Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then our Father told Moses, "Go tell Pharaoh, 'This is what the Father of the Hebrews says: "Let my people go to worship me. फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “फ़िरौन के पास जा और उससे यह कह, ‘इब्रियों का परमेश्‍वर यहोवा यह कहता है : मेरे लोगों को जाने दे कि वे मेरी आराधना करें।
2 For if you refuse to let them go and keep holding them, यदि तू उन्हें जाने न देगा और उन्हें अब भी रोके रहेगा,
3 the hand of our Father will be on your livestock in the field: horses, donkeys, camels, herds, and flocks—a very severe plague. तो देख, तेरे पशु अर्थात् घोड़े, गधे, ऊँट, गाय-बैल, और भेड़-बकरियाँ जो मैदान में हैं, उन पर यहोवा का हाथ एक बड़ी महामारी लेकर आएगा।
4 But our Father will distinguish Israel's livestock from Egypt's, so none of Israel's will die."'" परंतु यहोवा इस्राएलियों के पशुओं में और मिस्रियों के पशुओं में ऐसा अंतर करेगा कि इस्राएलियों के पशुओं में से कोई पशु न मरेगा।’ ”
5 And our Father set a time, saying, "Tomorrow I will do this in the land." फिर यहोवा ने यह कहकर एक समय ठहराया कि कल यहोवा यह कार्य इस देश में करेगा।
6 The next day our Father did this: all Egypt's livestock died, but Israel's livestock—not one died. अगले दिन यहोवा ने ऐसा ही किया; मिस्रियों के तो सब पशु मर गए, परंतु इस्राएलियों का एक भी पशु न मरा।
7 Pharaoh sent to check: not one of Israel's animals had died. Yet Pharaoh's heart stayed hard, and he refused to let the people go. जब फ़िरौन ने इसकी जाँच कराई, तो देखा कि इस्राएलियों का एक भी पशु नहीं मरा था। फिर भी फ़िरौन का मन कठोर ही रहा, और उसने उन लोगों को जाने नहीं दिया।
8 Then our Father told Moses and Aaron, "Take handfuls of soot from a kiln, and let Moses scatter it skyward before Pharaoh. फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा, “तुम दोनों भट्ठी में से एक-एक मुट्ठी राख ले लो, और मूसा उसे फ़िरौन के सामने आकाश की ओर उड़ा दे।
9 It will become fine dust over all Egypt, breaking into festering boils on people and animals throughout Egypt." तब वह महीन धूल बनकर सारे मिस्र देश पर छा जाएगी, और पूरे मिस्र में मनुष्यों और पशुओं पर ऐसे फफोले निकल आएँगे जो पककर फोड़े बन जाएँगे।”
10 They took kiln soot and stood before Pharaoh. Moses threw it skyward, and boils broke out, festering on people and animals. इसलिए वे भट्ठी से राख लेकर फ़िरौन के सामने खड़े हुए, और मूसा ने उसे आकाश की ओर उड़ा दिया, और वह मनुष्यों तथा पशुओं दोनों पर फफोले और पककर बहनेवाले फोड़े बन गई।
11 The magicians could not stand before Moses, for boils were on them and all Egyptians. जादूगर उन फोड़ों के कारण मूसा के सामने खड़े न रह सके, क्योंकि वे फोड़े सब मिस्रियों के समान जादूगरों पर भी निकल आए थे।
12 But our Father hardened Pharaoh's heart; he wouldn't listen to them, as our Father had told Moses. परंतु यहोवा ने फ़िरौन के मन को कठोर कर दिया और उसने उनकी न सुनी, जैसा कि यहोवा ने मूसा से कहा था।
13 Then our Father told Moses, "Get up early in the morning, stand before Pharaoh, and say to him: 'This is what the Father of the Hebrews says: "Let my people go to worship me. फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “तू सुबह जल्दी उठना और फ़िरौन के सामने खड़े होकर उससे कहना, ‘इब्रियों का परमेश्‍वर यहोवा यह कहता है : मेरे लोगों को जाने दे कि वे मेरी आराधना करें।
14 This time I am sending all my plagues against you, your officials, and your people, so you know there is no one like me in all the earth. अन्यथा इस बार मैं तुझ पर, तेरे कर्मचारियों पर और तेरी प्रजा पर अपनी सब विपत्तियाँ डालूँगा, जिससे तू जान लेगा कि सारी पृथ्वी पर मेरे तुल्य कोई और नहीं है।
15 By now I could have raised my hand and struck you and your people with a plague, erasing you from the earth. अब तक तो मैंने अपना हाथ बढ़ाकर तुझ पर और तेरी प्रजा पर महामारी को भेज दिया होता, और पृथ्वी पर से तेरा सत्यानाश हो गया होता।
16 But I raised you up to show you my power and proclaim my name throughout all the earth. परंतु मैंने तुझे केवल इसलिए जीवित रखा है कि मैं तुझे अपना सामर्थ्य दिखाऊँ, जिससे मेरा नाम सारी पृथ्वी पर जाना जाए;
17 You are still setting yourself against my people and refusing to let them go. पर तू अब भी मेरे लोगों के सामने अपने आपको बड़ा समझता है, और उन्हें जाने नहीं देता।
18 Tomorrow at this time I will rain down hail so severe none like it has hit Egypt from its founding until now. देख, मैं कल इसी समय ऐसे भारी ओले बरसाऊँगा, जैसे मिस्र की नींव पड़ने के दिन से लेकर आज तक कभी नहीं बरसे।
