1Two days before Passover and Unleavened Bread, the chief priests and scribes were looking for a way to seize Jesus by trickery and kill him.IRVHinदो दिन के बाद फसह और अख़मीरी रोटी का पर्व होनेवाला था। और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसे कैसे छल से पकड़कर मार डालें।
2For they said, "Not during the feast, or the people might riot."IRVHinपरन्तु कहते थे, “पर्व के दिन नहीं, कहीं ऐसा न हो कि लोगों में दंगा मचे।”
3While he was in Bethany, in Simon the leper's house, reclining at the table, a woman came with an alabaster flask of pure nard perfume, very costly. She broke the flask and poured it on his head.IRVHinजब वह बैतनिय्याह में शमौन कोढ़ी के घर भोजन करने बैठा हुआ था तब एक स्त्री संगमरमर के पात्र में जटामासी का बहुमूल्य शुद्ध इत्र लेकर आई; और पात्र तोड़कर इत्र को उसके सिर पर उण्डेला।
4There were some who said to themselves indignantly, "Why was this perfume wasted like that?IRVHinपरन्तु कुछ लोग अपने मन में झुँझलाकर कहने लगे, “इस इत्र का क्यों सत्यानाश किया गया?
5For this perfume could have sold for over 300 denarii and given to the poor." And they scolded her.IRVHinक्योंकि यह इत्र तो तीन सौ दीनार से अधिक मूल्य में बेचकर गरीबों को बाँटा जा सकता था।” और वे उसको झिड़कने लगे।
6But Jesus said, "Leave her alone. Why trouble her? She has done a beautiful thing for me.IRVHinयीशु ने कहा, “उसे छोड़ दो; उसे क्यों सताते हो? उसने तो मेरे साथ भलाई की है।
7For the poor are always with you, and you can do good for them whenever you want; but you won't always have me.IRVHinगरीब तुम्हारे साथ सदा रहते हैं और तुम जब चाहो तब उनसे भलाई कर सकते हो; पर मैं तुम्हारे साथ सदा न रहूँगा। (व्यव. 15:11)
8She has done what she could; she has anointed my body beforehand for burial.IRVHinजो कुछ वह कर सकी, उसने किया; उसने मेरे गाड़े जाने की तैयारी में पहले से मेरी देह पर इत्र मला है।
9Truly, I tell you, wherever the gospel is preached worldwide, what she did will be told in memory of her."IRVHinमैं तुम से सच कहता हूँ, कि सारे जगत में जहाँ कहीं सुसमाचार प्रचार किया जाएगा, वहाँ उसके इस काम की चर्चा भी उसके स्मरण में की जाएगी।”
10Then Judas Iscariot, one of the twelve, went to the chief priests to betray Jesus to them.IRVHinतब यहूदा इस्करियोती जो बारह में से एक था, प्रधान याजकों के पास गया, कि उसे उनके हाथ पकड़वा दे।
11Hearing this, they were glad and promised him money. So he looked for a chance to betray Jesus.IRVHinवे यह सुनकर आनन्दित हुए, और उसको रुपये देना स्वीकार किया, और यह अवसर ढूँढ़ने लगा कि उसे किसी प्रकार पकड़वा दे।
12On the first day of Unleavened Bread, when they sacrificed the Passover lamb, his disciples asked him, "Where do you want us to go and prepare for you to eat the Passover?"IRVHinअख़मीरी रोटी के पर्व के पहले दिन, जिसमें वे फसह का बलिदान करते थे, उसके चेलों ने उससे पूछा, “तू कहाँ चाहता है, कि हम जाकर तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?” (निर्ग. 12:6, निर्ग. 12:15)
13He sent two of his disciples, "Go into the city; a man carrying a jar of water will meet you. Follow him,IRVHinउसने अपने चेलों में से दो को यह कहकर भेजा, “नगर में जाओ, और एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए हुए तुम्हें मिलेगा, उसके पीछे हो लेना।
14and wherever he enters, tell the house's owner, 'The Teacher says: Where is my guest room, where I may eat the Passover with my disciples?'IRVHinऔर वह जिस घर में जाए उस घर के स्वामी से कहना: ‘गुरु कहता है, कि मेरी पाहुनशाला जिसमें मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊँ कहाँ है?’
15And he will show you a large upper room furnished and ready; there prepare for us."IRVHinवह तुम्हें एक सजी-सजाई, और तैयार की हुई बड़ी अटारी दिखा देगा, वहाँ हमारे लिये तैयारी करो।”
16The disciples left, went to the city, found things as he had told them, and prepared the Passover.IRVHinतब चेले निकलकर नगर में आए और जैसा उसने उनसे कहा था, वैसा ही पाया, और फसह तैयार किया।
17And when it was evening, Jesus came with the twelve.IRVHinजब साँझ हुई, तो वह बारहों के साथ आया।
18While they reclined and ate, Jesus said, "Truly, I tell you, one of you will betray me, one eating with me."IRVHinऔर जब वे बैठे भोजन कर रहे थे, तो यीशु ने कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम में से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वाएगा।” (भज. 41:9)
19They began to grieve and ask him, one by one, "Is it I?"IRVHinउन पर उदासी छा गई और वे एक-एक करके उससे कहने लगे, “क्या वह मैं हूँ?”
