Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 14 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then our Father said to Moses, तब यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Tell the Israelites to turn back, camp before Pi-hahiroth, between Migdol and the sea, before Baal-zephon—camp by the sea, opposite it. “इस्राएलियों से कह कि वे पीछे मुड़कर मिगदोल और समुद्र के बीच पीहाहीरोत के सम्मुख डेरे डालें; वे बालसपोन के सामने समुद्र तट पर डेरे खड़े करें।
3 For Pharaoh will say of the Israelites: 'They are lost in the land; the wilderness shuts them in.' तब फ़िरौन इस्राएलियों के विषय में सोचेगा, ‘वे तो देश में कहीं-कहीं भटक रहे हैं और जंगल में कहीं घिर गए हैं।’
4 I will harden Pharaoh's heart, and he will chase them; I will gain glory through Pharaoh and his whole army, and Egypt will know I am the Father." And they did so. मैं फ़िरौन के मन को कठोर करूँगा, और वह उनका पीछा करेगा। तब फ़िरौन और उसकी सारी सेना के द्वारा मेरी महिमा होगी, और मिस्री जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।” इसलिए उन्होंने वैसा ही किया।
5 Told Egypt's king the people had fled, Pharaoh and his officials turned against them: "What have we done, letting Israel go from serving us?" जब मिस्र के राजा को यह बताया गया कि वे लोग भाग गए, तो उनके विषय में फ़िरौन और उसके कर्मचारियों का मन बदल गया, और वे कहने लगे, “हमने यह क्या कर दिया कि इस्राएलियों को अपने दासत्व से निकल जाने दिया?”
6 So he harnessed his chariot and took his people with him. तब उसने अपना रथ जुतवाया और अपनी सेना को अपने साथ लिया।
7 He took 600 chosen chariots, all the other chariots of Egypt, with officers over all of them. उसने छः सौ अच्छे से अच्छे रथ और मिस्र के सब रथ लिए तथा उनमें से प्रत्येक पर अधिकारी नियुक्‍त किए।
8 Our Father hardened Pharaoh king of Egypt's heart, so he chased the Israelites marching out boldly. यहोवा ने मिस्र के राजा फ़िरौन के मन को कठोर कर दिया, इसलिए उसने इस्राएलियों का पीछा किया; परंतु इस्राएली बड़े साहस के साथ निकलते चले गए।
9 Egypt pursued and overtook them camped by the sea—all Pharaoh's horses, chariots, horsemen, and army—near Pi-hahiroth, facing Baal-zephon. तब मिस्रियों ने फ़िरौन के सब घोड़ों, और रथों, और घुड़सवारों तथा उसकी सेना के साथ उनका पीछा किया, और पीहाहीरोत के पास बालसपोन के सामने समुद्र तट पर जहाँ इस्राएलियों के डेरे थे, उन तक जा पहुँचे।
10 As Pharaoh neared, Israel looked up and saw Egyptians closing in behind them. Terrified, they cried to our Father. जब फ़िरौन निकट आया, तो इस्राएलियों ने आँखें उठाकर क्या देखा कि मिस्री उनका पीछा कर रहे हैं। इस कारण इस्राएली अत्यंत डर गए, और चिल्लाकर यहोवा की दुहाई देने लगे।
11 They told Moses, "Had Egypt no graves, that you took us to die in the wilderness? What have you done to us, bringing us out of Egypt? तब उन्होंने मूसा से कहा, “क्या मिस्र में कब्रें न थीं जो तू हमें मरने के लिए जंगल में ले आया है? हमें मिस्र से बाहर निकालकर तूने हमारे साथ यह क्या किया है?
