Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 16 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The whole Israelite community set out from Elim and came to the wilderness of Sin, between Elim and Sinai, on the fifteenth day of the second month after leaving the land of Egypt. फिर इस्राएलियों की सारी मंडली ने एलीम से कूच किया और वे मिस्र देश से बाहर निकलने के बाद दूसरे महीने के पंद्रहवें दिन एलीम और सीनै पर्वत के बीच सीन नामक जंगल में आ पहुँचे।
2 And the whole congregation of the people of Israel grumbled against Moses and Aaron in the wilderness. जंगल में इस्राएलियों की सारी मंडली मूसा और हारून के विरुद्ध कुड़कुड़ाने लगी।
3 The Israelites said to them, "If only we had died by our Father's hand in Egypt, sitting by pots of meat, eating bread to the full! For you brought us into this wilderness to kill this whole assembly with hunger." इस्राएलियों ने उनसे कहा, “भला होता हम यहोवा के हाथ से मिस्र देश में ही मार डाले जाते जब हम मांस की हाँड़ियों के पास बैठकर भरपेट भोजन करते थे, पर तुम हमें इस जंगल में इसलिए निकाल ले आए हो कि इस सारी मंडली को भूखा मार डालो।”
4 Then our Father said to Moses, "Look, I will rain bread from heaven for you. Each day the people must go out and gather that day's portion, so I can test them—will they follow my instruction or not? तब यहोवा ने मूसा से कहा, “देखो, मैं तुम लोगों के लिए आकाश से भोजन-वस्तु बरसाऊँगा, और लोग प्रतिदिन बाहर जाकर दिन भर का भोजन बटोरेंगे। इस प्रकार मैं उनकी परीक्षा करूँगा कि क्या वे मेरी व्यवस्था पर चलते हैं या नहीं।
5 On the sixth day, they will prepare what they bring in—twice what they gather daily." फिर छठवें दिन जब वे भोजन को बटोरने की तैयारी करते हैं तो वह उससे दुगुना हो जितना वे प्रतिदिन बटोरते हैं।”
6 Moses and Aaron told all Israel's people, "At evening you will know it was our Father who brought you out of the land of Egypt, तब मूसा और हारून ने सारे इस्राएलियों से कहा, “साँझ को तुम जान लोगे कि वह यहोवा ही है जो तुम्हें मिस्र देश से निकाल लाया है;
7 in the morning you'll see the glory of our Father—he's heard your grumbling against him. What are we, that you grumble against us?" और भोर को तुम यहोवा का तेज देखोगे, क्योंकि यहोवा ने अपने विरुद्ध तुम्हारा कुड़कुड़ाना सुना है। हम कौन हैं कि तुम हम पर कुड़कुड़ाते हो?”
8 Moses said, "When our Father gives you meat to eat in the evening and all the bread you want in the morning, since he heard your grumbling against him—what are we? Your grumbling isn't against us, but against our Father." फिर मूसा ने कहा, “यह तब होगा जब यहोवा तुम्हें साँझ के समय खाने के लिए मांस और भोर को भरपेट रोटी देगा; क्योंकि यहोवा ने अपने विरुद्ध तुम्हारा कुड़कुड़ाना सुना है। हम कौन होते हैं? तुम्हारा कुड़कुड़ाना हमारे विरुद्ध नहीं बल्कि यहोवा के विरुद्ध है।”
9 Moses told Aaron, "Tell all Israel's community, 'Come near before our Father—he's heard your grumbling.'" फिर मूसा ने हारून से कहा, “इस्राएलियों की सारी मंडली से कह कि वे यहोवा के सामने आएँ, क्योंकि उसने उनका कुड़कुड़ाना सुना है।”
10 Aaron spoke to all Israel's people; they looked toward the wilderness, and our Father's glory appeared in the cloud. जब हारून इस्राएलियों की सारी मंडली से यह कह ही रहा था तो उन्होंने जंगल की ओर दृष्‍टि की, और देखो यहोवा का तेज बादल में प्रकट हुआ।
