Skip to content
The Believer's Library

Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019

2 Chronicles 20 IRVHin

Show IRVHin only
Verse × ×
1 Later, Moabites and Ammonites, with some Meunites, came to make war on Jehoshaphat. इसके बाद मोआबियों और अम्मोनियों ने और उनके साथ कई मूनियों ने युद्ध करने के लिये यहोशापात पर चढ़ाई की।
2 Messengers came and reported to Jehoshaphat, "A vast army comes against you from beyond the Dead Sea, from Edom, already at Hazazon-tamar" (En-gedi). तब लोगों ने आकर यहोशापात को बता दिया, “ताल के पार से एदोम देश की ओर से एक बड़ी भीड़ तुझ पर चढ़ाई कर रही है; और देख, वह हसासोन्तामार तक जो एनगदी भी कहलाता है, पहुँच गई है।”
3 Jehoshaphat was afraid, so he set himself to seek our Father, and proclaimed a fast throughout Judah. तब यहोशापात डर गया और यहोवा की खोज में लग गया, और पूरे यहूदा में उपवास का प्रचार करवाया।
4 Judah gathered to seek our Father; from every town of Judah they came to seek him. अतः यहूदी यहोवा से सहायता माँगने के लिये इकट्ठा हुए, वरन् वे यहूदा के सब नगरों से यहोवा से भेंट करने को आए।
5 Then Jehoshaphat stood up in the assembly of Judah and Jerusalem, in our Father's house, before the new courtyard. तब यहोशापात यहोवा के भवन में नये आँगन के सामने यहूदियों और यरूशलेमियों की मण्डली में खड़ा होकर
6 He said: "O our Father, God of our ancestors, are you not our Father in heaven? You rule all kingdoms of nations. Power and might are in your hand; none can stand against you. यह कहने लगा, “हे हमारे पितरों के परमेश्वर यहोवा! क्या तू स्वर्ग में परमेश्वर नहीं है? और क्या तू जाति-जाति के सब राज्यों के ऊपर प्रभुता नहीं करता? और क्या तेरे हाथ में ऐसा बल और पराक्रम नहीं है कि तेरा सामना कोई नहीं कर सकता?
7 Our Father, didn't you drive out this land's people before your people Israel, giving it forever to Abraham your friend's descendants? हे हमारे परमेश्वर! क्या तूने इस देश के निवासियों को अपनी प्रजा इस्राएल के सामने से निकालकर इन्हें अपने मित्र अब्राहम के वंश को सदा के लिये नहीं दे दिया? (याकू. 2:23)
8 They have lived in it and have built you a sanctuary in it for your name, saying, वे इसमें बस गए और इसमें तेरे नाम का एक पवित्रस्थान बनाकर कहा,
9 if disaster comes on us—sword of judgment, plague, or famine—we'll stand before this house and before you, for your name is in this house, and cry out to you in our distress, and you'll hear and save. ‘यदि तलवार या मरी अथवा अकाल या और कोई विपत्ति हम पर पड़े, तो भी हम इसी भवन के सामने और तेरे सामने (तेरा नाम तो इस भवन में बसा है) खड़े होकर, अपने क्लेश के कारण तेरी दुहाई देंगे और तू सुनकर बचाएगा।’
10 Now: Ammon, Moab, and Mount Seir—you would not let Israel invade them when they came from Egypt; Israel turned away from them and did not destroy them. और अब अम्मोनी और मोआबी और सेईर के पहाड़ी देश के लोग जिन पर तूने इस्राएल को मिस्र देश से आते समय चढ़ाई करने न दिया, और वे उनकी ओर से मुड़ गए और उनका विनाश न किया,
11 See how they repay us, coming to drive us from the possession you gave us to inherit. देख, वे ही लोग तेरे दिए हुए अधिकार के इस देश में से जिसका अधिकार तूने हमें दिया है, हमको निकालकर कैसा बदला हमें दे रहे हैं।
12 Our Father, won't you judge them? We're powerless against this vast army coming against us; we don't know what to do, but our eyes are on you." हे हमारे परमेश्वर, क्या तू उनका न्याय न करेगा? यह जो बड़ी भीड़ हम पर चढ़ाई कर रही है, उसके सामने हमारा तो बस नहीं चलता और हमें कुछ सूझता नहीं कि क्या करना चाहिये? परन्तु हमारी आँखें तेरी ओर लगी हैं।”
13 All Judah stood there before our Father, with their little ones, their wives, and their children. और सब यहूदी अपने-अपने बाल-बच्चों, स्त्रियों और पुत्रों समेत यहोवा के सम्मुख खड़े रहे।
