingdom's wise men can't explain it, but you can—the spirit of the holy gods is in you. “यही है वह स्वप्न जिसे मैं, राजा नबूकदनेज्ज़र ने देखा. अब, हे बैलशत्सर, मुझे बताओ कि इसका क्या अर्थ है, क्योंकि मेरे राज्य का कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति मुझे इसका अर्थ नहीं बता सकता. पर तुम बता सकते हो, क्योंकि तुममें पवित्र देवताओं की आत्मा है.”
19 Then Daniel, called Belteshazzar, was stunned briefly, alarmed by his thoughts. The king said, "Belteshazzar, don't let the dream or its meaning alarm you." Belteshazzar answered, "My lord, may the dream be for your haters, its meaning for your enemies!" तब दानिएल (जिसे बैलशत्सर भी कहा जाता था) थोड़ी देर के लिये व्याकुल हो गया, और उसके विचार उसे भयभीत करने लगे. इसलिये राजा ने कहा, “हे बैलशत्सर, मेरे स्वप्न या इसके अर्थ से भयभीत न हो.” बैलशत्सर ने उत्तर दिया, “हे मेरे प्रभु, काश, यह स्वप्न सिर्फ आपके शत्रुओं और इसका अर्थ आपके विरोधियों पर लागू होता!
20 The tree you saw grew strong, its top reaching heaven, visible to all the earth, वह पेड़ जिसे आपने देखा, जो बड़ा होकर मजबूत हो गया, जिसका सिरा आकाश को छूने लगा था, और जिसे सारी पृथ्वी से देखा जा सकता था,
21 beautiful leaves, abundant fruit, food for all—wild animals lived beneath it, birds of the sky nested in its branches. जिसकी पत्तियां सुंदर और जिसमें बहुत सारे फल थे, जिससे सबको भोजन मिलता था, जो जंगली जानवरों को आश्रय देता था, और चिड़ियां जिसकी शाखाओं पर घोंसला बनाती थीं—
22 It is you, king—you have grown and become strong; your greatness has grown, reaching heaven, your dominion to the ends of the earth. हे महाराज, वह पेड़ आप हैं! आप बड़े और मजबूत हो गये हैं; आपकी महानता इतनी हो गई है कि यह आकाश को छूने लगी है, और आपका राज्य पृथ्वी में दूर-दूर तक फैल गया है.
23 Because the king saw a watcher, a holy one, come down from heaven, saying: Cut down the tree, destroy it—but leave the stump of its roots in the ground, bound with a band of iron and bronze in the field's grass. Let him be drenched with the dew of heaven; his portion with the wild animals, until seven periods of time pass over him. “हे महाराज, आपने एक पवित्र जन, एक संदेशवाहक को स्वर्ग से नीचे उतरते हुए देखा जो यह कह रहा था, ‘इस पेड़ को काट डालो और इसे नष्ट कर दो, पर इसके ठूंठ को, लोहा और कांसा से बंधे हुए ज़मीन के घांस में रहने दो तथा इसके जड़ों को भूमि में छोड़ दो. उसे आकाश की ओस से भीगने दो; उसे जंगली जानवरों के साथ रहने दो, जब तक कि उसके लिये सात कालखण्ड पूरे न हो जाएं.’
24 This is the interpretation, my king: the Most High's decree has come upon my lord the king, “हे महाराज, यह उसका अर्थ है, और यह वह फैसला है, जिसे सर्वोच्च परमेश्वर ने मेरे प्रभु राजा के विरुद्ध दिया है:
25 you'll be driven from people to live among wild animals, eating grass like oxen, drenched with the dew of heaven, until seven times pass over you and you know the Most High rules the human kingdom, giving it to whoever he chooses. आपको लोगों के बीच से भगा दिया जाएगा और आप जंगली जानवरों के साथ रहेंगे; आप बैल की तरह घांस खाएंगे और आकाश की ओस से भीगेंगे. सात कालखण्ड के बीतने तक आप इसी स्थिति में रहेंगे, और तब आप यह मान लेंगे कि पृथ्वी पर सारे राज्यों के ऊपर सर्वोच्च परमेश्वर ही परम प्रधान हैं और वे जिसे चाहते हैं उसे ये राज्य दे देते हैं.
26 The command to leave the stump and its roots in the ground: your kingdom will be restored to you once you know Heaven rules. पेड़ के ठूंठ को इसके जड़ों सहित छोड़ने की जो आज्ञा दी गई है, उसका अर्थ यह है कि आपको आपका राज्य लौटा दिया जाएगा, जब आप यह बात मान लेंगे कि स्वर्ग ही शासन करता है.
27 So, king, accept my advice: break from your sins through righteousness, your wrongdoing through mercy to the poor, so your prosperity may continue. इसलिये, हे महाराज, खुशी से मेरी सलाह को मान लीजिये: आप अपने पापों को छोड़कर भले काम करिये, और दुष्टता को छोड़कर सताये हुए लोगों पर दया कीजिये. तब यह हो सकता है कि आपकी समृद्धि होने लगे.”
