Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 7 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father told Moses, "See, I have made you as God to Pharaoh, and Aaron your brother will be your prophet. तब यहोवा ने मूसा से कहा, “सुन, मैं तुझे फ़िरौन के लिए परमेश्‍वर सा ठहराता हूँ; और तेरा भाई हारून तेरा नबी होगा।
2 You will speak all I command you; Aaron your brother will tell Pharaoh to send the Israelites out of his land. तू वह सब कहना जिसकी मैं तुझे आज्ञा दूँ; और फिर तेरा भाई हारून वही बात फ़िरौन से कहे ताकि वह इस्राएलियों को अपने देश से निकल जाने दे।
3 But I will harden Pharaoh's heart and multiply my signs and wonders in the land of Egypt. परंतु मैं फ़िरौन के मन को कठोर कर दूँगा, और यद्यपि मैं मिस्र देश में अपने बहुत से चिह्‍न और चमत्कार दिखाऊँगा,
4 Pharaoh won't listen to you, so I'll set my hand against Egypt and bring my armies—my people, Israel's descendants—out of the land of Egypt through great judgments. फिर भी फ़िरौन तुम्हारी न सुनेगा। तब मैं मिस्र देश पर अपना हाथ बढ़ाऊँगा और उन्हें भारी दंड देकर अपनी सेना अर्थात् अपनी इस्राएली प्रजा को मिस्र देश से निकाल लाऊँगा।
5 The Egyptians will know I am the Father when I reach out my hand against Egypt and bring Israel's people out from among them." जब मैं मिस्र के विरुद्ध हाथ बढ़ाकर इस्राएलियों को उनके बीच से निकालूँगा, तब मिस्री जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
6 Moses and Aaron did so; they did just as our Father had commanded them. तब मूसा और हारून ने वैसा ही किया; यहोवा ने उन्हें जैसी आज्ञा दी थी, उन्होंने वैसा ही किया।
7 Now Moses was eighty years old and Aaron eighty-three years old when they spoke to Pharaoh. जब मूसा और हारून फ़िरौन से बातें करने लगे तो मूसा अस्सी वर्ष का, और हारून तिरासी वर्ष का था।
8 Then our Father said to Moses and Aaron, फिर यहोवा ने मूसा और हारून से इस प्रकार कहा,
9 when Pharaoh tells you, "Prove yourselves with a wonder," say to Aaron, "Take your staff, throw it down before Pharaoh, and it will become a serpent." “जब फ़िरौन तुमसे कहे कि अपना कोई चमत्कार दिखाओ, तो तू हारून से यह कहना, ‘अपनी लाठी लेकर फ़िरौन के सामने फेंक दे कि वह साँप बन जाए।’ ”
10 Moses and Aaron went to Pharaoh and did as our Father commanded. Aaron threw his staff before Pharaoh and his servants, and it became a snake. तब मूसा और हारून फ़िरौन के पास गए और उन्होंने यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया। हारून ने अपनी लाठी फ़िरौन और उसके कर्मचारियों के सामने फेंक दी और वह साँप बन गई।
11 So Pharaoh also summoned wise men and sorcerers, and Egypt's magicians did the same with their secret arts. तब फ़िरौन ने विद्वानों और टोना करनेवालों, अर्थात् मिस्र के जादूगरों को बुलवाया, और उन्होंने भी अपने-अपने तंत्र-मंत्र से वैसा ही किया।
12 Each one threw down his staff, and they became serpents. But Aaron's staff swallowed up their staffs. उन्होंने भी अपनी-अपनी लाठी फेंक दी, और वे साँप बन गईं; पर हारून की लाठी ने उनकी लाठियों को निगल लिया।
13 Pharaoh's heart hardened; he wouldn't listen to them, as our Father had said. फिर भी फ़िरौन का मन कठोर बना रहा, और जैसा यहोवा ने कहा था, उसने मूसा और हारून की नहीं सुनी।
14 Then our Father said to Moses, "Pharaoh's heart is unyielding; he refuses to let the people go. तब यहोवा ने मूसा से कहा, “फ़िरौन का मन कठोर हो गया है; वह इन लोगों को जाने नहीं देता।