14 Then our Father's Spirit came on Jahaziel son of Zechariah, son of Benaiah, son of Jeiel, son of Mattaniah, a Levite of Asaph's line, amid the assembly. तब आसाप के वंश में से यहजीएल नामक एक लेवीय जो जकर्याह का पुत्र और बनायाह का पोता और मत्तन्याह के पुत्र यीएल का परपोता था, उसमें मण्डली के बीच यहोवा का आत्मा समाया।
15 He said: "Listen, all Judah, Jerusalem's residents, and King Jehoshaphat. This is what our Father says to you: Do not fear or be terrified by this vast army—the battle isn't yours but our Father's. तब वह कहने लगा, “हे सब यहूदियों, हे यरूशलेम के रहनेवालों, हे राजा यहोशापात, तुम सब ध्यान दो; यहोवा तुम से यह कहता है, ‘तुम इस बड़ी भीड़ से मत डरो और तुम्हारा मन कच्चा न हो; क्योंकि युद्ध तुम्हारा नहीं, परमेश्वर का है।
16 Tomorrow go down against them: they're climbing the Ziz ascent; you'll find them at the valley's end, facing the Jeruel wilderness. कल उनका सामना करने को जाना। देखो वे सीस की चढ़ाई पर चढ़े आते हैं और यरूएल नामक जंगल के सामने नाले के सिरे पर तुम्हें मिलेंगे।
17 You won't need to fight this battle. Take your places, stand firm, and watch our Father rescue you, Judah and Jerusalem. Don't fear or lose heart. March out against them tomorrow, for our Father is with you.'" इस लड़ाई में तुम्हें लड़ना न होगा; हे यहूदा, और हे यरूशलेम, ठहरे रहना, और खड़े रहकर यहोवा की ओर से अपना बचाव देखना;’ मत डरो, और तुम्हारा मन कच्चा न हो; कल उनका सामना करने को चलना और यहोवा तुम्हारे साथ रहेगा।”
18 Jehoshaphat bowed face-down, and all Judah and Jerusalem's people fell in worship before our Father. तब यहोशापात भूमि की ओर मुँह करके झुका और सब यहूदियों और यरूशलेम के निवासियों ने यहोवा के सामने गिरकर यहोवा को दण्डवत् किया।
19 Then the Levites from the Kohathites and Korahites stood to praise our Father, Israel's God, with a loud voice raised high. कहातियों और कोरहियों में से कुछ लेवीय खड़े होकर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की स्तुति अत्यन्त ऊँचे स्वर से करने लगे।
20 At dawn they went out to Tekoa's wilderness. As they went out, Jehoshaphat stood and said, "Hear me, Judah and people of Jerusalem. Trust your Father and you'll stand firm; trust his prophets and you'll succeed." वे सवेरे उठकर तकोआ के जंगल की ओर निकल गए; और चलते समय यहोशापात ने खड़े होकर कहा, “हे यहूदियों, हे यरूशलेम के निवासियों, मेरी सुनो, अपने परमेश्वर यहोवा पर विश्वास रखो, तब तुम स्थिर रहोगे; उसके नबियों पर विश्वास करो, तब तुम कृतार्थ हो जाओगे।”
21 After consulting the people, Jehoshaphat appointed singers to our Father to praise his holy splendor, marching ahead of the army: "Give thanks to our Father, for his faithful love endures forever." तब उसने प्रजा के साथ सम्मति करके कितनों को ठहराया, जो कि पवित्रता से शोभायमान होकर हथियार-बन्दों के आगे-आगे चलते हुए यहोवा के गीत गाएँ, और यह कहते हुए उसकी स्तुति करें, “यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि उसकी करुणा सदा की है।”
22 As they began to sing and praise, our Father set ambushes against the Ammonites, Moabites, and the people of Mount Seir who were attacking Judah, and they were struck down. जिस समय वे गाकर स्तुति करने लगे, उसी समय यहोवा ने अम्मोनियों, मोआबियों और सेईर के पहाड़ी देश के लोगों पर जो यहूदा के विरुद्ध आ रहे थे, घातकों को बैठा दिया और वे मारे गए।
23 Ammon and Moab turned against Mount Seir's people to destroy and annihilate them; once Seir's people were finished, Ammon and Moab turned and slaughtered each other. क्योंकि अम्मोनियों और मोआबियों ने सेईर के पहाड़ी देश के निवासियों को डराने और सत्यानाश करने के लिये उन पर चढ़ाई की, और जब वे सेईर के पहाड़ी देश के निवासियों का अन्त कर चुके, तब उन सभी ने एक दूसरे का नाश करने में हाथ लगाया।
24 When Judah reached the wilderness lookout and looked toward the vast army, they saw only corpses fallen on the ground—no one had escaped. जब यहूदियों ने जंगल की चौकी पर पहुँचकर उस भीड़ की ओर दृष्टि की, तब क्या देखा कि वे भूमि पर पड़े हुए शव हैं; और कोई नहीं बचा।
