Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "When anyone brings a grain offering to our Father, the offering must be fine flour. Pour oil on it, put frankincense on it, “जब कोई यहोवा के लिए अन्‍नबलि की भेंट चढ़ाए तो वह भेंट मैदा हो; वह उस पर तेल डालकर उसके ऊपर लोबान रखे।
2 and bring it to Aaron's sons, the priests. The priest will take a handful of its fine flour and oil, with all its frankincense, and burn the memorial portion on the altar—a fire offering, a pleasing aroma to our Father. वह उसे हारून के पुत्रों के पास लाए जो याजक हैं; और वह उस तेल मिले हुए मैदे में से इस तरह अपनी मुट्ठी भरकर निकाले कि उसमें सारा लोबान आ जाए; और याजक उसे स्मरण दिलानेवाले भाग के रूप में वेदी पर जलाए कि यह यहोवा के लिए सुखदायक सुगंधवाली अग्‍नि में अर्पित बलि ठहरे।
3 The rest of the grain offering belongs to Aaron and his sons—most holy, from the fire offerings to our Father. अन्‍नबलि में से बचा हुआ भाग हारून और उसके पुत्रों का ठहरे। यह अग्‍नि में अर्पित यहोवा की बलियों में से परमपवित्र भाग होगा।
4 "When you bring a grain offering baked in an oven: fine flour, either loaves without yeast mixed with oil, or wafers without yeast spread with oil. “जब तू तंदूर में पकाई हुई अन्‍नबलि की भेंट चढ़ाए, तो वह तेल से सनी हुई मैदे की अख़मीरी पूरियों, या तेल से चुपड़े हुए अख़मीरी पापड़ की हो।
5 If your offering is a grain offering on a griddle, it must be fine flour mixed with oil, without yeast. यदि तेरी भेंट तवे पर पकाई हुई अन्‍नबलि हो, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे की हो।
6 Break it into pieces and pour oil on it; it is a grain offering. तू उसके टुकड़े-टुकड़े करके उस पर तेल डालना; यह अन्‍नबलि है।
7 If your offering is grain cooked in a pan, make it with fine flour and oil. यदि तेरी भेंट कड़ाही में तली हुई अन्‍नबलि हो, तो वह तेल मिले मैदे की हो।
8 Bring the grain offering made from these to our Father; present it to the priest, who brings it to the altar. जब तू इन वस्तुओं से बनी हुई अन्‍नबलि को यहोवा के सम्मुख लाए, तो वह याजक के पास लाई जाए और वह उसे वेदी के निकट लेकर आए।
9 The priest takes the grain offering's memorial portion and burns it on the altar—a fire offering, a pleasing aroma to our Father. याजक अन्‍नबलि में से स्मरण दिलानेवाला भाग निकालकर वेदी पर जलाए कि वह यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित सुखदायक सुगंधवाली बलि ठहरे।
10 What remains of the grain offering belongs to Aaron and his sons—most holy, from the fire offerings to our Father. अन्‍नबलि में से बचा हुआ भाग हारून और उसके पुत्रों का ठहरे; यह अग्‍नि में अर्पित यहोवा की बलियों में से परमपवित्र भाग होगा।
11 "No grain offering you bring to our Father may contain yeast, for you must not burn any yeast or honey as a fire offering to our Father. “यहोवा के लिए चढ़ाई जानेवाली कोई भी अन्‍नबलि ख़मीर मिलाकर न बनाई जाए; तुम यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि में ख़मीर और मधु को न जलाना।
12 You may bring them to our Father as a firstfruits offering, but do not offer them on the altar as a pleasing aroma. तुम उन्हें पहली उपज की भेंट के रूप में यहोवा के सम्मुख लाना, परंतु वे सुखदायक सुगंध के रूप में वेदी पर न चढा़ए जाएँ।
13 Salt every grain offering. Don't leave out your Father's covenant salt; add salt to all your offerings. तू अपनी सब अन्‍नबलियों में नमक मिलाना। तू अपनी कोई भी अन्‍नबलि अपने परमेश्‍वर की वाचा के नमक से रहित न होने देना। तू अपनी सब भेंटों के साथ नमक भी चढा़ना।
14 "If you bring a firstfruits grain offering to our Father, offer new grain roasted in fire, crushed kernels, as your firstfruits offering. “यदि तू पहली उपज की अन्‍नबलि यहोवा के सम्मुख लाए, तो अपनी पहली उपज की अन्‍नबलि के रूप में आग में भुने हुए अनाज की बालों को मींजकर नए दाने निकालना, और उन्हें चढ़ाना।
15 Put oil on it and lay frankincense on it; it is a grain offering. तू उस पर तेल डालना, और उसके ऊपर लोबान रखना; यह अन्‍नबलि है।
16 The priest burns the memorial portion—some of the crushed grain and oil—with all its frankincense, as a fire offering to our Father." याजक मींजकर निकाले हुए उसके कुछ दानों को, तेल को, और सारे लोबान को स्मरण दिलानेवाले भाग के रूप में जला दे। वह यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]