Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

Acts 12 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 About that time King Herod attacked some who belonged to the church, intending to harm them. उसी समय राजा हेरोदेस ने कलीसिया के कुछ लोगों को सताने के उद्देश्य से बंदी बना लिया
2 He had James, the brother of John, put to death with the sword. और तलवार से योहन के भाई याकोब की हत्या करवा दी.
3 Seeing that this pleased the Jews, Herod proceeded to seize Peter too, during the days of Unleavened Bread. जब उसने यह देखा कि उसके ऐसा करने से यहूदी प्रसन्‍न होते हैं, उसने पेतरॉस को भी बंदी बनाने का निश्चय किया. यह अखमीरी रोटी के पर्व का अवसर था.
4 He arrested him, put him in prison, and handed him to four squads of four soldiers to guard, intending to bring him out to the people after the Passover. पेतरॉस को बंदी बनाकर उसने उन पर चार-चार सैनिकों के चार दलों का पहरा लगा दिया कि फ़सह पर्व समाप्‍त हो जाने पर वह उन पर मुकद्दमा चलाए.
5 Peter was kept in prison, but the church prayed fervently to our Father for him. पेतरॉस को कारागार में रखा गया किंतु कलीसिया उनके लिए एक मन से प्रार्थना कर रही थी.
6 That night, before Herod could bring him out, Peter slept between two soldiers, bound with two chains; guards before the door kept watch over the prison. उन पर मुकद्दमा चलाए जाने से एक रात पहले पेतरॉस दो सैनिकों के मध्य बेड़ियों से बंधे सोए हुए थे. और द्वार के सामने भी चौकीदार पहरा दे रहे थे.
7 Suddenly an angel of our Father stood beside him, and light filled the cell. He struck Peter's side, woke him, and said, "Get up quickly." The chains fell from his hands. प्रभु का एक दूत एकाएक वहां प्रकट हुआ और वह कमरा ज्योति से भर गया. स्वर्गदूत ने पेतरॉस को थपथपा कर जगाया और कहा, “जल्दी उठिए!” तत्काल ही पेतरॉस की हथकड़ियां गिर पड़ीं.
8 The angel told him, "Get dressed and put on your sandals." Peter complied. Then he said, "Wrap your cloak around you and follow me." स्वर्गदूत ने पेतरॉस से कहा, “वस्त्र और जूतियां पहन लीजिए” पेतरॉस ने ऐसा ही किया. तब स्वर्गदूत ने उन्हें आज्ञा दी, “अब ऊपरी कपड़ा ओढ़ कर मेरे पीछे-पीछे आ जाइए.”
9 So Peter went out and followed, not knowing the angel's actions were real—he thought he saw a vision. पेतरॉस उसके पीछे कारागार से बाहर आ गए किंतु वह यह समझ नहीं पा रहे थे कि जो कुछ स्वर्गदूत द्वारा किया जा रहा था, वह सच्चाई थी या सिर्फ़ सपना.
10 Passing the first and second guard posts, they reached the iron gate to the city, which opened for them on its own. They went out, walked one street, and the angel suddenly left him. जब वे पहले और दूसरे पहरे को पार करके उस लोहे के दरवाज़े पर पहुंचे, जो नगर में खुलता है, वह द्वार अपने आप खुल गया और वे बाहर निकल गए. जब वे गली पार कर चुके तो अचानक स्वर्गदूत उन्हें छोड़कर चला गया.
11 Then Peter came to himself and said, "Now I know for certain: our Father sent his angel and rescued me from Herod's hand and from everything the Jewish people expected." तब पेतरॉस की सुध-बुध लौटी और वह कह उठे, “अब मुझे सच्चाई का अहसास हो रहा है कि प्रभु ने ही अपने स्वर्गदूत को भेजकर मुझे हेरोदेस से और यहूदी लोगों की सारी उम्मीदों से छुड़ा लिया है.”
12 Aware of this, he went to Mary's house, mother of John also called Mark, where many were gathered praying. यह जानकर वह योहन अर्थात् मार्कास की माता मरियम के घर पहुंचे, जहां अनेक शिष्य इकट्ठा होकर प्रार्थना कर रहे थे.
