Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Proverbs 1 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 The proverbs of Solomon, son of David, king of Israel: दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन:
2 To know wisdom and instruction, to understand words of insight, इनके द्वारा पढ़नेवाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे,
3 to receive instruction in wise conduct, in righteousness, justice, and fairness, और विवेकपूर्ण जीवन निर्वाह करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और निष्पक्षता के विषय अनुशासन प्राप्त करे;
4 to give prudence to the simple, knowledge and discretion to the young, कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले;
5 let the wise also hear and increase in learning, and let the one who understands gain guidance, कि बुद्धिमान सुनकर अपनी विद्या बढ़ाए, और समझदार बुद्धि का उपदेश पाए,
6 to understand a proverb and a parable, the words of the wise and their riddles. जिससे वे नीतिवचन और दृष्टान्त को, और बुद्धिमानों के वचन और उनके रहस्यों को समझें।
7 The fear of our Father is the beginning of knowledge; fools despise wisdom and instruction. यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है; बुद्धि और शिक्षा को मूर्ख लोग ही तुच्छ जानते हैं।
8 Listen, my son, to your father's instruction, and don't turn away from your mother's teaching, हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा पर कान लगा, और अपनी माता की शिक्षा को न तज;
9 for they are a graceful garland for your head and pendants for your neck. क्योंकि वे मानो तेरे सिर के लिये शोभायमान मुकुट, और तेरे गले के लिये माला होगी।
10 My son, if sinners entice you, do not give in. हे मेरे पुत्र, यदि पापी लोग तुझे फुसलाएँ, तो उनकी बात न मानना।
11 If they say, "Come with us, let us lie in wait for blood, let us ambush the innocent without cause; यदि वे कहें, “हमारे संग चल, कि हम हत्या करने के लिये घात लगाएँ, हम निर्दोषों पर वार करें;
12 like the grave let us swallow them alive, and whole, like those who go down to the pit; हम उन्हें जीवित निगल जाए, जैसे अधोलोक स्वस्थ लोगों को निगल जाता है, और उन्हें कब्र में पड़े मृतकों के समान बना दें।
13 we will find all kinds of precious goods, we will fill our houses with plunder; हमको सब प्रकार के अनमोल पदार्थ मिलेंगे, हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे;
14 throw in your lot with us; we will all share one purse," तू हमारा सहभागी हो जा, हम सभी का एक ही बटुआ हो,”
15 my son, do not walk in the way with them; hold back your foot from their paths, तो, हे मेरे पुत्र तू उनके संग मार्ग में न चलना, वरन् उनकी डगर में पाँव भी न रखना;
16 for their feet run to evil, and they hurry to shed blood. क्योंकि वे बुराई ही करने को दौड़ते हैं, और हत्या करने को फुर्ती करते हैं। (रोम. 3:15-17)
17 For a net spread out before any bird's eyes catches nothing; क्योंकि पक्षी के देखते हुए जाल फैलाना व्यर्थ होता है;
18 but these lie in wait for their own blood; they ambush their own lives. और ये लोग तो अपनी ही हत्या करने के लिये घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात की ताक में रहते हैं।
19 Such are the ways of everyone greedy for unjust gain; it takes away the life of its possessors. सब लालचियों की चाल ऐसी ही होती है; उनका प्राण लालच ही के कारण नाश हो जाता है।
20 Wisdom cries aloud in the street; in the open squares she lifts her voice. बुद्धि सड़क में ऊँचे स्वर से बोलती है; और चौकों में प्रचार करती है;
21 At the head of the noisy streets she calls out; at the entrance of the city gates she speaks: वह बाजारों की भीड़ में पुकारती है; वह नगर के फाटकों के प्रवेश पर खड़ी होकर, यह बोलती है:
22 "How long, simple ones, will you love being simple? How long will mockers delight in their mocking and fools hate knowledge? “हे अज्ञानियों, तुम कब तक अज्ञानता से प्रीति रखोगे? और हे ठट्ठा करनेवालों, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे?
23 If you respond to my correction, I, Wisdom, will pour out my spirit on you; I will make my words known to you. तुम मेरी डाँट सुनकर मन फिराओ; सुनो, मैं अपनी आत्मा तुम्हारे लिये उण्डेल दूँगी; मैं तुम को अपने वचन बताऊँगी।
24 Because I have called and you refused, I stretched out my hand and no one paid attention, मैंने तो पुकारा परन्तु तुम ने इन्कार किया, और मैंने हाथ फैलाया, परन्तु किसी ने ध्यान न दिया,
25 and you ignored all my counsel and rejected all my correction, वरन् तुम ने मेरी सारी सम्मति को अनसुना किया, और मेरी ताड़ना का मूल्य न जाना;
26 I also will laugh at your calamity; I will mock when terror overtakes you, इसलिए मैं भी तुम्हारी विपत्ति के समय हँसूँगी; और जब तुम पर भय आ पड़ेगा, तब मैं ठट्ठा करूँगी।
27 when terror overtakes you like a storm and your calamity comes like a whirlwind, when distress and anguish come upon you. वरन् आँधी के समान तुम पर भय आ पड़ेगा, और विपत्ति बवण्डर के समान आ पड़ेगी, और तुम संकट और सकेती में फँसोगे, तब मैं ठट्ठा करूँगी।
28 Then they will call on me, but I will not answer; they will seek me earnestly but will not find me, उस समय वे मुझे पुकारेंगे, और मैं न सुनूँगी; वे मुझे यत्न से तो ढूँढ़ेंगे, परन्तु न पाएँगे।
29 because they hated knowledge and did not choose the fear of our Father, क्योंकि उन्होंने ज्ञान से बैर किया, और यहोवा का भय मानना उनको न भाया।
30 they rejected my counsel and despised all my correction. उन्होंने मेरी सम्मति न चाही वरन् मेरी सब ताड़नाओं को तुच्छ जाना।
31 So they will eat the fruit of their own way and have their fill of their own schemes. इसलिए वे अपनी करनी का फल आप भोगेंगे, और अपनी युक्तियों के फल से अघा जाएँगे।
32 For the waywardness of the simple will kill them, and the complacency of fools will destroy them; क्योंकि अज्ञानियों का भटक जाना, उनके घात किए जाने का कारण होगा, और निश्चिन्त रहने के कारण मूर्ख लोग नाश होंगे;
33 but whoever listens to me will dwell secure and be at ease, without dread of disaster." परन्तु जो मेरी सुनेगा, वह निडर बसा रहेगा, और विपत्ति से निश्चिन्त होकर सुख से रहेगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]