Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Numbers 33 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 These are the stages of the Israelites' journey out of Egypt, by their divisions under Moses and Aaron's hand. जब से इस्राएली मूसा और हारून की अगुआई में दल बाँधकर मिस्र देश से निकले, तब से उनके ये पड़ाव हुए।
2 Moses wrote their starting points by stage, at our Father's command; these are their stages by starting points. मूसा ने यहोवा से आज्ञा पाकर उनके कूच उनके पड़ावों के अनुसार लिख दिए; और वे ये हैं।
3 They set out from Rameses on the fifteenth day of the first month, the day after Passover—the Israelites marched out boldly, in full view of all the Egyptians, पहले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए,
4 while the Egyptians buried all their firstborn, whom our Father had struck down among them, and on their gods our Father executed judgments. जबकि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।
5 The children of Israel set out from Rameses and camped at Succoth. इस्राएलियों ने रामसेस से कूच करके सुक्कोत में डेरे डाले।
6 They set out from Succoth and camped at Etham, which is on the edge of the wilderness. और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर है, डेरे डाले।
7 They left Etham, turned back to Pi-hahiroth, east of Baal-zephon, and camped before Migdol. और एताम से कूच करके वे पीहहीरोत को मुड़ गए, जो बाल-सपोन के सामने है; और मिग्दोल के सामने डेरे खड़े किए।
8 They set out from before Hahiroth, crossed the sea into the wilderness, traveled three days through the wilderness of Etham, and camped at Marah. तब वे पीहहीरोत के सामने से कूच कर समुद्र के बीच होकर जंगल में गए, और एताम नामक जंगल में तीन दिन का मार्ग चलकर मारा में डेरे डाले।
9 They left Marah and reached Elim, where twelve water springs and seventy palm trees stood; there they camped. फिर मारा से कूच करके वे एलीम को गए, और एलीम में जल के बारह सोते और सत्तर खजूर के वृक्ष मिले, और उन्होंने वहाँ डेरे खड़े किए।
10 They set out from Elim and camped by Yam Suph. तब उन्होंने एलीम से कूच करके लाल समुद्र के तट पर डेरे खड़े किए।
11 They set out from Yam Suph and camped in the wilderness of Sin. और लाल समुद्र से कूच करके सीन नामक जंगल में डेरे खड़े किए।
12 They set out from the wilderness of Sin and camped at Dophkah. फिर सीन नामक जंगल से कूच करके उन्होंने दोपका में डेरा किया।
13 They set out from Dophkah and camped at Alush. और दोपका से कूच करके आलूश में डेरा किया।
14 They left Alush and camped at Rephidim, where the people had no water to drink. और आलूश से कूच करके रपीदीम में डेरा किया, और वहाँ उन लोगों को पीने का पानी न मिला।
15 They set out from Rephidim and camped in the wilderness of Sinai. फिर उन्होंने रपीदीम से कूच करके सीनै के जंगल में डेरे डाले।
16 They set out from the wilderness of Sinai and camped at Kibroth-hattaavah. और सीनै के जंगल से कूच करके किब्रोतहत्तावा में डेरा किया।
17 They set out from Kibroth-hattaavah and camped at Hazeroth. और किब्रोतहत्तावा से कूच करके हसेरोत में डेरे डाले।
18 They set out from Hazeroth and camped at Rithmah. और हसेरोत से कूच करके रित्मा में डेरे डाले।
19 They set out from Rithmah and camped at Rimmon-perez. फिर उन्होंने रित्मा से कूच करके रिम्मोनपेरेस में डेरे खड़े किए।
20 They set out from Rimmon-perez and camped at Libnah. और रिम्मोनपेरेस से कूच करके लिब्ना में डेरे खड़े किए।
21 They set out from Libnah and camped at Rissah. और लिब्ना से कूच करके रिस्सा में डेरे खड़े किए।
22 They set out from Rissah and camped at Kehelathah. और रिस्सा से कूच करके कहेलाता में डेरा किया।
23 They set out from Kehelathah and camped at Mount Shepher. और कहेलाता से कूच करके शेपेर पर्वत के पास डेरा किया।
24 They set out from Mount Shepher and camped at Haradah. फिर उन्होंने शेपेर पर्वत से कूच करके हरादा में डेरा किया।
25 They set out from Haradah and camped at Makheloth. और हरादा से कूच करके मखेलोत में डेरा किया।
26 They set out from Makheloth and camped at Tahath. और मखेलोत से कूच करके तहत में डेरे खड़े किए।
27 They set out from Tahath and camped at Terah. और तहत से कूच करके तेरह में डेरे डाले।
28 They set out from Terah and camped at Mithkah. और तेरह से कूच करके मित्का में डेरे डाले।
29 They set out from Mithkah and camped at Hashmonah. फिर मित्का से कूच करके उन्होंने हशमोना में डेरे डाले।
30 They set out from Hashmonah and camped at Moseroth. और हशमोना से कूच करके मोसेरोत में डेरे खड़े किए।
31 They set out from Moseroth and camped at Bene-jaakan. और मोसेरोत से कूच करके याकानियों के बीच डेरा किया।
32 They set out from Bene-jaakan and camped at Hor-haggidgad. और याकानियों के बीच से कूच करके होर्हग्गिदगाद में डेरा किया।
