Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Proverbs 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The proverbs of Solomon, son of David, king of Israel: दाऊद के पुत्र, इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन :
2 To know wisdom and instruction, to understand words of insight, इनके द्वारा मनुष्य बुद्धि और शिक्षा को प्राप्‍‍त करे, और समझ की बातों को पहचाने;
3 to receive instruction in wise conduct, in righteousness, justice, and fairness, और व्यवहार-कुशलता, धार्मिकता, न्याय, और निष्पक्षता की शिक्षा प्राप्‍त करे।
4 to give prudence to the simple, knowledge and discretion to the young, इनके द्वारा नासमझ लोगों को समझ, और जवान को ज्ञान और समझदारी मिले;
5 let the wise also hear and increase in learning, and let the one who understands gain guidance, बुद्धिमान इन्हें सुनकर अपना ज्ञान बढ़ाए, और समझदार व्यक्‍ति मार्गदर्शन प्राप्‍त करे,
6 to understand a proverb and a parable, the words of the wise and their riddles. ताकि वे नीतिवचन और दृष्‍टांत को, तथा बुद्धिमानों के वचन और उनकी पहेलियों के अर्थ को समझें।
7 The fear of our Father is the beginning of knowledge; fools despise wisdom and instruction. यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है; मूर्ख लोग ही बुद्धि और शिक्षा को तुच्छ समझते हैं।
8 Listen, my son, to your father's instruction, and don't turn away from your mother's teaching, हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा को ध्यान से सुन, और अपनी माता की सीख को न त्याग,
9 for they are a graceful garland for your head and pendants for your neck. क्योंकि वे तेरे सिर के लिए शोभायमान मुकुट, और तेरे गले का हार हैं।
10 My son, if sinners entice you, do not give in. हे मेरे पुत्र, यदि पापी तुझे फुसलाएँ, तो उनकी न मानना।
11 If they say, "Come with us, let us lie in wait for blood, let us ambush the innocent without cause; यदि वे कहें, “हमारे साथ चल कि हम हत्या करने के लिए घात लगाएँ; चल हम निर्दोषों पर वार करने की घात में रहें,
12 like the grave let us swallow them alive, and whole, like those who go down to the pit; चल, हम अधोलोक के समान उन्हें जीवित ही, अर्थात् कब्र में जानेवालों के समान, पूरा का पूरा निगल जाएँ।
13 we will find all kinds of precious goods, we will fill our houses with plunder; हमें सब प्रकार की अनमोल वस्तुएँ प्राप्‍त होंगी, और हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे;
14 throw in your lot with us; we will all share one purse," तू हमारे साथ मिल जा, हम सब का एक ही बटुआ होगा।”
15 my son, do not walk in the way with them; hold back your foot from their paths, तो, हे मेरे पुत्र, तू न तो मार्ग में उनके साथ चलना, और न ही उनकी राह में अपने पैर रखना,
16 for their feet run to evil, and they hurry to shed blood. क्योंकि उनके पैर बुराई करने को दौड़ते हैं, और वे हत्या करने को तत्पर रहते हैं।
17 For a net spread out before any bird's eyes catches nothing; जब पक्षी देख रहा हो, तब जाल फैलाना व्यर्थ होता है।
18 but these lie in wait for their own blood; they ambush their own lives. ये तो अपनी ही हत्या के लिए घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात में रहते हैं।
19 Such are the ways of everyone greedy for unjust gain; it takes away the life of its possessors. अनुचित रीति से कमाई करनेवाले सब लोभियों की चाल ऐसी ही होती है, और यही उनके प्राण के नष्‍ट होने का कारण होता है।
20 Wisdom cries aloud in the street; in the open squares she lifts her voice. बुद्धि सड़क पर ज़ोर-ज़ोर से बुलाती है, चौकों पर अपनी आवाज़ ऊँची करती है;
21 At the head of the noisy streets she calls out; at the entrance of the city gates she speaks: वह भीड़ भरे मार्गों पर ज़ोर से पुकारती है, नगर के फाटकों पर वह अपनी बातें कहती है :
22 "How long, simple ones, will you love being simple? How long will mockers delight in their mocking and fools hate knowledge? “हे नासमझ लोगो, तुम कब तक नासमझी से प्रीति रखोगे? ठट्ठा करनेवाले कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्‍न‍ रहेंगे, और मूर्ख कब तक ज्ञान से बैर रखेंगे?
23 If you respond to my correction, I, Wisdom, will pour out my spirit on you; I will make my words known to you. यदि तुम मेरी ताड़ना पर ध्यान दो, तो मैं अपनी आत्मा तुम पर उंडेल दूँगी और तुम्हें अपने वचन बताऊँगी।
24 Because I have called and you refused, I stretched out my hand and no one paid attention, मैंने तो पुकारा परंतु तुमने सुनने से इनकार किया, मैंने हाथ भी बढ़ाया परंतु किसी ने ध्यान न दिया,
25 and you ignored all my counsel and rejected all my correction, बल्कि तुमने मेरी हर सम्मति को अनसुना किया, और मेरी ताड़ना को न चाहा;
26 I also will laugh at your calamity; I will mock when terror overtakes you, इसलिए जब तुम पर विपत्ति आएगी तो मैं हँसूँगी; और जब तुम पर भय छाएगा,
27 when terror overtakes you like a storm and your calamity comes like a whirlwind, when distress and anguish come upon you. बल्कि जब आँधी के समान तुम पर भय आ पड़ेगा, और विपत्ति बवंडर के समान आ पड़ेगी, और तुम संकट और क्लेश में आ पड़ोगे, तब मैं तुम्हारा ठट्ठा करूँगी।
28 Then they will call on me, but I will not answer; they will seek me earnestly but will not find me, उस समय वे मुझे पुकारेंगे, पर मैं न सुनूँगी; वे मुझे यत्‍न से ढूँढ़ेंगे, पर मुझे न पाएँगे।
29 because they hated knowledge and did not choose the fear of our Father, क्योंकि उन्होंने ज्ञान से बैर रखा, और यहोवा का भय मानना न चाहा।
30 they rejected my counsel and despised all my correction. उन्होंने मेरी सम्मति न चाही, बल्कि मेरी हर ताड़ना को तुच्छ समझा।
31 So they will eat the fruit of their own way and have their fill of their own schemes. इसलिए वे अपनी ही करनी का फल भोगेंगे, और अपनी ही युक्‍तियों के फल से अघा जाएँगे।
32 For the waywardness of the simple will kill them, and the complacency of fools will destroy them; क्योंकि नासमझ लोगों का भटक जाना उनकी मृत्यु का कारण होगा, और मूर्खों का निश्‍चिंत रहना उनके नाश का कारण होगा।
33 but whoever listens to me will dwell secure and be at ease, without dread of disaster." परंतु जो मेरी सुनता है, वह सुरक्षित वास करेगा, और विपत्ति से बिना डरे सुख-चैन से रहेगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]