Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Romans 3 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 What advantage, then, does the Jew have? Or what is the value of circumcision? फिर यहूदी की क्या बड़ाई, या खतने का क्या लाभ?
2 Much in every way. First of all, they were entrusted with the very words of our Father. हर प्रकार से बहुत कुछ। पहले तो यह कि परमेश्वर के वचन उनको सौंपे गए। (रोम. 9:4)
3 What then? If some were unfaithful, will their unfaithfulness nullify the faithfulness of our Father? यदि कुछ विश्वासघाती निकले भी तो क्या हुआ? क्या उनके विश्वासघाती होने से परमेश्वर की सच्चाई व्यर्थ ठहरेगी?
4 No! Let our Father be true, though every person is a liar. As it is written: "You are proven right in your words, and win when judged." कदापि नहीं! वरन् परमेश्वर सच्चा और हर एक मनुष्य झूठा ठहरे, जैसा लिखा है, “जिससे तू अपनी बातों में धर्मी ठहरे और न्याय करते समय तू जय पाए।” (भज. 51:4, भज. 116:11)
5 But if our wrongdoing highlights our Father's righteousness, what do we say? Is our Father unjust to bring wrath on us? (I speak in human terms.). पर यदि हमारा अधर्म परमेश्वर की धार्मिकता ठहरा देता है, तो हम क्या कहें? क्या यह कि परमेश्वर जो क्रोध करता है अन्यायी है? (यह तो मैं मनुष्य की रीति पर कहता हूँ)।
6 Certainly not! For then how could our Father judge the world? कदापि नहीं! नहीं तो परमेश्वर कैसे जगत का न्याय करेगा?
7 But if my lie makes our Father's truth overflow to his glory, why am I still judged as a sinner? यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर की सच्चाई उसकी महिमा के लिये अधिक करके प्रगट हुई, तो फिर क्यों पापी के समान मैं दण्ड के योग्य ठहराया जाता हूँ?
8 Why not say, as some slander us as saying, "Let's do evil so good may come"? Their judgment is deserved. “हम क्यों बुराई न करें कि भलाई निकले?” जैसा हम पर यही दोष लगाया भी जाता है, और कुछ कहते हैं कि इनका यही कहना है। परन्तु ऐसों का दोषी ठहराना ठीक है।
9 What then? Are we better off? Not at all—we've already charged that Jews and Greeks alike are all under sin's grip, तो फिर क्या हुआ? क्या हम उनसे अच्छे हैं? कभी नहीं; क्योंकि हम यहूदियों और यूनानियों दोनों पर यह दोष लगा चुके हैं कि वे सब के सब पाप के वश में हैं।
10 as it is written: "There is no one righteous, not even one; जैसा लिखा है: “कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं। (सभो. 7:20)
11 no one understands; no one seeks our Father. कोई समझदार नहीं; कोई परमेश्वर को खोजनेवाला नहीं।
12 All have turned away; together they have become worthless; no one does good, not even one. सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए; कोई भलाई करनेवाला नहीं, एक भी नहीं। (भज. 14:3, भज. 53:1)
13 Their throat is an open grave; they use their tongues to deceive." "The venom of snakes is under their lips. उनका गला खुली हुई कब्र है: उन्होंने अपनी जीभों से छल किया है: उनके होठों में साँपों का विष है। (भज. 5:9, भज. 140:3)
14 Their mouth is full of cursing and bitterness. और उनका मुँह श्राप और कड़वाहट से भरा है। (भज. 10:7)
15 Their feet are swift to shed blood; उनके पाँव लहू बहाने को फुर्तीले हैं।
16 ruin and misery mark their ways, उनके मार्गों में नाश और क्लेश है।
17 and the way of peace they have not known. उन्होंने कुशल का मार्ग नहीं जाना। (यशा. 59:8)
18 There is no fear of our Father before their eyes." उनकी आँखों के सामने परमेश्वर का भय नहीं।” (भज. 36:1)
19 We know whatever the law says applies to those under it, so every mouth is silenced and the whole world stands accountable to our Father. हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के अधीन हैं इसलिए कि हर एक मुँह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे।
20 No one is made right before him by works of the law; the law brings awareness of sin. क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके सामने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिए कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहचान होती है। (भज. 143:2)
21 But now, apart from the law, our Father's righteousness has been revealed, testified to by the Law and the Prophets. पर अब बिना व्यवस्था परमेश्वर की धार्मिकता प्रगट हुई है, जिसकी गवाही व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं,
22 This righteousness of our Father comes through faith in Jesus Christ, to all who believe, for there's no distinction, अर्थात् परमेश्वर की वह धार्मिकता, जो यीशु मसीह पर विश्वास करने से सब विश्वास करनेवालों के लिये है। क्योंकि कुछ भेद नहीं;
23 since all have sinned and fall short of the glory of our Father, इसलिए कि सब ने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं,
24 and are justified freely by his grace through the redemption that is in Christ Jesus. परन्तु उसके अनुग्रह से उस छुटकारे के द्वारा जो मसीह यीशु में है, सेंत-मेंत धर्मी ठहराए जाते हैं।
25 Our Father presented him as the atoning sacrifice, through faith in his blood, to show his righteousness, since in his patience he had passed over sins committed before, उसे परमेश्वर ने उसके लहू के कारण एक ऐसा प्रायश्चित ठहराया, जो विश्वास करने से कार्यकारी होता है, कि जो पाप पहले किए गए, और जिन पर परमेश्वर ने अपनी सहनशीलता से ध्यान नहीं दिया; उनके विषय में वह अपनी धार्मिकता प्रगट करे।
26 to show his righteousness now, so he is both just and the justifier of whoever trusts in Jesus. वरन् इसी समय उसकी धार्मिकता प्रगट हो कि जिससे वह आप ही धर्मी ठहरे, और जो यीशु पर विश्वास करे, उसका भी धर्मी ठहरानेवाला हो।
27 Where then is boasting? Excluded. By what law? Of works? No—by the law of faith. तो घमण्ड करना कहाँ रहा? उसकी तो जगह ही नहीं। कौन सी व्यवस्था के कारण से? क्या कर्मों की व्यवस्था से? नहीं, वरन् विश्वास की व्यवस्था के कारण।
28 For we maintain that a person is justified by faith apart from works of the law. इसलिए हम इस परिणाम पर पहुँचते हैं, कि मनुष्य व्यवस्था के कामों के बिना विश्वास के द्वारा धर्मी ठहरता है।
29 Or is our Father the Father of Jews only? Not the Father of Gentiles too? Yes, of Gentiles too, क्या परमेश्वर केवल यहूदियों का है? क्या अन्यजातियों का नहीं? हाँ, अन्यजातियों का भी है।
30 since our Father is one, he will justify the circumcised by faith and the uncircumcised through faith. क्योंकि एक ही परमेश्वर है, जो खतनावालों को विश्वास से और खतनारहितों को भी विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराएगा।
31 Do we cancel the law through this faith? Never—we confirm the law. तो क्या हम व्यवस्था को विश्वास के द्वारा व्यर्थ ठहराते हैं? कदापि नहीं! वरन् व्यवस्था को स्थिर करते हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]