20He said to them, "One of the twelve, dipping bread with me into the dish.IRVHinउसने उनसे कहा, “वह बारहों में से एक है, जो मेरे साथ थाली में हाथ डालता है।
21The Son of Man goes as the Scriptures said about him, but how terrible for that man who betrays him—better if he had never been born."IRVHinक्योंकि मनुष्य का पुत्र तो, जैसा उसके विषय में लिखा है, जाता ही है; परन्तु उस मनुष्य पर हाय जिसके द्वारा मनुष्य का पुत्र पकड़वाया जाता है! यदि उस मनुष्य का जन्म ही न होता तो उसके लिये भला होता।”
22As they ate, he took bread, blessed it, broke it, gave it to them, and said, "Take; this is my body."IRVHinऔर जब वे खा ही रहे थे तो उसने रोटी ली, और आशीष माँगकर तोड़ी, और उन्हें दी, और कहा, “लो, यह मेरी देह है।”
23He took a cup, gave thanks, gave it to them, and they all drank from it.IRVHinफिर उसने कटोरा लेकर धन्यवाद किया, और उन्हें दिया; और उन सब ने उसमें से पीया।
24He said to them, "This is my blood of the covenant, poured out for many.IRVHinऔर उसने उनसे कहा, “यह वाचा का मेरा वह लहू है, जो बहुतों के लिये बहाया जाता है। (निर्ग. 24:8, जक. 9:11)
25Truly I tell you, I will not drink wine again until that day when I drink it new in the kingdom of our Father."IRVHinमैं तुम से सच कहता हूँ, कि दाख का रस उस दिन तक फिर कभी न पीऊँगा, जब तक परमेश्वर के राज्य में नया न पीऊँ।”
26And when they had sung a hymn, they went out to the Mount of Olives.IRVHinफिर वे भजन गाकर बाहर जैतून के पहाड़ पर गए।
27Jesus said to them, "You will all stumble, for it's written: 'I will strike the shepherd, and the sheep will be scattered.'IRVHinतब यीशु ने उनसे कहा, “तुम सब ठोकर खाओगे, क्योंकि लिखा है: ‘मैं चरवाहे को मारूँगा, और भेड़ें तितर-बितर हो जाएँगी।’
28But after I am raised up, I will go ahead of you to Galilee."IRVHin“परन्तु मैं अपने जी उठने के बाद तुम से पहले गलील को जाऊँगा।”
29Peter said to him, "Even though they all fall away, I will not."IRVHinपतरस ने उससे कहा, “यदि सब ठोकर खाएँ तो खाएँ, पर मैं ठोकर नहीं खाऊँगा।”
30Jesus said to him, "Truly I tell you, today, this night, before the rooster crows twice, you will deny me three times."IRVHinयीशु ने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ, कि आज ही इसी रात को मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले, तू तीन बार मुझसे मुकर जाएगा।”
31But he insisted, "Even if I must die with you, I will never deny you." They all said the same.IRVHinपर उसने और भी जोर देकर कहा, “यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े फिर भी तेरा इन्कार कभी न करूँगा।” इसी प्रकार और सब ने भी कहा।
32They arrived at a place called Gethsemane, and he told his disciples, "Sit here while I pray."IRVHinफिर वे गतसमनी नामक एक जगह में आए; और उसने अपने चेलों से कहा, “यहाँ बैठे रहो, जब तक मैं प्रार्थना करूँ।”
33He took Peter, James, and John, and began to feel deep distress and anguish.IRVHinऔर वह पतरस और याकूब और यूहन्ना को अपने साथ ले गया; और बहुत ही अधीर और व्याकुल होने लगा,
34He said to them, "My soul is crushed with grief, to death. Stay here and stay alert."IRVHinऔर उनसे कहा, “मेरा मन बहुत उदास है, यहाँ तक कि मैं मरने पर हूँ: तुम यहाँ ठहरो और जागते रहो।” (भज. 42:5)
35Going a little farther, he fell to the ground and prayed that, if possible, the hour would pass from him.IRVHinऔर वह थोड़ा आगे बढ़ा, और भूमि पर गिरकर प्रार्थना करने लगा, कि यदि हो सके तो यह समय मुझ पर से टल जाए।
36He said, "Abba, Father, all things are possible for you. Take this cup from me—but let it be your will, not mine."IRVHinऔर कहा, “हे अब्बा, हे पिता, तुझ से सब कुछ हो सकता है; इस कटोरे को मेरे पास से हटा ले: फिर भी जैसा मैं चाहता हूँ वैसा नहीं, पर जो तू चाहता है वही हो।”
37He returned, found them asleep, and said to Peter, "Simon, are you asleep? Couldn't you stay awake one hour?IRVHinफिर वह आया और उन्हें सोते पाकर पतरस से कहा, “हे शमौन, तू सो रहा है? क्या तू एक घंटे भी न जाग सका?