11 And our Father said to Moses, तब यहोवा ने मूसा से कहा,
12 "I have heard Israel's grumbling. Tell them: At twilight you will eat meat; in the morning you will be filled with bread. Then you will know I am your Father." “मैंने इस्राएलियों का कुड़कुड़ाना सुना है; तू उनसे कह कि साँझ के समय तुम मांस खाओगे और भोर को तुम रोटी से तृप्‍त हो जाओगे। तब तुम यह जान लोगे कि मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।”
13 That evening quail came and covered the camp; in the morning a layer of dew lay around it. तब ऐसा हुआ कि साँझ को बटेरों ने आकर सारी छावनी को ढक लिया; और भोर को छावनी के चारों ओर ओस की परत छा गई।
14 When the layer of dew lifted, fine flakes, fine as frost, covered the wilderness surface. फिर जब ओस की परत सूख गई तो देखो, जंगल की भूमि पर पाले के कणों के समान छोटे-छोटे छिलके पड़े थे।
15 Seeing it, the Israelites asked each other, "What is this?"—not knowing what it was. Moses said, "This is the bread our Father has given you to eat." जब इस्राएलियों ने यह देखा तो वे आपस में कहने लगे, “मन्‍ना” अर्थात् “यह क्या है?” क्योंकि वे नहीं जानते थे कि यह क्या है। तब मूसा ने उनसे कहा, “यह वही भोजन-वस्तु है जो यहोवा ने तुम्हें खाने के लिए दी है।
16 This is what our Father has commanded: "Gather what each person can eat, about two quarts per head, for everyone in your tent." यहोवा ने यह आज्ञा दी है : तुममें से प्रत्येक व्यक्‍ति उसमें से उतना ही बटोरे जितना उसे खाने के लिए चाहिए। तुम अपने तंबुओं में रहनेवाले लोगों की संख्या के अनुसार, प्रत्येक व्यक्‍ति के लिए एक-एक ओमेर बटोरना।”
17 And the people of Israel did so. They gathered, some more, some less. तब इस्राएलियों ने वैसा ही किया; और किसी ने अधिक, तो किसी ने थोड़ा बटोरा।
18 But when measured by the two-quart measure, whoever gathered much had no surplus, and whoever gathered little had no shortage—each gathered exactly what he could eat. परंतु जब उन्होंने उसे ओमेर से नापा, तो जिसने अधिक बटोरा था उसके पास कुछ अधिक न था, और जिसने थोड़ा बटोरा था उसे कुछ घटी न हुई थी। प्रत्येक मनुष्य ने अपनी आवश्यकता के अनुसार ही बटोरा था।
19 And Moses said to them, "Let no one leave any of it over until the morning." मूसा ने उनसे कहा, “कोई इसमें से कुछ भी सुबह तक बचाकर न रखे।”
20 They didn't listen to Moses—some left part until morning; it bred worms and stank. Moses was angry with them. परंतु उन्होंने मूसा की बात न मानी; कुछ लोगों ने उसमें से थोड़ा सुबह तक बचा लिया, जिसके कारण उसमें कीड़े पड़ गए और उसमें से बदबू आने लगी। इसलिए मूसा उन पर क्रोधित हुआ।
21 Morning by morning they gathered it, each according to his eating; when the sun grew hot, it melted. वे हर सुबह अपनी आवश्यकता के अनुसार खाने के लिए बटोर लेते थे, और जैसे ही धूप तेज़ होती थी वह गल जाता था।
22 On the sixth day they gathered double the bread, about four quarts each, and all the leaders of the community came and told Moses. फिर छठवें दिन उन्होंने दुगुना, अर्थात् प्रत्येक मनुष्य के लिए दो-दो ओमेर बटोरा, और मंडली के सब प्रधानों ने आकर मूसा को यह बता दिया।