19 Now send: get your livestock and all you have in the field to safety, for the hail will fall on every person and animal left in the field, not brought inside, and they will die."'" इसलिए अब अपने पशुओं को और मैदान में जो कुछ तेरा है सब को किसी सुरक्षित स्थान में पहुँचा दे; नहीं तो जितने लोग और पशु मैदान में होंगे और भीतर नहीं पहुँचाए जाएँगे उन सब पर ओले बरसेंगे, और वे मर जाएँगे।’ ”
20 Those among Pharaoh's officials who feared the word of our Father hurried their servants and livestock indoors, तब फ़िरौन के कर्मचारियों में से जो यहोवा के वचन का भय मानते थे, वे अपने-अपने सेवकों और पशुओं को फुर्ती से घर के भीतर ले आए;
21 but whoever ignored the word of our Father left his servants and livestock in the field. परंतु जिस किसी ने यहोवा के वचन पर मन नहीं लगाया उसने अपने सेवकों और पशुओं को मैदान में ही रहने दिया।
22 Then our Father said to Moses, "Stretch your hand toward the sky, and hail will fall on all Egypt—on people, animals, and every plant in the field, throughout Egypt." तब यहोवा ने मूसा से कहा, “अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ा कि सारे मिस्र देश के मनुष्यों, पशुओं, और मैदान के सब पौधों पर ओले बरसें।”
23 Moses stretched his staff toward the sky, and our Father sent thunder and hail, and fire ran to the ground. Our Father rained hail on the land of Egypt. तब मूसा ने अपनी लाठी को आकाश की ओर बढ़ाया, और यहोवा की ओर से बादल गरजने और ओले बरसने लगे और आग पृथ्वी पर गिरने लगी। इस प्रकार यहोवा ने मिस्र देश पर ओले बरसाए।
24 There was hail, and fire flashing continually within the hail, so heavy that nothing like it had occurred in all the land of Egypt since it became a nation. आग के साथ मिले हुए ओले लगातार गिर रहे थे, और ओले इतने भारी थे कि मिस्र देश के बसने के बाद से उस समय तक सारे मिस्र देश में ऐसा कभी नहीं हुआ था।
25 Throughout Egypt hail struck everything in the field, both people and animals; it struck every plant of the field and shattered every tree of the field. सारे मिस्र देश के खेतों में जितने मनुष्य और जितने पशु थे वे सब ओलों से मारे गए। ओलों के कारण खेत के सारे पौधे नष्‍ट हो गए, और मैदान के सारे वृक्ष टूट गए।
26 Only in the land of Goshen, where the people of Israel lived, was there no hail. केवल गोशेन प्रदेश में जहाँ इस्राएली रहते थे, ओले नहीं बरसे।
27 Pharaoh sent for Moses and Aaron and said, "This time I've sinned. God is right; I and my people are wrong. तब फ़िरौन ने संदेश भेजकर मूसा और हारून को बुलवाया, और उनसे कहा, “इस बार मैंने पाप किया है; यहोवा धर्मी है, तथा मैं और मेरी प्रजा अधर्मी हैं।
28 Plead with your Father—there's been enough of God's thunder and hail. I will let you go; stay no longer." अब यहोवा से विनती करो क्योंकि परमेश्‍वर की ओर से बादलों का गरजना और ओलों का बरसना बहुत हो गया है। मैं तुम लोगों को जाने दूँगा, और तुम्हें और अधिक रुकना न पड़ेगा।”
29 Moses told him, "Once I leave the city, I'll spread my hands to our Father. The thunder will stop and hail will end, so you'll know the earth is our Father's. मूसा ने उससे कहा, “नगर से बाहर जाते ही मैं अपने हाथ यहोवा की ओर फैलाऊँगा, तब बादलों का गरजना बंद हो जाएगा और फिर ओले न गिरेंगे, जिससे तू यह जान लेगा कि पृथ्वी यहोवा ही की है।
30 But as for you and your officials, I know that you still do not fear our Father." परंतु मैं जानता हूँ कि तू और तेरे कर्मचारी अब भी परमेश्‍वर यहोवा का भय नहीं मानेंगे।”
31 (Flax and barley were ruined, because barley had headed and flax was blooming. (सन और जौ तो ओलों से नष्‍ट हो गए, क्योंकि जौ की बालें निकल चुकी थीं और सन में कलियाँ लगी हुई थीं;
32 But the wheat and the emmer wheat were not ruined, because they ripen later.). पर गेहूँ और कठिया गेहूँ नष्‍ट न हुए, क्योंकि वे बढ़े न थे।)
33 Moses left Pharaoh, went out of the city, and spread his hands to our Father. The thunder and hail stopped, and rain no longer poured on the land. जब मूसा ने फ़िरौन के महल और नगर से बाहर जाकर यहोवा की ओर हाथ फैलाए, तो बादलों का गरजना तथा ओलों का बरसना रुक गया, और फिर भूमि पर वर्षा न हुई।
34 When Pharaoh saw the rain, hail, and thunder had stopped, he sinned again, hardening his heart—he and his officials. परंतु फ़िरौन ने जब देखा कि पानी और ओलों का बरसना तथा बादलों का गरजना बंद हो गया है, तो उसने फिर पाप किया और अपने मन को कठोर किया; उसके साथ-साथ उसके कर्मचारियों ने भी ऐसा ही किया।
35 So Pharaoh's heart hardened; he refused to let Israel go, as our Father had said through Moses. इस प्रकार, जैसा यहोवा ने मूसा के द्वारा कहा था, फ़िरौन का मन फिर कठोर हो गया, और उसने इस्राएलियों को जाने नहीं दिया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]