Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 18 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jethro, priest of Midian, Moses' father-in-law, heard all our Father did for Moses and Israel his people, bringing Israel out of Egypt. जब मूसा के ससुर, मिद्यान के याजक, यित्रो ने यह सुना कि परमेश्‍वर ने मूसा और अपनी प्रजा इस्राएल के लिए क्या-क्या किया है, अर्थात् यह कि किस प्रकार यहोवा इस्राएलियों को मिस्र से निकाल लाया है,
2 Now Jethro, Moses' father-in-law, had taken in Zipporah, Moses' wife, after Moses had sent her home, तब मूसा का ससुर यित्रो मूसा की पत्‍नी सिप्पोरा को, जिसे पहले वापस भेज दिया गया था,
3 with her two sons—one named Gershom, for Moses said, "I was a foreigner in a foreign land," और उसके दोनों बेटों को भी ले आया, जिनमें से एक का नाम गेर्शोम था (क्योंकि मूसा ने कहा था, “मैं अन्य देश में परदेशी हुआ हूँ।”)
4 the other was named Eliezer, for he said, "the God of my father helped me, and rescued me from Pharaoh's sword." और दूसरे का नाम एलीएजेर था (क्योंकि उसने कहा था, “मेरे पिता का परमेश्‍वर मेरा सहायक रहा, और उसने मुझे फ़िरौन की तलवार से बचाया”)।
5 Jethro, Moses' father-in-law, came with Moses' sons and wife to him at his wilderness camp, the mountain of our Father. मूसा का ससुर यित्रो उसकी पत्‍नी और पुत्रों को साथ लेकर मूसा के पास जंगल के उस स्थान में आया, जहाँ उसने परमेश्‍वर के पर्वत के पास डेरा डाला था।
6 He said to Moses, "I, your father-in-law Jethro, am coming with your wife and her two sons." उसने मूसा के पास यह संदेश भेजा, “मैं तेरा ससुर यित्रो हूँ, और तेरे दोनों पुत्रों सहित तेरी पत्‍नी को तेरे पास ले आया हूँ।”
7 Moses went out to meet his father-in-law, bowed, and kissed him. They greeted each other and asked after each other's welfare, then went into the tent. तब मूसा अपने ससुर से भेंट करने निकला, और उसे प्रणाम करके चूमा; फिर वे एक दूसरे का कुशल-क्षेम पूछते हुए डेरे में आए।
8 Moses told his father-in-law all our Father had done to Pharaoh and Egypt for Israel, every hardship they faced on the way, and how he rescued them. मूसा ने अपने ससुर को वह सब बताया कि यहोवा ने इस्राएलियों के लिए फ़िरौन और मिस्रियों के साथ क्या-क्या किया, और इस्राएलियों ने मार्ग में किन कठिनाइयों का सामना किया, तथा किस प्रकार यहोवा ने उन्हें छुड़ाया।
9 Jethro rejoiced over all the good our Father had done for Israel, rescuing them from Egypt's hand. तब यित्रो उस समस्त भलाई के कारण आनंदित हुआ, जो यहोवा ने इस्राएलियों के साथ की थी कि उसने उन्हें मिस्रियों के वश से छुड़ाया था।
10 Jethro said, Blessed is our Father, who rescued you from Egypt's hand and Pharaoh's hand, who rescued the people from under Egypt's hand. इसलिए उसने कहा, “धन्य है यहोवा, जिसने तुम्हें मिस्रियों और फ़िरौन के वश से छुड़ाया है, जिसने तुम लोगों को मिस्रियों के हाथ से बचाया है।
11 Now I know our Father is greater than all gods, for he overcame them in what they were arrogant about. अब मैंने जान लिया है कि यहोवा सब देवताओं से बड़ा है; क्योंकि इस विषय में उन्होंने इस्राएलियों के साथ अहंकारपूर्ण व्यवहार किया था।”
12 Jethro, Moses' father-in-law, took a burnt offering and sacrifices for our Father; Aaron and all Israel's elders came to eat bread with Moses' father-in-law before our Father. तब मूसा के ससुर यित्रो ने परमेश्‍वर के लिए होमबलि और मेलबलि चढ़ाए, और हारून इस्राएलियों के सब धर्मवृद्धों सहित मूसा के ससुर यित्रो के साथ परमेश्‍वर के सामने भोजन करने आया।
13 The next day Moses sat to judge the people, who stood around him from morning to evening. दूसरे दिन मूसा लोगों का न्याय करने के लिए बैठा, और लोग सवेरे से साँझ तक मूसा के आस-पास खड़े रहे।
14 When his father-in-law saw all he did for the people, he said, "What is this you're doing? Why sit alone, everyone standing around you from morning to evening?" मूसा के ससुर ने जब वह सब देखा कि वह लोगों के लिए क्या कर रहा था, तो उसने कहा, “यह क्या है जो तू लोगों के लिए कर रहा है? तू अकेला क्यों बैठा रहता है, और लोग सवेरे से साँझ तक तेरे आस-पास खड़े रहते हैं?”
