Skip to content
The Believer's Library

Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019

1 Chronicles 5 OHCV

Show OHCV only
Verse × ×
1 The sons of Reuben, Israel's firstborn—he was indeed the firstborn, but since he violated his father's bed, his birthright went to the sons of Joseph son of Israel, so he could not be listed as the firstborn in the genealogy. अब इस्राएल के पहलौठे रियूबेन वंशज, (किंतु इसलिये कि उसने अपने पिता के बिस्तर को अशुद्ध किया था, उसके पहलौठे का जन्मसिद्ध अधिकार इस्राएल के पुत्र योसेफ़ के पुत्रों को दे दिया गया; फलस्वरूप वंशावली में उसका लेख पहलौठे के रूप में नहीं किया जा सका,
2 Though Judah grew strong among his brothers and a ruler came from him, the birthright was Joseph's. यद्यपि यहूदाह अपने भाइयों में मजबूत ज़रूर हुआ और उसके वंश से एक प्रधान का आगमन भी हुआ, फिर भी पहलौठे का जन्मसिद्ध अधिकार योसेफ़ को ही मिला.)
3 The sons of Reuben the firstborn of Israel: Hanoch, Pallu, Hezron, and Carmi. इस्राएल के पहलौठे रियूबेन के पुत्र: हनोख, पल्लू, हेज़रोन और कारमी.
4 The sons of Joel: Shemaiah his son, Gog his son, Shimei his son, योएल के पुत्र: उसका पुत्र शेमायाह, उसका पुत्र गोग, उसका पुत्र शिमेई,
5 Micah his son, Reaiah his son, Baal his son, उसका पुत्र मीकाह, उसका पुत्र रेआइयाह, उसका पुत्र बाल,
6 and Beerah his son, whom Tiglath-pileser king of Assyria exiled—he led the Reubenites. उसका पुत्र बीएराह, जिसे अश्शूर के राजा तिगलथ-पलेसेर बंदी बनाकर ले गया. बीएराह रियूबेन वंशजों का प्रधान था.
7 His relatives by their clans, as listed in the genealogical records: Jeiel the chief, Zechariah, वंशावली के अनुसार वंश के आधार पर उसके भाई: उनका नायक येइएल और ज़करयाह.
8 and Bela son of Azaz, son of Shema, son of Joel. They settled in Aroer, to Nebo and Baal-meon. अत्सात्स का पुत्र बेला, उसका पुत्र शेमा, उसका पुत्र योएल. जिसका घर अरोअर नगर में नेबो और बाल-मेओन तक था.
9 They also settled eastward to the edge of the desert that stretches to the Euphrates, since their livestock had multiplied in Gilead. उसका घर पूर्व में फरात नदी के इसी ओर मरुस्थल की सीमा तक भी था, क्योंकि गिलआद में उनके पशुओं की संख्या बढ़ती गई.
10 In Saul's days they fought the Hagrites, who fell to them; they lived in the Hagrites' tents across the whole region east of Gilead. शाऊल के शासनकाल में रियूबेन वंशजों ने हग्रियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया, वे उनके अधीन हो गए. इसके बाद वे हग्रियों के शिविरों में ही रहते रहे और गिलआद के पहले के सारे क्षेत्र में बस गए.
11 The sons of Gad lived next to them in the land of Bashan as far as Salcah: गाद-वंशज उन्हीं के सामने बाशान क्षेत्र में रहते थे, वे सलेकाह तक फैले हुए थे:
12 Joel the chief, Shapham the second-in-command, then Janai and Shaphat in Bashan. योएल प्रधान था, दूसरा था शाफ़ाम, उसके बाद बाशान में यानाई और शाफात.
13 Their relatives, by their fathers' households, were Michael, Meshullam, Sheba, Jorai, Jacan, Zia, and Eber—seven. उनके गोत्रों के आधार पर उनके संबंधी थे: मिखाएल, मेशुल्लाम, शीबा, योराई, याकान, ज़िया और एबर, सात व्यक्ति.
14 These were sons of Abihail son of Huri, son of Jaroah, son of Gilead, son of Michael, son of Jeshishai, son of Jahdo, son of Buz. हूरी के पुत्र अबीहाइल वंशज: हूरी यारोह का, जो गिलआद का, जो मिखाएल का, जो येशिशाई का, जो याहदो का, जो बुज़ का पुत्र था.
15 Ahi son of Abdiel, son of Guni, was the head of their fathers' households. अही अबदियेल का, वह गूनी का, जो उनके गोत्र का प्रधान था.
