Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

1 John 5 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 Everyone who believes Jesus is the Christ has been born of our Father, and everyone who loves the Father who gives birth loves the child born of him. हर एक, जिसका विश्वास यह है कि येशु ही मसीह हैं, वह परमेश्वर से उत्पन्‍न हुआ है तथा हर एक जिसे पिता से प्रेम है, उसे उससे भी प्रेम है, जो परमेश्वर से उत्पन्‍न हुआ है.
2 By this we know we love the children of our Father: when we love our Father and keep his commands. परमेश्वर की संतान से हमारे प्रेम की पुष्टि परमेश्वर के प्रति हमारे प्रेम और उनकी आज्ञाओं का पालन करने के द्वारा होती है.
3 This is love of our Father: that we keep his commands, and his commands aren't burdensome. परमेश्वर के आदेशों का पालन करना ही परमेश्वर के प्रति हमारे प्रेम का प्रमाण है. उनकी आज्ञा बोझिल नहीं हैं,
4 Everyone born of our Father overcomes the world. This is the victory that overcame the world: our faith. जो परमेश्वर से उत्पन्‍न हुआ है, वह संसार पर विजयी है. वह विजय, जो संसार पर है, यह है; हमारा विश्वास.
5 Who overcomes the world except the one believing Jesus is the Son of our Father? कौन है वह, जो संसार पर विजयी होता है? क्या वही नहीं, जिसका यह विश्वास है कि मसीह येशु ही परमेश्वर-पुत्र हैं?
6 Jesus Christ came by water and blood—not water only, but water and blood. The Holy Spirit testifies to this, because the Holy Spirit is the truth. यह वही हैं, जो जल व लहू के द्वारा प्रकट हुए मसीह येशु. उनका आगमन न केवल जल से परंतु जल तथा लहू से हुआ इसके साक्षी पवित्र आत्मा हैं क्योंकि पवित्र आत्मा ही वह सच हैं
7 For there are three that testify: सच तो यह है कि गवाह तीन हैं:
8 the Spirit, the water, and the blood; and these three are in agreement. पवित्र आत्मा, जल तथा लहू. ये तीनों एक मत हैं.
9 If we accept human testimony, our Father's testimony is greater—for this is our Father's testimony: that he testified about his Son. यदि हम मनुष्यों की गवाही स्वीकार कर लेते हैं, परमेश्वर की गवाही तो उससे श्रेष्ठ है क्योंकि यह परमेश्वर की गवाही है, जो उन्होंने अपने पुत्र के विषय में दी है.
10 Whoever believes in the Son of our Father carries this testimony within himself. Whoever does not believe has made him a liar, since he hasn't believed the testimony our Father gave about his Son. जो कोई परमेश्वर-पुत्र में विश्वास करता है, उसमें यही गवाही भीतर छिपी है. जिसका विश्वास परमेश्वर में नहीं है, उसने उन्हें झूठा ठहरा दिया है क्योंकि उसने परमेश्वर के अपने पुत्र के विषय में दी गई उस गवाही में विश्वास नहीं किया.
11 And this is the testimony: our Father gave us eternal life, and this life is in his Son. वह साक्ष्य यह है: परमेश्वर ने हमें अनंत जीवन दिया है. यह जीवन उनके पुत्र में बसा है.
12 Whoever has the Son has life; whoever lacks the Son of our Father lacks life. जिसमें पुत्र का वास है, उसमें जीवन है, जिसमें परमेश्वर का पुत्र नहीं, उसमें जीवन भी नहीं.
13 I write these things to you who believe in the name of the Son of our Father, so you may know you have eternal life. मैंने तुम्हें यह सब इसलिये लिखा है कि तुम, जो परमेश्वर के पुत्र की प्रधानता में विश्वास करते हो, यह जान लो कि अनंत काल का जीवन तुम्हारा है.
14 This is our confidence before him: whatever we ask according to his will, he hears us. परमेश्वर के विषय में हमारा विश्वास यह है: जब हम उनकी इच्छा के अनुसार कोई विनती करते हैं, वह उसे सुनते हैं.
15 And if we know he hears us—whatever we ask—we know we have what we asked him for. जब हम यह जानते हैं कि वह हमारी हर एक विनती को सुनते हैं, तब हम यह भी जानते हैं कि उनसे की गई हमारी विनती पूरी हो चुकी है.
16 If anyone sees his brother sin a sin not leading to death, he should ask, and our Father will give him life—to those sinning not to death. There's a sin leading to death; I'm not saying he should pray about that. यदि कोई साथी विश्वासी को ऐसा पाप करते हुए देखे, जिसका परिणाम मृत्यु न हो, वह उसके लिए प्रार्थना करे और उसके लिए परमेश्वर उन लोगों को जीवन प्रदान करेंगे, जिन्होंने ऐसा पाप किया है, जिसका परिणाम मृत्यु नहीं है. एक पाप ऐसा है जिसका परिणाम मृत्यु है. इस स्थिति के लिए प्रार्थना करने के लिए मैं नहीं कह रहा.
17 All wrongdoing is sin, and there is sin that does not lead to death. हर एक अधर्म पाप है किंतु एक पाप ऐसा भी है जिसका परिणाम मृत्यु नहीं है.
18 We know: whoever is born of our Father does not keep sinning, but the One who was born of our Father protects him, and the evil one cannot touch him. हम इस बात से परिचित हैं कि कोई भी, जो परमेश्वर से जन्मा है, पाप करता नहीं रहता परंतु परमेश्वर के पुत्र उसे सुरक्षित रखते हैं तथा वह दुष्ट उसे छू तक नहीं सकता.
19 We know we are from our Father, and the whole world lies under the evil one's power. हम जानते हैं कि हम परमेश्वर से हैं और सारा संसार उस दुष्ट के वश में है.
20 We know the Son of our Father has come and given us understanding, to know the One who is true. We are in the One who is true, in his Son Jesus Christ. He is the true God and eternal life. हम इस सच से परिचित हैं कि परमेश्वर के पुत्र आए तथा हमें समझ दी कि हम उन्हें, जो सच हैं, जानें. हम उनमें स्थिर रहते हैं, जो सच हैं अर्थात् उनके पुत्र मसीह येशु. यही वास्तविक परमेश्वर और अनंत काल का जीवन हैं.
21 Little children, keep yourselves from idols. बच्चों, स्वयं को मूर्तियों से बचाए रखो.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]