23 He told them, "This is what our Father said: Tomorrow is a solemn rest, a holy Sabbath to your Father. Bake what you'll bake, boil what you'll boil, and keep whatever's left until morning." उसने उनसे कहा, “यहोवा ने यह कहा है : कल विश्राम का दिन, अर्थात् यहोवा के लिए पवित्र सब्त है; इसलिए जितना तुम्हें पकाना है उतना पकाओ, और जितना उबालना है उतना उबाल लो, और जो बच जाए उसे सुबह के लिए बचाकर रखो।”
24 So they set it aside until morning, as Moses commanded, and it did not stink or breed worms. जब उन्होंने मूसा की आज्ञा के अनुसार उसे सुबह तक बचाकर रखा, तब न तो उसमें से बदबू आई, और न उसमें कीड़े पड़े।
25 Moses said, "Eat it today; today is a Sabbath to our Father; today you won't find it in the field. तब मूसा ने कहा, “आज उसी को खाओ, क्योंकि आज यहोवा का सब्त है। आज वह तुम्हें मैदान में न मिलेगा।
26 Six days you are to gather it, but on the seventh day, the Sabbath, there will be none." तुम उसे छः दिन बटोरा करोगे; परंतु सातवाँ दिन सब्त का दिन है, उसमें वह न मिलेगा।”
27 On the seventh day some of the people went out to gather, but they found none. फिर भी उनमें से कुछ लोग सातवें दिन भी बटोरने के लिए बाहर गए, परंतु उन्हें कुछ न मिला।
28 And our Father said to Moses, "How long will you refuse to keep my commandments and my instructions? तब यहोवा ने मूसा से कहा, “तुम लोग कब तक मेरी आज्ञाओं और व्यवस्था को मानने से इनकार करते रहोगे?
29 See, I have given you the Sabbath; so on the sixth day I give you two days' bread. Everyone, stay in your place; no one may leave your place on the seventh day." देखो, यहोवा ने तुम्हें सब्त का दिन दिया है; इसी कारण छठवें दिन वह तुम्हें दो दिन का भोजन देता है। इसलिए तुममें से प्रत्येक अपने-अपने स्थान पर रहे, सातवें दिन कोई भी अपने स्थान से बाहर न निकले।”
30 So the people rested on the seventh day. अतः सातवें दिन लोगों ने विश्राम किया।
31 The house of Israel named it "manna"; it was like coriander seed, white, and tasted like honey wafers. अब इस्राएल के घराने ने उसका नाम मन्‍ना रखा; वह धनिये के बीज के समान श्‍वेत था, और उसका स्वाद मधु के बने पूए के समान था।
32 Moses said, "This is what our Father commanded: 'Keep about two quarts of it for your generations, so they may see the bread I fed you in the wilderness when I brought you out of the land of Egypt.'" फिर मूसा ने कहा, “यहोवा ने यह आज्ञा दी है, ‘इसमें से एक ओमेर मन्‍ना अपने वंशजों के लिए बचाकर रखो, जिससे कि वे इस रोटी को देख लें जो मैंने तुम्हें मिस्र देश से निकालकर लाते समय जंगल में खिलाई थी।’ ”
33 Moses told Aaron, "Take a jar, fill it with about two quarts of manna, and set it before our Father, kept through your generations." तब मूसा ने हारून से कहा, “एक पात्र लेकर उसमें एक ओमेर मन्‍ना भर ले, और उसे यहोवा के सामने रख दे कि वह तुम्हारे वंशजों के लिए रखा रहे।”
34 As our Father commanded Moses, so Aaron placed it before the testimony to be kept. यहोवा ने जैसी आज्ञा मूसा को दी थी, हारून ने उसी के अनुसार उसे साक्षी के संदूक के सामने रख दिया कि वह वहीं रखा रहे।
35 The Israelites ate manna forty years, until they reached a settled land. They ate manna until they reached the border of the land of Canaan. इस्राएली जब तक उस देश में न पहुँचे जहाँ उन्हें बसना था, तब तक अर्थात् चालीस वर्षों तक मन्‍ना खाते रहे। वे कनान देश की सीमा पर पहुँचने तक मन्‍ना खाते रहे।
36 (An omer holds about two quarts—one-tenth of an ephah.). एक ओमेर तो एपा का दसवाँ भाग है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]