15 Moses said to his father-in-law, "Because the people come to me to seek our Father; मूसा ने अपने ससुर से कहा, “इसलिए कि लोग मेरे पास परमेश्‍वर से पूछने आते हैं।
16 when they dispute, they come to me; I judge between one and their neighbor, and explain our Father's statutes and laws." जब कभी उनके बीच कोई मतभेद होता है तो वे मेरे पास आते हैं, और मैं उनके बीच न्याय करता हूँ, तथा परमेश्‍वर की विधियाँ और व्यवस्था उन्हें समझाता हूँ।”
17 Moses' father-in-law said to him, "What you are doing is not good. मूसा के ससुर ने उससे कहा, “जो काम तू करता है, वह अच्छा नहीं है।
18 You and these people will wear out—the task's too heavy for you; you can't do it alone. इससे तू और तेरे साथ ये लोग भी निश्‍चय थक जाएँगे, क्योंकि यह काम तेरे लिए बहुत भारी है; तू इसे अकेला नहीं कर सकता।
19 Now listen to me: I'll advise you—may our Father be with you. Represent the people before him and bring their cases to him. अब मेरी सुन, मैं तुझे समझाता हूँ, और परमेश्‍वर तेरे साथ रहे : तू इन लोगों के लिए परमेश्‍वर के सामने खड़ा होना, और इनके विवादों को परमेश्‍वर के पास पहुँचाना।
20 Warn them of the statutes and laws, and show the way to walk and work to do. तू उन्हें विधि और व्यवस्था सिखाया करना, तथा दिखाना कि उन्हें किस मार्ग पर चलना चाहिए और क्या कार्य करने चाहिए।
21 From all the people, select capable men who fear our Father, truthful and hating unjust gain; set them as leaders of thousands, of hundreds, of fifties, and of tens. फिर तू इन सब लोगों में से ऐसे पुरुषों को छाँट ले जो योग्य हों, अर्थात् परमेश्‍वर का भय माननेवाले, सच्‍चे, और अन्याय के लाभ से घृणा करनेवाले; और तू उन पुरुषों को हज़ार-हज़ार, सौ-सौ, पचास-पचास, और दस-दस लोगों पर प्रधान नियुक्‍त कर दे।
22 Let them judge the people at all times, bringing you every major matter but deciding every minor matter themselves—lightening your load as they carry it with you. वे हर बार इन लोगों का न्याय किया करें। वे सब बड़े-बड़े विषयों को तो तेरे पास लाएँ, और छोटे-छोटे विषयों का निपटारा आप ही करें। इससे तेरा बोझ हल्का होगा, और वे भी इस बोझ को तेरे साथ उठाएँगे।
23 If you do this and our Father commands you, you'll endure, and all these people will go to their place in peace." यदि तू यह कार्य करे, और परमेश्‍वर तुझे ऐसी ही आज्ञा दे, तो तू इसे संभाल सकेगा, और ये सब लोग संतुष्‍ट होकर अपने-अपने घर पहुँचेंगे।”
24 So Moses listened to his father-in-law and did all that he had said. अत: मूसा ने अपने ससुर की बात सुनी और जो कुछ उसने कहा था वह सब किया।
25 Moses chose able men from all Israel and made them heads over the people—leaders of thousands, of hundreds, of fifties, and of tens. उसने सारे इस्राएल में से योग्य पुरुषों को चुनकर उन्हें हज़ार-हज़ार, सौ-सौ, पचास-पचास, और दस-दस लोगों पर प्रधान नियुक्‍त किया।
26 They judged the people at all times, bringing hard cases to Moses but judging small matters themselves. वे हर बार लोगों का न्याय किया करते थे, और जो विषय कठिन होता था उसे वे मूसा के पास ले आते थे; परंतु सब छोटे विषयों का निपटारा आप ही किया करते थे।
27 Then Moses sent his father-in-law on his way, and he went back to his own land. तब मूसा ने अपने ससुर को विदा किया, और वह अपने देश को लौट गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]