Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 34 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father told Moses, "Carve two stone tablets for yourself, like the first. I will write on them the words that were on the first tablets, which you broke. तब यहोवा ने मूसा से कहा, “तू पहली पटियाओं के समान पत्थर की दो और पटियाएँ काट ले। मैं उन पटियाओं पर वे ही वचन लिखूँगा जो पहली पटियाओं पर थे, जिन्हें तूने तोड़ डाला था।
2 Be ready in the morning. Come up Mount Sinai then, and present yourself to me there on the mountaintop. सुबह-सुबह तैयार रहना, और सुबह ही सीनै पर्वत पर चढ़कर उसकी चोटी पर मेरे सामने उपस्थित होना।
3 No one may come up with you, or be seen anywhere on the mountain; not even flocks or herds may graze facing that mountain." तेरे साथ और कोई ऊपर न चढ़े, और न ही पूरे पर्वत पर कोई मनुष्य दिखाई दे। यहाँ तक कि इस पर्वत के सामने कोई भेड़-बकरी और गाय-बैल भी न चरे।”
4 Moses cut two stone tablets like the first, rose early, went up Mount Sinai as our Father had commanded him, carrying the two stone tablets in his hand. तब मूसा ने पहली पटियाओं के समान पत्थर की दो और पटियाएँ गढ़ीं। फिर वह सुबह-सुबह उठा तथा पत्थर की दोनों पटियाओं को अपने हाथ में लेकर यहोवा की आज्ञा के अनुसार सीनै पर्वत पर चढ़ गया।
5 Then our Father came down in the cloud and stood with him there, and proclaimed the name of our Father. तब यहोवा ने बादल में उतरकर और वहाँ उसके साथ खड़े होकर “यहोवा” नाम का प्रचार किया।
6 Our Father passed before him, proclaiming, "your Father—compassionate and gracious, slow to anger, and overflowing with covenant love and faithfulness, यहोवा उसके सामने से यह प्रचार करते हुए निकला, “यहोवा, यहोवा, दयालु और अनुग्रहकारी ईश्‍वर, क्रोध करने में धीमा, तथा करुणा और सच्‍चाई से परिपूर्ण है।
7 keeping covenant love for thousands, forgiving guilt, rebellion, and sin; yet he will not clear the guilty, bringing the guilt of parents on children and grandchildren, to the third and fourth generation." वह हज़ारों पीढ़ियों तक करुणा करता है और अधर्म, अपराध तथा पाप को क्षमा करता है, परंतु वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष नहीं ठहराता। वह पूर्वजों के अधर्म का दंड उनके बेटों, बल्कि पोतों और परपोतों को भी देता है।”
8 Moses quickly bowed to the ground and worshiped. तब मूसा ने तुरंत भूमि की ओर झुककर दंडवत् किया।
9 He said, "If I have found favor in your eyes, Sovereign Father, let the Sovereign Father go among us, even though this is a stubborn people. Forgive our guilt and our sin, and take us as your inheritance." फिर उसने कहा, “हे प्रभु, अब यदि तेरी कृपादृष्‍टि मुझ पर हुई हो, तो प्रभु हम लोगों के बीच में से होकर चले; यद्यपि ये हठीले लोग हैं, फिर भी हमारे अधर्म और पाप को क्षमा कर और अपने निज भाग के रूप में हमें ग्रहण कर।”
10 He said, "I am making a covenant. Before all your people I will do wonders never created in any nation or on all earth. All the people among whom you live will see your Father's work, for what I am doing with you is awesome. तब परमेश्‍वर ने कहा, “सुन, मैं एक वाचा बाँधता हूँ। तेरे सब लोगों के सामने मैं ऐसे आश्‍चर्यकर्म करूँगा जैसे सारी पृथ्वी पर या किसी जाति में कभी नहीं हुए; और वे सब लोग जिनके बीच तू रहता है यहोवा के कार्य को देखेंगे, क्योंकि मैं तेरे लिए एक भययोग्य कार्य करने पर हूँ।