25 Jehoshaphat and his people came to plunder the dead, finding abundant goods, clothing, and valuables—too much to carry, so gathering it took three days. तब यहोशापात और उसकी प्रजा लूट लेने को गए और शवों के बीच बहुत सी सम्पत्ति और मनभावने गहने मिले; उन्होंने इतने गहने उतार लिये कि उनको न ले जा सके, वरन् लूट इतनी मिली, कि बटोरते-बटोरते तीन दिन बीत गए।
26 On day four, they gathered at the Valley of Beracah and praised our Father there—so it's named Valley of Beracah to this day. चौथे दिन वे बराका नामक तराई में इकट्ठे हुए और वहाँ यहोवा का धन्यवाद किया; इस कारण उस स्थान का नाम बराका की तराई पड़ा, जो आज तक है।
27 All the men of Judah and Jerusalem, Jehoshaphat leading, returned there with joy, for our Father gave them joy over their enemies. तब वे, अर्थात् यहूदा और यरूशलेम नगर के सब पुरुष और उनके आगे-आगे यहोशापात, आनन्द के साथ यरूशलेम लौटे क्योंकि यहोवा ने उन्हें शत्रुओं पर आनन्दित किया था।
28 They entered Jerusalem with harps, lyres, and trumpets, and went to the house of our Father. अतः वे सारंगियाँ, वीणाएँ और तुरहियां बजाते हुए यरूशलेम में यहोवा के भवन को आए।
29 Fear of our Father fell on all the surrounding kingdoms when they heard our Father fought Israel's enemies. और जब देश-देश के सब राज्यों के लोगों ने सुना कि इस्राएल के शत्रुओं से यहोवा लड़ा, तब उनके मन में परमेश्वर का डर समा गया।
30 So Jehoshaphat's kingdom was at peace, for his Father gave him rest on every side. इस प्रकार यहोशापात के राज्य को चैन मिला, क्योंकि उसके परमेश्वर ने उसको चारों ओर से विश्राम दिया।
31 Jehoshaphat reigned over Judah, crowned at thirty-five, twenty-five years in Jerusalem; his mother, Azubah daughter of Shilhi. अतः यहोशापात ने यहूदा पर राज्य किया। जब वह राज्य करने लगा तब वह पैंतीस वर्ष का था, और पच्चीस वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। और उसकी माता का नाम अजूबा था, जो शिल्ही की बेटी थी।
32 He walked in his father Asa's ways, never turning aside, doing right in our Father's eyes. वह अपने पिता आसा की लीक पर चला और उससे न मुड़ा, अर्थात् जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है वही वह करता रहा।
33 Yet the high places stayed; the people still had not set their hearts on their ancestors' God. तो भी ऊँचे स्थान ढाए न गए, वरन् अब तक प्रजा के लोगों ने अपना मन अपने पितरों के परमेश्वर की ओर न लगाया था।
34 Jehoshaphat's other acts, first to last, are in Jehu son of Hanani's records, found in the Book of Kings of Israel. आदि से अन्त तक यहोशापात के और काम, हनानी के पुत्र येहू के विषय उस वृत्तान्त में लिखे हैं, जो इस्राएल के राजाओं के वृत्तान्त में पाया जाता है।
35 Later Jehoshaphat king of Judah allied with Ahaziah king of Israel, who did evil. इसके बाद यहूदा के राजा यहोशापात ने इस्राएल के राजा अहज्याह से जो बड़ी दुष्टता करता था, मेल किया।
36 He joined with him to build a fleet of trading ships to go to Tarshish, built at Ezion-geber. अर्थात् उसने उसके साथ इसलिए मेल किया कि तर्शीश जाने को जहाज बनवाए, और उन्होंने ऐसे जहाज एस्योनगेबेर में बनवाए।
37 Eliezer son of Dodavahu of Mareshah prophesied against Jehoshaphat: "For allying with Ahaziah, our Father broke your work apart." The ships wrecked and couldn't sail to Tarshish. तब दोदावाह के पुत्र मारेशावासी एलीएजेर ने यहोशापात के विरुद्ध यह नबूवत की, “तूने जो अहज्याह से मेल किया, इस कारण यहोवा तेरी बनवाई हुई वस्तुओं को तोड़ डालेगा।” अतः जहाज टूट गए और तर्शीश को न जा सके।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

IRVHin

HIN-IRV Creative Commons License Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Indian Revised Version(IRV) Hindi - 2019 · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]