12 Didn't we tell you in Egypt: 'Stop bothering us, let us serve the Egyptians'? Serving them beats dying in the wilderness." क्या हमने मिस्र में ही तुझसे न कहा था कि हमें अकेला छोड़ दे कि हम मिस्रियों की सेवा करें? हमारे लिए जंगल में मरने की अपेक्षा मिस्रियों की सेवा करना अच्छा होता।”
13 Moses said to the people, "Don't be afraid. Stand firm and see our Father save you today; for the Egyptians you see today, you'll never see again, ever. मूसा ने लोगों से कहा, “डरो मत, और खड़े रहकर यह देखो कि कैसे यहोवा आज तुम्हें छुड़ाएगा; क्योंकि जिन मिस्रियों को तुम आज देख रहे हो उन्हें फिर कभी न देखोगे।
14 Our Father will fight for you; you need only to be still." यहोवा स्वयं तुम्हारे लिए लड़ेगा, इसलिए तुम चुपचाप रहो।”
15 Then our Father said to Moses, "Why cry out to me? Tell the Israelites to move forward. तब यहोवा ने मूसा से कहा, “तू मेरी दुहाई क्यों दे रहा है? इस्राएलियों को आगे बढ़ने की आज्ञा दे।
16 Lift your staff, stretch your hand over the sea and split it; let the Israelites cross the sea's midst on dry ground. तू अपनी लाठी उठा और अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ाकर उसे दो भाग कर, ताकि इस्राएली सूखी भूमि पर चलकर समुद्र में से निकल जाएँ।
17 I am hardening Egypt's heart, so they follow them in; I will gain glory through Pharaoh, his whole army, his chariots and his horsemen. देख, मैं स्वयं मिस्रियों के मन को कठोर करूँगा, और वे उनका पीछा करेंगे। तब फ़िरौन, और उसकी सारी सेना, और रथों, और घुड़सवारों के द्वारा मेरी महिमा होगी।
18 Egyptians will know I am the Father when I gain glory over Pharaoh, his chariots, and horsemen." जब फ़िरौन, और उसके रथों, और घुड़सवारों के द्वारा मेरी महिमा होगी, तब मिस्री जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
19 The messenger of our Father, who went ahead of Israel's camp, moved behind them; the pillar of cloud moved from before them and stood behind them. तब परमेश्‍वर का दूत जो इस्राएली सेना के आगे-आगे चलता था, हटकर उनके पीछे आ गया; और बादल का खंभा भी उनके आगे से हटकर उनके पीछे जा ठहरा।
20 It came between Egypt's camp and Israel's camp—cloud and darkness, yet it lit the night—and neither came near the other all night. इस प्रकार वह मिस्रियों की सेना और इस्राएलियों की सेना के बीच में आ गया; यद्यपि वहाँ बादल और अंधकार था, फिर भी रात को प्रकाश रहा, और वे रात भर एक दूसरे के पास न आए।
21 Moses stretched his hand over the sea. All night our Father drove it back with a strong east wind, making it dry land. The waters split. तब मूसा ने समुद्र के ऊपर अपना हाथ बढ़ाया, और यहोवा ने रात भर प्रचंड पुरवाई चलाई और समुद्र के जल को ऐसे हटा दिया कि वह दो भागों में बँट गया, और उसके बीच सूखी भूमि हो गई।
22 The Israelites walked through the middle of the sea on dry ground, the waters a wall to them, right and left. फिर इस्राएली सूखी भूमि पर चलकर समुद्र के बीच गए, और जल उनके दाहिनी तथा बाईं ओर दीवार के समान था।
23 The Egyptians chased them into the middle of the sea—all Pharaoh's horses, his chariots, and his horsemen. तब मिस्रियों ने उनका पीछा किया, और वे फ़िरौन के सब घोड़ों, रथों और घुड़सवारों सहित उनके पीछे-पीछे समुद्र के बीच चले गए।
24 Just before dawn, our Father looked down on the Egyptian army through the pillar of fire and cloud, throwing the Egyptian army into panic. रात के अंतिम पहर यहोवा ने आग और बादल के खंभे में से मिस्रियों की सेना की ओर देखा और उनमें घबराहट उत्पन्‍न कर दी।
25 He clogged their chariot wheels so they drove with difficulty. The Egyptians said, "Let's flee Israel—God fights for them against Egypt!" उसने उनके रथों के पहियों को धँसा दिया, जिससे उनका चलाना कठिन हो गया। तब मिस्री कहने लगे, “आओ, हम इस्राएलियों से दूर भाग जाएँ, क्योंकि यहोवा उनकी ओर से मिस्रियों के विरुद्ध युद्ध लड़ रहा है।”
26 Then our Father said to Moses, "Stretch your hand over the sea so the waters return over the Egyptians, over their chariots, over their horsemen." फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “समुद्र के ऊपर अपना हाथ बढ़ा कि जल लौटकर मिस्रियों, उनके रथों और घुड़सवारों पर आ जाए।”
27 Moses stretched his hand over the sea; by daybreak it returned to full depth. The Egyptians fled toward it, and our Father flung the Egyptians into the sea's midst. तब मूसा ने अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ाया, और भोर होते-होते समुद्र फिर से वैसा ही हो गया जैसा वह था। जब मिस्री बचने के लिए इससे भागने लगे, तो यहोवा ने उन्हें समुद्र के बीच धकेल दिया।
28 The water returned and covered chariots and horsemen, all Pharaoh's army that chased them into the sea. None survived. जल अपने स्थान पर लौट आया और रथ, घुड़सवार, तथा फ़िरौन की सारी सेना उसमें डूब गई, जो समुद्र में उनका पीछा करते हुए आई थी; यहाँ तक कि उनमें से एक भी न बचा।
29 The Israelites walked through the sea's middle on dry ground, waters a wall on their right and left. परंतु इस्राएली सूखी भूमि पर चलकर समुद्र से निकल गए, और जल उनके दाहिनी तथा बाईं ओर दीवार के समान खड़ा रहा।
30 That day our Father saved Israel from Egypt's hand, and Israel saw Egyptians dead on the seashore. इस प्रकार उस दिन यहोवा ने इस्राएलियों को मिस्रियों के हाथ से बचाया और इस्राएलियों ने मिस्रियों को समुद्र तट पर मरे पड़े देखा।
31 Israel saw the great power our Father used against Egypt; they feared him, and trusted him and his servant Moses. जब इस्राएलियों ने मिस्रियों के विरुद्ध यहोवा के बड़े सामर्थ्य को देखा तो उन्होंने यहोवा का भय माना, और यहोवा पर तथा उसके दास मूसा पर विश्‍वास किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]