Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

Malachi 2 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 Now, priests, this command is for you. “अब हे याजकों, यह आज्ञा तुम्हारे लिये है।
2 If you won't listen, or take it to heart to honor my name, says the Father of heaven's armies, I will send the curse on you and curse your blessings. I have already cursed them, because you don't take it to heart. यदि तुम इसे न सुनो, और मन लगाकर मेरे नाम का आदर न करो, तो सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि मैं तुम को श्राप दूँगा, और जो वस्तुएँ मेरी आशीष से तुम्हें मिलीं हैं, उन पर मेरा श्राप पड़ेगा, वरन् तुम जो मन नहीं लगाते हो इस कारण मेरा श्राप उन पर पड़ चुका है।
3 I will rebuke your offspring and smear manure on your faces—the manure of your feasts—and you will be carried off with it. देखो, मैं तुम्हारे कारण तुम्हारे वंश को झिड़कूंगा, और तुम्हारे मुँह पर तुम्हारे पर्वों के यज्ञपशुओं का मल फैलाऊँगा, और उसके संग तुम भी उठाकर फेंक दिए जाओगे।
4 Then you will know I sent this command to you, so my covenant with Levi stands, says the Father of heaven's armies. तब तुम जानोगे कि मैंने तुम को यह आज्ञा इसलिए दी है कि लेवी के साथ मेरी बंधी हुई वाचा बनी रहे; सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
5 "My covenant with him was life and peace; I gave them to him to be held with reverence, and he revered me and trembled before my name. मेरी जो वाचा उसके साथ बंधी थी वह जीवन और शान्ति की थी, और मैंने यह इसलिए उसको दिया कि वह भय मानता रहे; और उसने मेरा भय मान भी लिया और मेरे नाम से अत्यन्त भय खाता था।
6 True instruction was in his mouth, no wrong on his lips. He walked with me in peace and integrity, and turned many from sin. उसको मेरी सच्ची शिक्षा कण्ठस्थ थी, और उसके मुँह से कुटिल बात न निकलती थी। वह शान्ति और सिधाई से मेरे संग-संग चलता था, और बहुतों को अधर्म से लौटा ले आया था।
7 A priest's lips guard knowledge, and people seek instruction from his mouth, for he is the messenger of the Father of heaven's armies. क्योंकि याजक को चाहिये कि वह अपने होठों से ज्ञान की रक्षा करे, और लोग उसके मुँह से व्यवस्था खोजे, क्योंकि वह सेनाओं के यहोवा का दूत है।
8 But you turned from the way and made many stumble by your instruction; you corrupted the covenant of Levi, says the Father of heaven's armies. परन्तु तुम लोग मार्ग से ही हट गए; तुम बहुतों के लिये व्यवस्था के विषय में ठोकर का कारण हुए; तुम ने लेवी की वाचा को तोड़ दिया है, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। (यिर्म. 18:15)
9 So I made you despised and low before all the people, because you haven't kept my ways but shown favoritism in your instruction." इसलिए मैंने भी तुम को सब लोगों के सामने तुच्छ और नीचा कर दिया है, क्योंकि तुम मेरे मार्गों पर नहीं चलते, वरन् व्यवस्था देने में मुँह देखा विचार करते हो।”
10 Don't we all have one Father? Didn't one Father create us? Why betray each other, desecrating our fathers' covenant? क्या हम सभी का एक ही पिता नहीं? क्या एक ही परमेश्वर ने हमको उत्पन्न नहीं किया? हम क्यों एक दूसरे से विश्वासघात करके अपने पूर्वजों की वाचा को अपवित्र करते हैं? (1 कुरि. 8:6)
11 Judah is unfaithful; a detestable thing is done in Israel and Jerusalem. Judah has desecrated our Father's holy place, which he loves, and married the daughter of a foreign god. यहूदा ने विश्वासघात किया है, और इस्राएल में और यरूशलेम में घृणित काम किया गया है; क्योंकि यहूदा ने पराए देवता की कन्या से विवाह करके यहोवा के पवित्रस्थान को जो उसका प्रिय है, अपवित्र किया है।
12 May our Father cut off from Jacob's tents the man who does this—anyone at all—even one bringing an offering to the Father of heaven's armies. जो पुरुष ऐसा काम करे, उसके तम्बुओं में से याकूब का परमेश्वर उसके घर के रक्षक और सेनाओं के यहोवा की भेंट चढ़ानेवाले को यहूदा से काट डालेगा!
13 And a second thing you do: you cover our Father's altar with tears, weeping and groaning, because he no longer regards the offering or accepts it gladly from your hand. फिर तुम ने यह दूसरा काम किया है कि तुम ने यहोवा की वेदी को रोनेवालों और आहें भरनेवालों के आँसुओं से भिगो दिया है, यहाँ तक कि वह तुम्हारी भेंट की ओर दृष्टि तक नहीं करता, और न प्रसन्न होकर उसको तुम्हारे हाथ से ग्रहण करता है। तुम पूछते हो, “ऐसा क्यों?”
14 You ask, "Why?" Because our Father witnessed between you and the wife of your youth, whom you betrayed—though your companion, your wife by covenant. इसलिए, क्योंकि यहोवा तेरे और तेरी उस जवानी की संगिनी और ब्याही हुई स्त्री के बीच साक्षी हुआ था जिससे तूने विश्वासघात किया है।
15 Didn't the Father make you one with your wife? Body and spirit, you are his. And what does he want? Godly children from your union. So guard your spirit; let no one betray the wife of his youth. क्या उसने एक ही को नहीं बनाया जबकि और आत्माएँ उसके पास थीं? और एक ही को क्यों बनाया? इसलिए कि वह परमेश्वर के योग्य सन्तान चाहता है। इसलिए तुम अपनी आत्मा के विषय में चौकस रहो, और तुम में से कोई अपनी जवानी की स्त्री से विश्वासघात न करे।
16 "For I hate divorce," says our Father, the Father of Israel, "and whoever covers his garment with violence," says the Father of heaven's armies. So guard your spirit; do not be unfaithful. क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, “मैं स्त्री-त्याग से घृणा करता हूँ, और उससे भी जो अपने वस्त्र को उपद्रव से ढाँपता है। इसलिए तुम अपनी आत्मा के विषय में चौकस रहो और विश्वासघात मत करो, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।”
17 You have worn out our Father with your words. Yet you ask, "How have we worn him out?" By saying, "All who do evil are good in his sight, and he delights in them"—or, "Where is the Father of justice?" तुम लोगों ने अपनी बातों से यहोवा को थका दिया है। तो भी पूछते हो, “हमने किस बात में उसे थका दिया?” इसमें, कि तुम कहते हो “जो कोई बुरा करता है, वह यहोवा की दृष्टि में अच्छा लगता है, और वह ऐसे लोगों से प्रसन्न रहता है,” और यह, “न्यायी परमेश्वर कहाँ है?”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]