11 Keep what I command you today. I am driving out before you the Amorites, Canaanites, Hittites, Perizzites, Hivites, and Jebusites. जो आज्ञा मैं आज तुम्हें देता हूँ तुम उसे मानना। देखो, मैं एमोरी, कनानी, हित्ती, परिज्‍जी, हिव्वी, और यबूसी लोगों को तुम्हारे सामने से खदेड़ दूँगा।
12 Be careful: don't make a covenant with those living in the land you're entering, or they'll become a trap among you. ध्यान रहे कि जिस देश में तू जाने वाला है उसके निवासियों के साथ कोई संधि न करना; कहीं ऐसा न हो कि वह तेरे लिए फंदा बन जाए।
13 Instead, tear down their altars, smash their pillars, and cut down their Asherah poles. बल्कि तू उनकी वेदियों को ढा देना, उनके खंभों को तोड़ डालना, और उनकी अशेरा नामक मूर्तियों को काट डालना;
14 Don't bow to any other god—your Father's name is Jealous; he is a jealous Father." (तुम्हें किसी दूसरे को ईश्‍वर करके दंडवत् नहीं करना है, क्योंकि यहोवा जिसका नाम जलन रखनेवाला है, वह जल उठनेवाला परमेश्‍वर है),
15 "Make no covenant with the land's residents, for when they prostitute themselves to their gods and sacrifice to them, they will invite you, and you will eat from their sacrifice; कहीं ऐसा न हो कि तू उस देश के निवासियों से संधि करे, और वे अपने देवताओं का अनुसरण करने का व्यभिचार करें, और अपने देवताओं के लिए बलिदान चढ़ाएँ, तथा उनमें से कोई तुझे निमंत्रण दे और तू उस बलिदान में से खा ले,
16 and you take their daughters for your sons, and their daughters prostitute themselves to their gods, drawing your sons to do the same." और तू उनकी बेटियों को अपने बेटों के लिए लाए, और उनकी बेटियाँ अपने देवताओं का अनुसरण करने का व्यभिचार करें, तथा तेरे बेटों से भी अपने देवताओं का अनुसरण करने का व्यभिचार करवाएँ।
17 "You must not make cast-metal gods for yourselves." “तुम अपने लिए देवताओं की मूर्तियाँ ढालकर न बनाना।
18 "Keep the Festival of Unleavened Bread: eat unleavened bread seven days, as I commanded you, at the set time in the month of Abib—for in the month of Abib you came out of Egypt." “तुम अख़मीरी रोटी का पर्व मनाना। मेरी आज्ञा के अनुसार तुम आबीब महीने के निर्धारित समय पर सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाया करना, क्योंकि तू आबीब महीने में ही मिस्र से निकला था।
19 "Every firstborn opening the womb is mine—every male of your livestock, the firstborn of ox and sheep." प्रत्येक पहलौठा मेरा है। तेरे पशुओं में से प्रत्येक पहलौठा नर मेरा ही है, चाहे वह बछड़ा हो या मेमना।
20 "Redeem a donkey's firstborn with a lamb; if you don't redeem it, break its neck. Redeem all your sons' firstborn. No one may appear before me empty-handed." तुम गधे के पहलौठे के बदले मेमना देकर उसे छुड़ा लेना, और यदि तुम उसे छुड़ाना न चाहो तो उसकी गर्दन तोड़ देना। परंतु अपने सब पहलौठे पुत्रों को तुम बदला देकर छुड़ा लेना। कोई खाली हाथ मेरे दर्शन को न आए।
21 "Six days you work; the seventh day you rest—even during plowing and harvest, rest." “छः दिन तू परिश्रम करना, परंतु सातवें दिन विश्राम करना; बल्कि हल जोतने और कटनी के समय भी विश्राम करना।
22 "Keep the Feast of Weeks with the wheat harvest's firstfruits, and the Feast of Ingathering at the year's turn." तू सप्‍ताहों का पर्व अर्थात् गेहूँ की उपज के पहले फल का पर्व मनाना, और वर्ष के अंत में बटोरने का पर्व मनाना।
23 "Three times a year all your males are to appear before the Sovereign Father of Israel. तेरे सब पुरुष वर्ष में तीन बार इस्राएल के परमेश्‍वर प्रभु यहोवा के सामने उपस्थित हों।