16 They lived in Gilead, in Bashan and its villages, and across all Sharon's pasturelands to their borders. ये सभी बाशान के नगर गिलआद और इसके अन्य नगरों में और शारोन के सारे चरागाह में दूर-दूर तक रहते थे.
17 All these were listed in genealogies during the reigns of Jotham king of Judah and Jeroboam king of Israel. इन सभी की वंशावली का लेखा यहूदिया के राजा योथाम और इस्राएल के राजा यरोबोअम के शासनकाल में रखा गया था.
18 The Reubenites, Gadites, and half-tribe of Manasseh had capable men bearing shield and sword, drawing the bow, trained for war—44,760 ready for battle. रियूबेन वंशजों में, गाद-वंशजों में और मनश्शेह के आधे गोत्र में वीर योद्धा थे. ये ढाल और तलवार लेकर चलते थे और वे धनुष भी चलाते थे. वे युद्ध कला में कुशल थे. युद्ध के लिए तैयार इनकी संख्या 44,760 थी.
19 They waged war against the Hagrites, and against Jetur, Naphish, and Nodab. उन्होंने हग्रि, येतुर, नाफिश और नोदाबी जातियों पर हमला किया.
20 They were helped against them; the Hagrites and all their allies were given into their hand, because they cried out to our Father in battle. He answered them, for they trusted in him. उन्हें उनके विरुद्ध सहायता मिली और हग्रि और उनके साथी इनके अधीन कर दिए गए, क्योंकि युद्ध करते हुए उन्होंने परमेश्वर की दोहाई दी और परमेश्वर ने उनकी विनती सुनकर उनका यह ज़रूरी आग्रह सुन लिया, क्योंकि उन्होंने परमेश्वर में विश्वास किया था.
21 They captured the Hagrites' livestock: 50,000 camels, 250,000 sheep, 2,000 donkeys, and 100,000 people. इन्होंने उनके पशुओं को अपने अधिकार में कर लिया: 50,000 ऊंट, 2,50,000 भेड़ें, 2,000 गधे और 1,00,000 पुरुष जीवित बंदी बनाए गए.
22 Many fell dead, for the battle was our Father's; they lived there until the exile. अनेक घात किए गए क्योंकि युद्ध परमेश्वर का था. वे लोग बंदी बनाए जाने तक इस क्षेत्र में रहते रहे.
23 Manasseh's half-tribe lived in the land, growing numerous from Bashan to Baal-hermon, Senir, and Mount Hermon. मनश्शेह के अर्धकुल के सदस्य इस देश में रहते रहे, जो अनगिनत थे और बाशान से लेकर बाल-हरमोन तक और सेनीर (और हरमोन पर्वत) तक बसे हुए थे.
24 Heads of their fathers' households: Epher, Ishi, Eliel, Azriel, Jeremiah, Hodaviah, and Jahdiel—mighty warriors, famous men, heads of their fathers' households. उनके गोत्रपिताओं के वंशजों के नायकों के नाम निम्न लिखित है एफ़र, इशी, एलिएल, अज़रिएल, येरेमियाह, होदवियाह और याहदिएल, ये वीर योद्धा, मशहूर व्यक्ति और अपने पिता के गोत्रों के प्रधान थे.
25 But they were unfaithful to their ancestors' God and prostituted themselves to the gods of the land's peoples, whom our Father had destroyed before them. किंतु उन्होंने अपने पूर्वजों के परमेश्वर से विश्वासघात किया और देश के पराए देवताओं को अपना लिया, जिन्हें परमेश्वर ने उनके सामने से खत्म किया था.
26 So our Father of Israel stirred up the spirit of Pul king of Assyria—Tiglath-pileser king of Assyria—and he exiled the Reubenites, Gadites, and half-tribe of Manasseh to Halah, Habor, Hara, and the river Gozan, where they remain to this day. तब इस्राएल के परमेश्वर ने अश्शूर के राजा पूल, (अर्थात् अश्शूर के राजा तिगलथ-पलेसेर) का हृदय उभारा और वह उन्हें बंधुआई में ले गया अर्थात् रियूबेन-वंशजों, गाद-वंशजों और मनश्शेह-वंशजों के आधे गोत्र को. इन्हें वह हालाह, हाबोर, हारा और गोज़ान नदी के पास ले आया.
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

OHCV

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]