38Watch and pray, so you don't fall into temptation. The spirit is willing, but the flesh is weak."IRVHinजागते और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्मा तो तैयार है, पर शरीर दुर्बल है।”
39And again he went away and prayed, saying the same words.IRVHinऔर वह फिर चला गया, और वही बात कहकर प्रार्थना की।
40Again he found them sleeping, eyes heavy, not knowing how to answer him.IRVHinऔर फिर आकर उन्हें सोते पाया, क्योंकि उनकी आँखें नींद से भरी थीं; और नहीं जानते थे कि उसे क्या उत्तर दें।
41He came a third time and said, "Still sleeping and resting? Enough—the hour has come. Look, the Son of Man is handed over into the hands of sinners.IRVHinफिर तीसरी बार आकर उनसे कहा, “अब सोते रहो और विश्राम करो, बस, घड़ी आ पहुँची; देखो मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ पकड़वाया जाता है।
42Rise, let us be going; see, my betrayer is here."IRVHinउठो, चलें! देखो, मेरा पकड़वानेवाला निकट आ पहुँचा है!”
43While he was still speaking, Judas—one of the twelve—arrived, and with him a crowd with swords and clubs from the chief priests, scribes, and elders.IRVHinवह यह कह ही रहा था, कि यहूदा जो बारहों में से था, अपने साथ प्रधान याजकों और शास्त्रियों और प्राचीनों की ओर से एक बड़ी भीड़ तलवारें और लाठियाँ लिए हुए तुरन्त आ पहुँची।
44His betrayer had given them a signal: "The one I kiss is him—seize him and take him away securely."IRVHinऔर उसके पकड़वानेवाले ने उन्हें यह पता दिया था, कि जिसको मैं चूमूं वही है, उसे पकड़कर सावधानी से ले जाना।
45He came up to Jesus at once, said, "Rabbi!" and kissed him.IRVHinऔर वह आया, और तुरन्त उसके पास जाकर कहा, “हे रब्बी!” और उसको बहुत चूमा।
46And they laid hands on him and seized him.IRVHinतब उन्होंने उस पर हाथ डालकर उसे पकड़ लिया।
47One of the bystanders drew his sword, struck the high priest's servant, and cut off his ear.IRVHinउनमें से जो पास खड़े थे, एक ने तलवार खींचकर महायाजक के दास पर चलाई, और उसका कान उड़ा दिया।
48Jesus said to them, "Have you come out with swords and clubs to seize me, like a robber?IRVHinयीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम डाकू जानकर मुझे पकड़ने के लिये तलवारें और लाठियाँ लेकर निकले हो?
49Every day I was with you in the temple teaching, and you didn't arrest me. But let the Scriptures be fulfilled."IRVHinमैं तो हर दिन मन्दिर में तुम्हारे साथ रहकर उपदेश दिया करता था, और तब तुम ने मुझे न पकड़ा: परन्तु यह इसलिए हुआ है कि पवित्रशास्त्र की बातें पूरी हों।”
50And they all left him and fled.IRVHinइस पर सब चेले उसे छोड़कर भाग गए। (भज. 88:18)
51And a young man followed him, wearing nothing but a linen cloth. And they seized the young man,IRVHinऔर एक जवान अपनी नंगी देह पर चादर ओढ़े हुए उसके पीछे हो लिया; और लोगों ने उसे पकड़ा।
52but he left the linen cloth and ran away naked.IRVHinपर वह चादर छोड़कर नंगा भाग गया।
53They led Jesus to the high priest, and all the chief priests and elders and scribes gathered.IRVHinफिर वे यीशु को महायाजक के पास ले गए; और सब प्रधान याजक और पुरनिए और शास्त्री उसके यहाँ इकट्ठे हो गए।
54Peter had followed at a distance, all the way into the high priest's courtyard, and sat with the guards, warming himself by the fire.IRVHinपतरस दूर ही दूर से उसके पीछे-पीछे महायाजक के आँगन के भीतर तक गया, और प्यादों के साथ बैठकर आग तापने लगा।
55The chief priests and the whole council sought testimony against Jesus to put him to death, but found none.IRVHinप्रधान याजक और सारी महासभा यीशु को मार डालने के लिये उसके विरोध में गवाही की खोज में थे, पर न मिली।
56For many gave false testimony against him, but their testimony did not agree.IRVHinक्योंकि बहुत से उसके विरोध में झूठी गवाही दे रहे थे, पर उनकी गवाही एक सी न थी।
57And some stood up and gave false testimony against him, saying,IRVHinतब कितनों ने उठकर उस पर यह झूठी गवाही दी,
58"We heard him say, 'I will destroy this temple made by hands, and in three days build another not made by hands.'"IRVHin“हमने इसे यह कहते सुना है ‘मैं इस हाथ के बनाए हुए मन्दिर को ढा दूँगा, और तीन दिन में दूसरा बनाऊँगा, जो हाथ से न बना हो।’”
59Yet even about this their testimony did not agree.IRVHinइस पर भी उनकी गवाही एक सी न निकली।
60The high priest stood up in the midst and asked Jesus, "You have no answer? What are these men testifying against you?"IRVHinतब महायाजक ने बीच में खड़े होकर यीशु से पूछा; “तू कोई उत्तर नहीं देता? ये लोग तेरे विरोध में क्या गवाही देते हैं?”