15 Go to Pharaoh in the morning as he goes out to the water. Stand on Nile's bank to meet him, and take in your hand the staff that turned into a snake. सुबह के समय जब तू फ़िरौन को नदी की ओर जाता देखे तो उसके पास जा। तू वह लाठी जो सर्प बन गई थी अपने हाथ में लिए हुए नील नदी के किनारे उससे भेंट करने को खड़े रहना;
16 Say to him: our Father of the Hebrews sent me to you, saying, "Let my people go to serve me in the wilderness." Yet until now you have not listened. और उससे कहना, ‘इब्रियों के परमेश्‍वर यहोवा ने मुझे यह कहने के लिए तेरे पास भेजा है : मेरे लोगों को जाने दे कि वे जंगल में मेरी आराधना करें, पर देख, तूने अब तक मेरी बात नहीं सुनी है।
17 This is what our Father says: "By this you will know I am the Father: look, with the staff in my hand I will strike the Nile's water, and it will turn to blood. यहोवा यह कहता है : इससे तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ। देख, मैं अपने हाथ की लाठी को नील नदी के पानी पर मारूँगा, और वह पानी लहू बन जाएगा।
18 Fish in the Nile will die, the Nile will stink, and Egyptians won't be able to bear to drink water from the Nile."'" जो मछलियाँ नील नदी में हैं वे मर जाएँगी, और नील नदी में से बदबू आने लगेगी, तथा मिस्री इस नदी का पानी न पी सकेंगे।’ ”
19 Our Father said to Moses, "Tell Aaron: Take your staff and stretch out your hand over Egypt's waters—over their rivers, canals, ponds, and all their reservoirs—and they will become blood. Blood will fill all Egypt, even in vessels of wood and stone." फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून से कह कि अपनी लाठी लेकर मिस्र देश में जितना पानी है उस पर अपना हाथ बढ़ा, अर्थात् उसकी नदियों, नहरों, तालाबों, और उनके सब पोखरों पर, ताकि उनका पानी लहू बन जाए; और सारे मिस्र देश में लकड़ी और पत्थर दोनों के पात्रों में लहू ही लहू हो जाए।”
20 Moses and Aaron did as our Father commanded: before Pharaoh and his servants, Aaron raised the staff and struck the Nile's water, and all its water turned to blood. तब मूसा और हारून ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार किया। हारून ने फ़िरौन और उसके कर्मचारियों की आँखों के सामने लाठी को उठाकर नील नदी के पानी पर मारा, और नदी का सारा पानी लहू बन गया।
21 The fish in the Nile died, the Nile stank, and the Egyptians could not drink water from the Nile. Blood was in all the land of Egypt. नील नदी की मछलियाँ मर गईं, और नदी से इतनी बदबू आने लगी कि मिस्री लोग नदी का पानी न पी सके; और सारे मिस्र देश में लहू ही लहू हो गया।
22 But Egypt's magicians did the same with their secret arts. So Pharaoh's heart stayed hard; he wouldn't listen to them, as our Father had said. तब मिस्र के जादूगरों ने भी अपने तंत्र-मंत्र से वैसा ही किया; और जैसा यहोवा ने कहा था फ़िरौन का मन कठोर ही रहा, तथा उसने उनकी न सुनी।
23 Pharaoh turned and went into his house, and he did not take even this to heart. फ़िरौन ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया, और मुँह फेरकर अपने घर चला गया।
24 All the Egyptians dug along the Nile for water to drink, since they couldn't drink the Nile's water. तब सब मिस्री लोग पीने के पानी के लिए नील नदी के आस-पास खोदने लगे, क्योंकि वे नदी का पानी नहीं पी सकते थे।
25 Seven full days passed after our Father struck the Nile. यहोवा ने जब नील नदी पर मारा था, तब से सात दिन हो चुके थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]