Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Numbers 5 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Command the Israelites to send from the camp everyone with a skin disease, everyone with a discharge, and everyone unclean from a corpse. “इस्राएलियों को आज्ञा दे, कि वे सब कोढ़ियों को, और जितनों के प्रमेह हो, और जितने लोथ के कारण अशुद्ध हों, उन सभी को छावनी से निकाल दें;
3 Send away both male and female; send them outside the camp, so they don't make their camp unclean, where I live among them." ऐसों को चाहे पुरुष हों, चाहे स्त्री, छावनी से निकालकर बाहर कर दें; कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी छावनी, जिसके बीच मैं निवास करता हूँ, उनके कारण अशुद्ध हो जाए।”
4 The Israelites did this, sending them outside the camp; as our Father told Moses, the Israelites did. और इस्राएलियों ने वैसा ही किया, अर्थात् ऐसे लोगों को छावनी से निकालकर बाहर कर दिया; जैसा यहोवा ने मूसा से कहा था इस्राएलियों ने वैसा ही किया।
5 Then our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
6 "Tell Israel's people: When a man or woman commits any human sin, betraying me, that person is guilty. “इस्राएलियों से कह कि जब कोई पुरुष या स्त्री ऐसा कोई पाप करके जो लोग किया करते हैं यहोवा से विश्वासघात करे, और वह मनुष्य दोषी हो,
7 They must confess the sin they committed, repay in full for the wrong, add a fifth, and give it to the one they wronged. तब वह अपना किया हुआ पाप मान ले; और पूरी क्षतिपूर्ति में पाँचवाँ अंश बढ़ाकर अपने दोष के बदले में उसी को दे, जिसके विषय दोषी हुआ हो।
8 But if that person has no relative to receive restitution, it belongs to me and goes to the priest, plus the ram of atonement made for the guilty one. परन्तु यदि उस मनुष्य का कोई कुटुम्बी न हो जिसे दोष का बदला भर दिया जाए, तो उस दोष का जो बदला यहोवा को भर दिया जाए वह याजक का हो, और वह उस प्रायश्चितवाले मेढ़े से अधिक हो जिससे उसके लिये प्रायश्चित किया जाए।
9 Every contribution among all Israel's holy gifts brought to the priest belongs to him. और जितनी पवित्र की हुई वस्तुएँ इस्राएली उठाई हुई भेंट करके याजक के पास लाएँ, वे उसी की हों;
10 Everyone's holy gifts remain their own; what one gives the priest belongs to the priest." सब मनुष्यों की पवित्र की हुई वस्तुएँ याजक की ठहरें; कोई जो कुछ याजक को दे वह उसका ठहरे।”
11 Then our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
12 "Speak to the Israelites and tell them: If any man's wife goes astray and is unfaithful to him, “इस्राएलियों से कह, कि यदि किसी मनुष्य की स्त्री बुरी चाल चलकर उससे विश्वासघात करे,
13 if another man sleeps with her, hidden from her husband, and she goes undetected though unclean—no witness against her, not caught in the act, और कोई पुरुष उसके साथ कुकर्म करे, परन्तु यह बात उसके पति से छिपी हो और खुली न हो, और वह अशुद्ध हो गई, परन्तु न तो उसके विरुद्ध कोई साक्षी हो, और न कुकर्म करते पकड़ी गई हो;
14 a spirit of jealousy comes over the husband, and he is jealous of his wife, who is unclean; or a spirit of jealousy comes over him, and he is jealous though she is not unclean. और उसके पति के मन में संदेह उत्पन्न हो, अर्थात् वह अपनी स्त्री पर जलने लगे और वह अशुद्ध हुई हो; या उसके मन में जलन उत्पन्न हो, अर्थात् वह अपनी स्त्री पर जलने लगे परन्तु वह अशुद्ध न हुई हो;
15 The man must bring his wife to the priest, along with her offering: about two quarts of barley flour. He must pour no oil on it and put no frankincense on it, because it is a grain offering of jealousy, a grain offering of remembrance, recalling guilt. तो वह पुरुष अपनी स्त्री को याजक के पास ले जाए, और उसके लिये एपा का दसवाँ अंश जौ का मैदा चढ़ावा करके ले आए; परन्तु उस पर तेल न डाले, न लोबान रखे, क्योंकि वह जलनवाला और स्मरण दिलानेवाला, अर्थात् अधर्म का स्मरण करानेवाला अन्नबलि होगा।
16 The priest is to bring her near and set her before our Father. “तब याजक उस स्त्री को समीप ले जाकर यहोवा के सामने खड़ा करे;
17 The priest is to take holy water in a clay jar, take dust from the tabernacle floor, and put it into the water. और याजक मिट्टी के पात्र में पवित्र जल ले, और निवास-स्थान की भूमि पर की धूल में से कुछ लेकर उस जल में डाल दे।