28 All this came upon King Nebuchadnezzar. ये सब बातें राजा नबूकदनेज्ज़र के साथ हुई.
29 Twelve months later, he was walking on the roof of Babylon's royal palace. बारह महीनों के बाद, जब राजा बाबेल के राजमहल के छत पर टहल रहा था,
30 The king said, "Is this not great Babylon I built as a royal house by my mighty power, for the glory of my majesty?" तब उसने कहा, “क्या यह वह बड़ा बाबेल नहीं है, जिसे मैंने अपने बड़े शक्ति से शाही निवास के रूप में अपने वैभव की महिमा के लिये बनाया है?”
31 The words were still in the king's mouth when a voice fell from heaven: "King Nebuchadnezzar, this is said to you: the kingdom has left you. अभी राजा के ये वचन उसके मुंह से निकले भी नहीं थे कि स्वर्ग से एक आवाज आई, “हे राजा नबूकदनेज्ज़र, तुम्हारे लिए यह फैसला किया जाता है: तुम्हारा शाही अधिकार तुमसे छीन लिया गया है.
32 You'll be driven from people, living with wild animals, eating grass like an ox. Seven periods will pass over you, until you know the Most High rules mankind's kingdom and gives it to whomever he wills." तुम्हें लोगों के बीच से भगा दिया जाएगा और तुम जंगली जानवरों के साथ रहोगे; तुम बैल की तरह घांस खाओगे. इसी स्थिति में तुम्हारे लिये सात कालखण्ड बीतेगा और तब तुम यह मान लोगे कि सर्वोच्च परमेश्वर ही पृथ्वी पर सब राज्यों के ऊपर परम प्रधान हैं और वे जिसे चाहते हैं उसे इन राज्यों को दे देते हैं.”
33 At once the word came true against Nebuchadnezzar: driven from people, he ate grass like cattle, his body soaked by the dew of heaven, until his hair grew like eagle feathers, his nails like bird claws. नबूकदनेज्ज़र के बारे में जो बात कही गई, वह उसी घड़ी पूरी हो गई. उसे लोगों के बीच से भगा दिया गया और वह बैल की तरह घांस खाने लगा. उसका शरीर आकाश की ओस से भीगता था, यहां तक कि उसके बाल बढ़कर गरुड़ के पंखों के समान और उसके नाखून चिड़ियों के पंजों के समान हो गये.
34 When the days ended, I, Nebuchadnezzar, raised my eyes to heaven, and my reason returned. I blessed the Most High, praised and honored the One who lives forever, whose rule is everlasting, whose kingdom spans every generation. निर्धारित समय के अंत में, मैं, नबूकदनेज्ज़र ने स्वर्ग की ओर अपनी दृष्टि उठाई, और मेरी मानसिक अवस्था फिर पहले जैसे हो गई. तब मैंने सर्वोच्च परमेश्वर की महिमा की; मैंने उसका आदर और प्रशंसा किया, जो सदाकाल तक जीवित रहता है. उसकी प्रभुता सदाकाल की है; उसका राज्य पीढ़ी-पीढ़ी तक बना रहता है.
35 All the inhabitants of the earth are counted as nothing, and he does according to his will among the host of heaven and among the inhabitants of the earth; and no one can hold back his hand or say to him, "What have you done?" पृथ्वी के सारे लोगों का कोई महत्व नहीं है. वह जैसा चाहता है वैसा स्वर्ग की शक्तियों और पृथ्वी के लोगों के साथ करता है. उसे कोई भी रोक नहीं सकता या यह कह नहीं सकता: “आपने यह क्या कर डाला?”
36 Then my sanity returned; my majesty and splendor returned for my kingdom's glory. My advisers and nobles sought me; I was restored over my kingdom, and surpassing greatness was added to me. जिस समय मेरी मानसिक अवस्था पहले जैसी हो गई, उसी समय मेरा सम्मान और वैभव भी मेरे राज्य के गौरव हेतु मेरे पास लौट आया. मेरे सलाहकारों और कुलीन लोगों ने मुझे ढूंढ़ निकाला, और मुझे फिर से मेरे सिंहासन पर बैठाया गया और मैं पहले से भी ज्यादा महान हो गया.
37 Now I, Nebuchadnezzar, praise, exalt, and honor Heaven's King, for all his works are right, his ways just; those walking in pride he can humble. अब मैं, नबूकदनेज्ज़र स्वर्ग के राजा की स्तुति, महिमा और प्रशंसा करता हूं, क्योंकि वे जो भी करते हैं, सही करते हैं और उनके सब युक्तियां न्याय संगत होती हैं. और जो घमंड से चलते हैं, उन्हें वह नम्र बनाने में समर्थ है.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]