Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 17 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After saying this, Jesus looked up to heaven and said: "Father, the hour has come. Glorify your Son, so the Son may glorify you, यीशु ने ये बातें कहीं और स्वर्ग की ओर अपनी आँखें उठाकर कहा :“हे पिता, समय आ पहुँचा है; अपने पुत्र की महिमा कर, कि पुत्र भी तेरी महिमा करे,
2 since you gave him authority over all people, to give eternal life to all you gave him. क्योंकि तूने उसे संपूर्ण मानव जाति पर अधिकार दिया है कि जिन्हें तूने उसे सौंपा है उन सब को वह अनंत जीवन दे;
3 This is eternal life: that they know you, the only true Father, and Jesus Christ whom you sent. और अनंत जीवन यह है कि वे तुझ एकमात्र सच्‍चे परमेश्‍वर को और यीशु मसीह को, जिसे तूने भेजा है, जानें।
4 I glorified you on the earth, having finished the work you gave me to do. जो कार्य तूने मुझे करने के लिए दिया था, उसे पूरा करके मैंने पृथ्वी पर तेरी महिमा की है;
5 Father, glorify me now with yourself, with the glory I had with you before the world existed. और अब, हे पिता, तू अपने साथ मेरी महिमा उस महिमा से कर, जो जगत की उत्पत्ति से पहले मेरी तेरे साथ थी।
6 I revealed your name to those you gave me from the world. They were yours; you gave them to me, and they have kept your word. “मैंने तेरे नाम को उन मनुष्यों पर प्रकट किया है जिन्हें तूने मुझे जगत में से दिया। वे तेरे थे और तूने उन्हें मुझे दिया, और उन्होंने तेरे वचन का पालन किया है।
7 Now they know that everything you have given me is from you, अब वे जान गए हैं कि जो कुछ तूने मुझे दिया है, वह सब तेरी ओर से है।
8 for I gave them the words you gave me; they received them, truly knew I came from you, and believed you sent me. क्योंकि जिन वचनों को तूने मुझे दिया, मैंने उन्हें उन तक पहुँचा दिया है, और उन्होंने उन्हें ग्रहण किया और सचमुच जान लिया कि मैं तेरी ओर से आया हूँ, और विश्‍वास किया कि तूने ही मुझे भेजा है।
9 I pray for them, not for the world, but for those you gave me, since they are yours. मैं उनके लिए विनती करता हूँ; मैं संसार के लिए नहीं बल्कि उनके लिए विनती करता हूँ जिन्हें तूने मुझे दिया है, क्योंकि वे तेरे हैं।
10 Everything mine is yours, and yours is mine, and I am glorified in them. जो मेरा है वह सब तेरा है और जो तेरा है वह मेरा है, और उनसे मेरी महिमा हुई है।
11 I'm no longer in the world, but they are in the world, and I'm coming to you. Holy Father, keep them in your name, the name you gave me, so they may be one as we are. मैं जगत में अब और नहीं रहूँगा परंतु वे जगत में रहेंगे, और मैं तेरे पास आ रहा हूँ। हे पवित्र पिता, अपने उस नाम के द्वारा जो तूने मुझे दिया, उनकी रक्षा कर, ताकि वे हमारे समान एक हों।
12 While with them, I kept them in your name you gave me. I guarded them—none was lost except the son of destruction, so Scripture would be fulfilled. जब मैंउनके साथ था, तो तेरे उस नाम के द्वारा, जो तूने मुझे दिया है, उनकी रक्षा करता था। मैंने उनकी रखवाली की और उनमें से विनाश के पुत्र को छोड़ कोई भी नाश नहीं हुआ, इसलिए कि पवित्रशास्‍त्र का लेख पूरा हो।
13 Now I come to you, and I say these things in the world so they may have my joy completed in themselves. अब मैं तेरे पास आता हूँ, और मैं ये बातें जगत में इसलिए कहता हूँ कि वे अपने में मेरा आनंद पूरा पाएँ।
14 I've given them your word; the world hated them, since they're not of the world, just as I'm not of the world. मैंने तेरा वचन उन्हें दिया है और संसार ने उनसे घृणा की, क्योंकि जैसे मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं हैं।
15 I don't ask you to remove them from the world, but to guard them from the evil one. मैं यह विनती नहीं करता कि तू उन्हें संसार से उठा ले बल्कि यह कि तू उन्हें उस दुष्‍ट से बचाए रख।
16 They are not of the world, just as I am not of the world. जैसे मैं संसार का नहीं, वैसे वे भी संसार के नहीं हैं।
17 Make them holy by truth; your word is truth. सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर; तेरा वचन सत्य है।
18 As you sent me into the world, so I have sent them into the world. जैसे तूने मुझे जगत में भेजा, वैसे ही मैंने भी उन्हें जगत में भेजा।
19 For them I make myself holy, so they too may be made holy in truth. उनके लिए मैं अपने आपको पवित्र करता हूँ, ताकि वे भी सत्य के द्वारा पवित्र किए जाएँ।
20 I pray not only for these, but also for those who will believe in me through their word. “मैं केवल इनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके लिए भी विनती करता हूँ जो इनके वचन के द्वारा मुझ पर विश्‍वास करेंगे,
21 Father, let them all be one, as you're in me and I in you, so they're in us too, and the world believes you sent me. कि वे सब एक हों, जैसे, हे पिता, तू मुझमें है और मैं तुझमें, वैसे ही वे भी हममें एकहों, ताकि संसार विश्‍वास करे कि तूने मुझे भेजा है।
22 The glory you have given me, I have given them, so they may be one as we are one. जो महिमा तूने मुझे दी है, मैंने उन्हें दी है, ताकि वे एक हों जैसे हम एक हैं,
23 I in them and you in me, so they may be made completely one, so the world may know you sent me and loved them as you loved me. मैं उनमें और तू मुझमें, ताकि वे सिद्ध होकर एक हो जाएँ, जिससे संसार जाने कि तूने मुझे भेजा और उनसे वैसा ही प्रेम रखा जैसा तूने मुझसे प्रेम रखा।
24 Father, I want those you gave me to be with me where I am, to see my glory, which you gave me because you loved me before the world was made. हे पिता, मैं चाहता हूँ कि जिन्हें तूने मुझे दिया है, वे भी मेरे साथ वहाँ हों जहाँ मैं हूँ, ताकि वे मेरी उस महिमा को देखें जो तूने मुझे दी है क्योंकि जगत की उत्पत्ति से पहले तूने मुझसे प्रेम रखा।
25 Righteous Father—the world doesn't know you, but I know you, and these know you sent me. हे धर्मी पिता, यद्यपि संसार ने तुझे नहीं जाना, परंतु मैंने तुझे जाना, और इन्होंने भी जाना कि तूने मुझे भेजा,
26 I have made your name known to them, and will keep making it known, so the love you loved me with may be in them, and I in them." और मैंने उन्हें तेरा नाम बताया और बताता रहूँगा, ताकि जो प्रेम तूने मुझसे रखा वह उनमें रहे और मैं उनमें।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]