13 When Peter knocked at the door of the gateway, a servant girl named Rhoda came to answer. उनके खटखटाने पर रोदा नामक दासी द्वार पर आई.
14 Recognizing Peter's voice, she was so overjoyed she ran in without opening the gate, announcing Peter stood there. पेतरॉस का शब्द पहचानकर, आनंद में द्वार खोले बिना ही उसने अंदर जाकर बताया कि पेतरॉस बाहर द्वार पर खड़े हैं.
15 "You're out of your mind," they said. But she insisted it was true. So they said, "It's his angel." वे उससे कहने लगे, “तेरी तो मति मारी गई है!” किंतु जब वह अपनी बात पर अटल रही तो वे कहने लगे, “वह पेतरॉस का स्वर्गदूत होगा.”
16 But Peter kept on knocking, and when they opened the door and saw him, they were astonished. उधर पेतरॉस द्वार खटखटाते रहे. आखिरकार जब उन्होंने द्वार खोला, वे पेतरॉस को देखकर हक्का-बक्का रह गए.
17 Signaling with his hand for quiet, he explained how our Father had led him out of prison. "Tell James and the brothers and sisters this," he said, then left for another place. पेतरॉस ने हाथ से शांत रहने का संकेत देते हुए उन्हें बताया कि प्रभु ने किस प्रकार उन्हें कारागार से बाहर निकाला. पेतरॉस ने उनसे कहा कि वे याकोब और अन्य भाई बहिनों को इस विषय में बता दें. तब वह स्वयं दूसरी जगह चले गए.
18 When morning came, there was no small commotion among the soldiers over what had become of Peter. अगले दिन सुबह सैनिकों में बड़ी खलबली मच गई कि पेतरॉस का क्या हुआ?
19 Herod, after searching for him and not finding him, questioned the guards and ordered them executed. Then he went down from Judea to Caesarea and stayed there. हेरोदेस ने उनकी बहुत खोज करवाई और उन्हें कहीं भी न पाकर उसने पहरेदारों की जांच की और उन सबके लिए मृत्यु दंड का आदेश दे दिया. फिर हेरोदेस कुछ समय के लिए यहूदिया प्रदेश से कयसरिया नगर चला गया और वहां रहा.
20 Herod was enraged at Tyre and Sidon. Together they came to him, and having won over Blastus, the king's chamberlain, they requested peace, since their land depended on the king's land for food. हेरोदेस सोर और सीदोनवासियों से बहुत नाराज़ था. ये लोग राजा के घर की देखभाल करनेवाले ब्लास्तॉस की सहानुभूति प्राप्‍त कर एक मत होकर मेल-मिलाप का प्रस्ताव लेकर राजा के पास आए थे क्योंकि अनाज की पूर्ति के लिए वे राजा के क्षेत्र पर ही निर्भर थे.
21 On the set day Herod dressed in royal robes, sat on the throne, and made a speech to them. हेरोदेस ने नियत दिन अपने राजसी वस्त्र धारण कर सिंहासन पर विराजमान हो प्रजा को संबोधित करना प्रारंभ किया.
22 And the crowd kept shouting, "This is the voice of a god, not of a man!" भीड़ चिल्लाती रही, “यह मानव का नहीं, देवता का शब्द है.”
23 Instantly an angel of our Father struck him down for not giving our Father the glory, and worms ate him and he died. उसी क्षण प्रभु के एक दूत ने हेरोदेस पर वार किया क्योंकि उसने परमेश्वर को महिमा नहीं दी थी. उसके शरीर में कीड़े पड़ गए और उसकी मृत्यु हो गई.
24 But the word of our Father continued to grow and spread. प्रभु का वचन बढ़ता और फैलता चला गया.
25 Barnabas and Saul returned from Jerusalem, having finished their mission, taking with them John, also called Mark. बारनबास और शाऊल येरूशलेम में अपनी सेवा समाप्‍त कर वहां से लौट गए. उन्होंने योहन को, जो मार्कास नाम से भी प्रसिद्ध हैं, अपने साथ ले लिया था.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]