24 For I will drive out nations before you and enlarge your borders; no one will crave your land when you go up to appear before your Father three times a year." क्योंकि मैं अन्यजातियों को तेरे सामने से निकाल दूँगा और तेरी सीमाओं को बढ़ाऊँगा। जब तू अपने परमेश्‍वर यहोवा के सामने उपस्थित होने के लिए वर्ष में तीन बार आया करेगा, तो कोई तेरी भूमि का लालच न करेगा।
25 "Do not offer the blood of my sacrifice with anything containing yeast, and do not let the sacrifice of the Passover feast remain until morning." “मेरे लिए किए गए बलिदान के लहू को ख़मीर के साथ न चढ़ाना, और न फसह के पर्व के बलिदान में से सुबह तक कुछ छोड़ना।
26 "Bring the best firstfruits of your soil to your Father's house. Do not boil a young goat in its mother's milk." तू अपनी भूमि की पहली उपज का उत्तम भाग अपने परमेश्‍वर यहोवा के भवन में ले आना। बकरी के बच्‍चे को तू उसकी माता के दूध में न पकाना।”
27 Then our Father said to Moses, "Write these words, for according to these words I made a covenant with you and with Israel." तब यहोवा ने मूसा से कहा, “तू ये वचन लिख ले, क्योंकि मैंने इन्हीं वचनों के अनुसार तेरे साथ और इस्राएल के साथ वाचा बाँधी है।”
28 Moses stayed there with our Father forty days and forty nights, eating no bread, drinking no water. He wrote the covenant's words—the Ten Words—on the tablets. मूसा वहाँ यहोवा के साथ चालीस दिन और चालीस रात रहा, उसने न तो रोटी खाई और न पानी पिया; और उसने उन पटियाओं पर वाचा के वचन अर्थात् दस आज्ञाएँ लिख दीं।
29 As Moses came down Mount Sinai with the two tablets of the testimony in his hand, he didn't know his face shone from speaking with our Father. जब मूसा सीनै पर्वत से नीचे उतर रहा था—पर्वत से नीचे उतरते समय मूसा के हाथ में साक्षी की दोनों पटियाएँ थीं—तो वह नहीं जानता था कि यहोवा के साथ बातें करने के कारण उसका चेहरा प्रकाशमान हो गया था।
30 Aaron and all the Israelites saw Moses' face shone, and they feared to approach him. जब हारून और सब इस्राएलियों ने मूसा को देखा कि उसका चेहरा प्रकाशमान हो गया है, तो वे उसके पास जाने से डरे।
31 Moses called them; Aaron and all leaders of the assembly returned, and Moses spoke to them. परंतु मूसा ने उन्हें बुलाया, और हारून तथा मंडली के सब प्रधान उसके पास आए, और मूसा ने उनसे बातें कीं।
32 Afterward all the Israelites approached, and he commanded them all our Father had told him on Mount Sinai. इसके बाद सब इस्राएली भी पास आए, और मूसा ने उन्हें उन सब बातों की आज्ञा दी जो यहोवा ने सीनै पर्वत पर उससे कही थीं।
33 When Moses had finished speaking with them, he put a veil over his face. जब मूसा उनसे बातें कर चुका तो उसने अपने मुँह पर परदा डाल लिया।
34 But whenever Moses went in before our Father to speak with him, he would remove the veil until he came out; then he would come out and tell the Israelites what he was commanded. परंतु जब-जब मूसा भीतर यहोवा से बात करने उसके सामने जाता था, वह उस परदे को बाहर निकलने के समय तक उतारे रहता था; और जब वह बाहर आकर इस्राएलियों को वह सब बता देता था जिसकी आज्ञा उसे मिलती थी,
35 The Israelites would see that Moses' face was radiant, and Moses would put the veil back over his face until he went in to speak with our Father again. तो इस्राएली मूसा का चेहरा देखते थे कि वह प्रकाशमान हो गया है। जब तक वह यहोवा से बात करने भीतर न जाता तब तक वह उस परदे को अपने चेहरे पर फिर से डाले रहता था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]