Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 7 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then our Father told Noah, "Enter the ark with your whole household, for I've seen you righteous before me in this generation. तब यहोवा ने नूह से कहा, “तू अपने समस्त घराने के साथ जहाज़ में प्रवेश कर, क्योंकि मैंने इस पीढ़ी में केवल तुझे ही अपने सम्मुख धर्मी पाया है।
2 Take for yourself seven pairs of every clean animal, male and female, and one pair of unclean animals, male and female, तू शुद्ध पशु की प्रत्येक प्रजाति में से नर और मादा के सात-सात जोड़े लेना; परंतु वे पशु जो शुद्ध नहीं हैं, तू उनमें से नर और मादा का एक जोड़ा लेना।
3 also seven pairs of sky birds, male and female, to keep offspring alive across all the earth. तू आकाश के पक्षियों में से भी नर और मादा के सात-सात जोड़े लेना कि उनका वंश सारी पृथ्वी पर बचा रहे।
4 For in seven days I'll rain on the earth forty days and forty nights, and wipe out every living thing I made from the face of the ground." क्योंकि सात दिन के बाद मैं पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात तक जल बरसाता रहूँगा, और मैं प्रत्येक प्राणी को जिसे मैंने रचा है, पृथ्वी पर से मिटा डालूँगा।”
5 Noah did everything our Father commanded him. अतः नूह ने वैसा ही किया जैसी आज्ञा यहोवा ने उसे दी थी।
6 Noah was 600 years old when the floodwaters came upon the earth. जब पृथ्वी पर जलप्रलय हुआ तब नूह की आयु छः सौ वर्ष की थी।
7 He, his sons, his wife, and his sons' wives entered the ark to escape the floodwaters. फिर जलप्रलय से बचने के लिए नूह ने अपने पुत्रों, पत्‍नी, और बहुओं सहित जहाज़ में प्रवेश किया।
8 Of clean animals and animals not clean, of birds and all that crawls on the ground. शुद्ध और अशुद्ध दोनों प्रकार के पशुओं में से, और पक्षियों में से, और भूमि पर रेंगनेवाले प्रत्येक प्रजाति के जंतुओं में से
9 Two by two, male and female, came to Noah in the ark, as our Father commanded Noah. नर और मादा के जोड़ों ने एक-एक करके नूह के साथ जहाज़ में प्रवेश किया, जैसी आज्ञा परमेश्‍वर ने नूह को दी थी।
10 After the seven days, the floodwaters came upon the earth. तब सात दिन के बाद ऐसा हुआ कि प्रलय का जल पृथ्वी पर बरसने लगा।
11 In Noah's six hundredth year, second month, day seventeen—that same day—all springs of the great deep burst open, and heaven's floodgates opened. नूह के जीवन के छः सौवें वर्ष के दूसरे महीने के सत्रहवें दिन गहरे जल के सब सोते फूट पड़े और आकाश के झरोखे खुल गए;
12 The rain fell on the earth for forty days and forty nights. और पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात वर्षा होती रही।
13 That day Noah entered the ark—he, his sons Shem, Ham, Japheth, his wife, and his sons' three wives. उसी दिन नूह ने अपने पुत्रों शेम, हाम, और येपेत, और अपनी पत्‍नी, तथा अपनी तीनों बहुओं सहित जहाज़ में प्रवेश किया था।
14 They and every wild animal by their kind, every livestock by their kind, every crawler on earth by their kind, every bird by their kind, every winged creature. उन्होंने तथा प्रत्येक प्रजाति के सब वनपशुओं, और प्रत्येक प्रजाति के सब घरेलू पशुओं, और प्रत्येक प्रजाति के भूमि पर रेंगनेवाले जंतुओं, तथा प्रत्येक प्रजाति के सब उड़नेवाले पक्षियों ने भी प्रवेश किया था।
15 They came to Noah, into the ark, two by two, all flesh with breath of life. इस प्रकार सब प्राणियों ने जिनमें जीवन का श्‍वास था, दो-दो करके नूह के साथ जहाज़ में प्रवेश किया।
16 Male and female of all flesh entered, as our Father commanded him; then our Father shut him in. सब प्राणियों में से जितनों ने प्रवेश किया वे सब नर और मादा थे, ठीक वैसे ही जैसे परमेश्‍वर ने नूह को आज्ञा दी थी। तब यहोवा ने जहाज़ को बाहर से बंद कर दिया।
17 The flood lasted forty days on the earth; the waters rose, lifted the ark, floating above the earth. पृथ्वी पर चालीस दिन तक जलप्रलय होता रहा, जिसके कारण जल बहुत बढ़ता गया, और जहाज़ ऊपर उठने लगा; और वह पृथ्वी की सतह से ऊँचा उठ गया।
18 Waters surged and rose greatly over the earth, and the ark floated on the water's surface. जल बढ़ते-बढ़ते पृथ्वी पर बहुत ही बढ़ गया, और जहाज़ जल की सतह पर तैरने लगा।
19 Waters rose higher and higher on the earth, covering all the high mountains under the whole sky. जल पृथ्वी पर इतना अधिक बढ़ गया कि आकाश के नीचे के सब ऊँचे-ऊँचे पर्वत भी उसमें डूब गए।
20 About twenty-two feet deep the waters rose above the mountains, covering them. जल पर्वतों के ऊपर इतना बढ़ गया कि वह उनसे पंद्रह हाथ ऊपर तक पहुँच गया;
21 Everything moving on earth died: birds, livestock, wild animals, all creatures swarming the earth, and all mankind. और पृथ्वी पर चलने-फिरनेवाले प्राणी, क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या वनपशु, और सारे कीड़े-मकोड़े जो पृथ्वी पर झुंडों में रहते हैं और सब मनुष्य, वे सब नाश हो गए।
22 Everything on dry land that had the breath of life in its nostrils died. सूखी भूमि पर रहनेवाले सब के सब जिनके नथनों में जीवन का श्‍वास था, मर मिटे।
23 Our Father wiped out every living thing on the ground's face—people, animals, crawling creatures, birds of the sky—and wiped them from the earth. Only Noah and those with him in the ark remained. इस प्रकार परमेश्‍वर ने प्रत्येक जीवित प्राणी को पृथ्वी की सतह पर से मिटा डाला। मनुष्य के साथ-साथ पशु, रेंगनेवाले जंतु और आकाश के पक्षी भी मिटा दिए गए; केवल नूह और जितने उसके साथ जहाज़ में थे, वे ही बचे।
24 And the waters prevailed over the earth 150 days. जल पृथ्वी पर एक सौ पचास दिन तक प्रबल रहा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]