33 They set out from Hor-haggidgad and camped at Jotbathah. और होर्हग्गिदगाद से कूच करके योतबाता में डेरा किया।
34 They set out from Jotbathah and camped at Abronah. और योतबाता से कूच करके अब्रोना में डेरे खड़े किए।
35 They set out from Abronah and camped at Ezion-geber. और अब्रोना से कूच करके एस्योनगेबेर में डेरे खड़े किए।
36 They set out from Ezion-geber and camped in the wilderness of Zin, that is, Kadesh. और एस्योनगेबेर से कूच करके उन्होंने सीन नामक जंगल के कादेश में डेरा किया।
37 They left Kadesh and camped at Mount Hor, on the edge of Edom's land. फिर कादेश से कूच करके होर पर्वत के पास, जो एदोम देश की सीमा पर है, डेरे डाले।
38 Aaron the priest climbed Mount Hor at our Father's command and died there in the fortieth year after the children of Israel left the land of Egypt, in the fifth month, on its first day. वहाँ इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चालीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के पहले दिन को हारून याजक यहोवा की आज्ञा पाकर होर पर्वत पर चढ़ा, और वहाँ मर गया।
39 Aaron was 123 years old when he died on Mount Hor. और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।
40 The Canaanite king of Arad, living in the Negev of Canaan, heard the Israelites were coming. और अराद का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्षिण भाग में रहता था, उसने इस्राएलियों के आने का समाचार पाया।
41 They set out from Mount Hor and camped at Zalmonah. तब इस्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले।
42 They set out from Zalmonah and camped at Punon. और सलमोना से कूच करके पूनोन में डेरे डाले।
43 They set out from Punon and camped at Oboth. और पूनोन से कूच करके ओबोत में डेरे डाले।
44 They set out from Oboth and camped at Iye-abarim, on the border of Moab. और ओबोत से कूच करके अबारीम नामक डीहों में जो मोआब की सीमा पर हैं, डेरे डाले।
45 They set out from Iyim and camped at Dibon-gad. तब उन डीहों से कूच करके उन्होंने दीबोन-गाद में डेरा किया।
46 They set out from Dibon-gad and camped at Almon-diblathaim. और दीबोन-गाद से कूच करके अल्मोनदिबलातैम में डेरा किया।
47 They set out from Almon-diblathaim and camped in the mountains of Abarim, near Nebo. और अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नामक पहाड़ों में नबो के सामने डेरा किया।
48 They left the mountains of Abarim and camped on the plains of Moab, by the Jordan at Jericho. फिर अबारीम पहाड़ों से कूच करके मोआब के अराबा में, यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर डेरा किया।
49 They camped along the Jordan, from Beth-jeshimoth to Abel-shittim, on the plains of Moab. और उन्होंने मोआब के अराबा में बेत्यशीमोत से लेकर आबेलशित्तीम तक यरदन के किनारे-किनारे डेरे डाले।
50 Our Father spoke to Moses in the plains of Moab by the Jordan at Jericho, saying: फिर मोआब के अराबा में, यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, यहोवा ने मूसा से कहा,
51 "Speak to the Israelites and tell them: When you cross the Jordan into the land of Canaan. “इस्राएलियों को समझाकर कह: जब तुम यरदन पार होकर कनान देश में पहुँचो
52 Drive out everyone living in the land before you; destroy all their carved images and metal figures, and tear down all their high places. तब उस देश के निवासियों को उनके देश से निकाल देना; और उनके सब नक्काशीदार पत्थरों को और ढली हुई मूर्तियों को नाश करना, और उनके सब पूजा के ऊँचे स्थानों को ढा देना।
53 Possess the land and live in it, for I have given you the land to possess. और उस देश को अपने अधिकार में लेकर उसमें निवास करना, क्योंकि मैंने वह देश तुम्हीं को दिया है कि तुम उसके अधिकारी हो।
54 Divide the land by lot among your clans—more land to larger clans, less to smaller ones. Wherever the lot falls for someone, that becomes theirs. You will inherit by your ancestral tribes. और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बाँट लेना; अर्थात् जो कुल अधिकवाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़ेवाले हैं उनको थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना-अपना भाग लेना।
55 "But if you don't drive out the land's residents before you, those you leave will be barbs in your eyes and thorns in your sides, troubling you in the land where you live. परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों को अपने आगे से न निकालोगे, तो उनमें से जिनको तुम उसमें रहने दोगे, वे मानो तुम्हारी आँखों में काँटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहाँ तुम बसोगे, तुम्हें संकट में डालेंगे।
56 And then I will do to you what I had planned to do to them." और उनसे जैसा बर्ताव करने की मनसा मैंने की है वैसा ही तुम से करूँगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]