18 The priest is to stand the woman before our Father, unbind her hair, and put in her hands the grain offering of remembrance—the jealousy offering—while he holds the bitter, curse-bringing water. तब याजक उस स्त्री को यहोवा के सामने खड़ा करके उसके सिर के बाल बिखराए, और स्मरण दिलानेवाले अन्नबलि को जो जलनवाला है उसके हाथों पर धर दे। और अपने हाथ में याजक कड़वा जल लिये रहे जो श्राप लगाने का कारण होगा।
19 The priest is to put her under oath and say to her: 'If no man has slept with you, and you have not gone astray and made yourself unclean under your husband's authority, be free from this bitter water that brings the curse. तब याजक स्त्री को शपथ धरवाकर कहे, कि यदि किसी पुरुष ने तुझ से कुकर्म न किया हो, और तू पति को छोड़ दूसरे की ओर फिरके अशुद्ध न हो गई हो, तो तू इस कड़वे जल के गुण से जो श्राप का कारण होता है बची रहे।
20 But if you strayed under your husband, made yourself unclean, and a man besides your husband slept with you.' पर यदि तू अपने पति को छोड़ दूसरे की ओर फिरके अशुद्ध हुई हो, और तेरे पति को छोड़ किसी दूसरे पुरुष ने तुझ से प्रसंग किया हो,
21 Then the priest is to bind the woman by this curse-oath, saying: May the Father turn you into a curse and a disgrace among your people, as he makes your thigh shrivel and your belly swell. (और याजक उसे श्राप देनेवाली शपथ धराकर कहे,) यहोवा तेरी जाँघ सड़ाए और तेरा पेट फुलाए, और लोग तेरा नाम लेकर श्राप और धिक्कार दिया करें;
22 May this curse-bringing water enter your body, swelling your belly and wasting your thigh. Then the woman must say, 'Amen, amen.' अर्थात् वह जल जो श्राप का कारण होता है तेरी अंतड़ियों में जाकर तेरे पेट को फुलाए, और तेरी जाँघ को सड़ा दे। तब वह स्त्री कहे, आमीन, आमीन।
23 "Then the priest writes these curses on a scroll and washes them off into the bitter water. “तब याजक श्राप के ये शब्द पुस्तक में लिखकर उस कड़वे जल से मिटाकर,
24 He is to make the woman drink the bitter, cursing water; the cursing water will enter her, causing bitter suffering. उस स्त्री को वह कड़वा जल पिलाए जो श्राप का कारण होता है, और वह जल जो श्राप का कारण होगा उस स्त्री के पेट में जाकर कड़वा हो जाएगा।
25 The priest takes the jealousy grain offering from her hand, waves it before our Father, and brings it to the altar. और याजक स्त्री के हाथ में से जलनवाले अन्नबलि को लेकर यहोवा के आगे हिलाकर वेदी के समीप पहुँचाए;
26 The priest takes a handful of the grain offering, its memorial portion, burns it on the altar, then makes the woman drink the water. और याजक उस अन्नबलि में से उसका स्मरण दिलानेवाला भाग, अर्थात् मुट्ठी भर लेकर वेदी पर जलाए, और उसके बाद स्त्री को वह जल पिलाए।
27 After he makes her drink the water, if she has made herself unclean and betrayed her husband, the curse-bringing water will enter her, causing bitter suffering: her belly will swell, her thigh wither, and she will become a curse among her people. और जब वह उसे वह जल पिला चुके, तब यदि वह अशुद्ध हुई हो और अपने पति का विश्वासघात किया हो, तो वह जल जो श्राप का कारण होता है उस स्त्री के पेट में जाकर कड़वा हो जाएगा, और उसका पेट फूलेगा, और उसकी जाँघ सड़ जाएगी, और उस स्त्री का नाम उसके लोगों के बीच श्रापित होगा।
28 But if the woman has not made herself unclean and is clean, she is cleared and will conceive children. पर यदि वह स्त्री अशुद्ध न हुई हो और शुद्ध ही हो, तो वह निर्दोष ठहरेगी और गर्भवती हो सकेगी।
29 "This is the law of jealousy: when a wife under her husband strays and makes herself unclean, “जलन की व्यवस्था यही है, चाहे कोई स्त्री अपने पति को छोड़ दूसरे की ओर फिरके अशुद्ध हो,
30 or when a spirit of jealousy seizes a man and he is jealous of his wife: he is to stand her before our Father, and the priest is to apply this whole law to her. चाहे पुरुष के मन में जलन उत्पन्न हो और वह अपनी स्त्री पर जलने लगे; तो वह उसको यहोवा के सम्मुख खड़ा कर दे, और याजक उस पर यह सारी व्यवस्था पूरी करे।
31 The husband will be free from guilt, but the woman will answer for her own sin." तब पुरुष अधर्म से बचा रहेगा, और स्त्री अपने अधर्म का बोझ आप उठाएगी।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]