61He stayed silent, answered nothing. Again the high priest asked him, "Are you the Christ, the Son of the Blessed?"IRVHinपरन्तु वह मौन साधे रहा, और कुछ उत्तर न दिया। महायाजक ने उससे फिर पूछा, “क्या तू उस परमधन्य का पुत्र मसीह है?”
62Jesus said, "I AM, and you will see the Son of Man seated at the right hand of the Mighty One and coming with heaven's clouds."IRVHinयीशु ने कहा, “हाँ मैं हूँ: और तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान की दाहिनी ओर बैठे, और आकाश के बादलों के साथ आते देखोगे।” (दानि. 7:13, भज. 110:1)
63And the high priest tore his clothes and said, "What further witnesses do we need?IRVHinतब महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़कर कहा, “अब हमें गवाहों का क्या प्रयोजन है? (मत्ती 26:65)
64You have heard his blasphemy. What is your decision?" And they all condemned him as deserving death.IRVHinतुम ने यह निन्दा सुनी। तुम्हारी क्या राय है?” उन सब ने कहा यह मृत्युदण्ड के योग्य है। (लैव्य. 24:16)
65Some began spitting on him, covering his face, and punching him, saying to him, "Prophesy!" Then the guards slapped him.IRVHinतब कोई तो उस पर थूकने, और कोई उसका मुँह ढाँपने और उसे घूँसे मारने, और उससे कहने लगे, “भविष्यद्वाणी कर!” और पहरेदारों ने उसे पकड़कर थप्पड़ मारे।
66While Peter was below in the courtyard, one of the high priest's servant girls came,IRVHinजब पतरस नीचे आँगन में था, तो महायाजक की दासियों में से एक वहाँ आई।
67seeing Peter warming himself, she looked at him and said, "You too were with the Nazarene, Jesus."IRVHinऔर पतरस को आग तापते देखकर उस पर टकटकी लगाकर देखा और कहने लगी, “तू भी तो उस नासरी यीशु के साथ था।”
68But he denied it: "I don't know or understand what you mean." Then he went out to the entrance, and a rooster crowed.IRVHinवह मुकर गया, और कहा, “मैं तो नहीं जानता और नहीं समझता कि तू क्या कह रही है।” फिर वह बाहर डेवढ़ी में गया; और मुर्गे ने बाँग दी।
69The servant girl saw him and again told the bystanders, "This man is one of them."IRVHinवह दासी उसे देखकर उनसे जो पास खड़े थे, फिर कहने लगी, कि “यह उनमें से एक है।”
70But he denied it again. A little later the bystanders again told Peter, "You truly are one of them, for you're a Galilean."IRVHinपरन्तु वह फिर मुकर गया। और थोड़ी देर बाद उन्होंने जो पास खड़े थे फिर पतरस से कहा, “निश्चय तू उनमें से एक है; क्योंकि तू गलीली भी है।”
71He began to call down curses on himself and swear, "I don't know this man you're talking about."IRVHinतब वह स्वयं को कोसने और शपथ खाने लगा, “मैं उस मनुष्य को, जिसकी तुम चर्चा करते हो, नहीं जानता।”
72At once a rooster crowed a second time. Peter remembered Jesus' words: "Before the rooster crows twice, you will deny me three times." He broke down and wept.IRVHinतब तुरन्त दूसरी बार मुर्गे ने बाँग दी पतरस को यह बात जो यीशु ने उससे कही थी याद आई, “मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” वह इस बात को सोचकर फूट फूटकर रोने लगा।
HIN-IRV
Creative Commons License
Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app. Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]