Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

2 Corinthians 7 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So, loved ones, having these promises, let us purify ourselves from all impurity of flesh and spirit, completing holiness in fear of our Father. अतः हे प्रियो, जब कि हमें ये प्रतिज्ञाएँ प्राप्‍त हैं, तो आओ हम अपने आपको देह और आत्मा की सारी मलिनता से शुद्ध करते हुए परमेश्‍वर के भय में पवित्रता को पूर्ण करें।
2 Make room for us in your hearts. We've wronged no one, corrupted no one, exploited no one. हमें अपने हृदय में स्थान दो। हमने न तो किसी के साथ अन्याय किया है, न किसी को बिगाड़ा है, और न ही किसी का अनुचित लाभ उठाया है।
3 I don't say this to condemn you. I said before: you're in our hearts, to die and live together. मैं तुम्हें दोषी ठहराने के लिए यह नहीं कहता, क्योंकि मैं पहले ही कह चुका हूँ कि तुम हमारे हृदयों में रहते हो कि हम साथ मरें और साथ जीएँ।
4 I have great confidence in you, great pride in you. I'm filled with comfort, overflowing with joy in all our suffering. मुझे तुम पर बहुत भरोसा है, मुझे तुम पर बहुत गर्व है; मैं शांति से भरा हुआ हूँ, और उन सारे क्लेशों में जो हम सहते हैं मुझमें आनंद उमड़ता रहता है।
5 Even when we reached Macedonia, our bodies had no rest—harassed on every side, conflict outside, fear inside. जब हम मकिदुनिया में आए तब भी हमारी देह को विश्राम न मिला, बल्कि चारों ओर से कष्‍टों से घिरे रहे—बाहर झगड़े थे तो भीतर भय।
6 But our Father, who comforts the downcast, comforted us by the coming of Titus. परंतु दीन-दुखियों को शांति देनेवाले परमेश्‍वर ने तीतुस के आने के द्वारा हमें शांति दी;
7 Not only by his arrival, but by the comfort he received because of you—he told us of your longing, your grief, your zeal for me—so I rejoiced even more. न केवल उसके आने के द्वारा बल्कि उस प्रोत्साहन के द्वारा भी, जो उसे तुमसे प्राप्‍त हुआ। उसने तुम्हारी लालसा, तुम्हारे शोक और मेरे प्रति तुम्हारे उत्साह के विषय में हमें बताया, जिससे मैं अति आनंदित हुआ।
8 Even though my letter grieved you, I don't regret it—though I did regret it, since I see that letter grieved you, if only briefly. यद्यपि मैंने अपने पत्र से तुम्हें दुःख पहुँचाया, फिर भी मुझे उसका पछतावा नहीं। हाँ, पहले तो पछतावा हुआ था—क्योंकि मैं देखता हूँ कि उस पत्र ने तुम्हें दुःख पहुँचाया, भले ही वह थोड़े ही समय के लिए था—
9 Now I rejoice—not that you were grieved, but that your grief brought repentance. You were grieved as our Father intends, so you suffered no loss by us. परंतु अब मैं आनंदित हूँ, इसलिए नहीं कि तुम्हें दुःख पहुँचा, बल्कि इसलिए कि उस दुःख के कारण तुमने पश्‍चात्ताप किया। तुम्हारा दुःखी होना तो परमेश्‍वर की इच्छा के अनुसार हुआ ताकि हमारे कारण तुम्हें किसी प्रकार की हानि न हो।
10 For grief according to our Father's will produces repentance to salvation, without regret; but worldly grief produces death. क्योंकि जो दुःख परमेश्‍वर की इच्छा के अनुसार होता है, वह उद्धार के लिए ऐसा पश्‍चात्ताप उत्पन्‍न‍ करता है जिसके लिए पछताना नहीं पड़ता; परंतु सांसारिक दुःख मृत्यु उत्पन्‍न‍ करता है।
11 See what this grief according to our Father's will produced in you: diligence, eagerness to clear yourselves, indignation, fear, longing, zeal, readiness for justice! In everything you've proved yourselves innocent in this matter. अतः देखो, यह दुःख जो परमेश्‍वर की इच्छा के अनुसार हुआ उससे तुममें कितना उत्साह, अपने को निर्दोष सिद्ध करने की कितनी अभिलाषा, कितना रोष, कितना भय, कितनी लालसा, कितनी धुन और न्याय चुकाने की कितनी इच्छा उत्पन्‍न‍ हुई है। तुमने हर बात में अपने आपको निर्दोष प्रस्तुत किया है।
12 Though I wrote to you, it wasn't for the wrongdoer's sake, or the wronged party's, but so your sincerity for us would be clear to you before our Father. यद्यपि मैंने तुम्हें लिखा, फिर भी यह न तो उस अन्याय करनेवाले के कारण था और न ही अन्याय सहनेवाले के कारण, बल्कि इसलिए कि हमारे प्रति तुम्हारा उत्साह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में तुम पर प्रकट हो जाए।
13 That's why we've been comforted. Beyond our own comfort, we rejoiced even more at Titus's joy, because his spirit was refreshed by all of you. इस कारण हमें शांति मिली है। परंतु हमारी इस शांति के साथ-साथ हम तीतुस के आनंद के कारण और भी अधिक आनंदित हुए, क्योंकि तुम सब ने उसकी आत्मा को हरा-भरा किया है;
14 Whatever I boasted to him about you didn't shame me. Just as everything we told you was true, so our boasting before Titus proved true. और यदि मैंने उसके सामने तुम्हारे विषय में किसी बात पर गर्व किया तो मुझे लज्‍जित नहीं होना पड़ा, बल्कि जैसे हमने तुमसे सब कुछ सच-सच कहा था, वैसे ही तीतुस के सामने हमारा गर्व करना भी सच निकला।
15 His heart for you is greater still, remembering how you all obeyed, welcoming him with fear and trembling. जब वह तुम सब की आज्ञाकारिता को स्मरण करता है कि तुमने कैसे डरते और काँपते हुए उसे ग्रहण किया तो उसका प्रेम तुम्हारे प्रति और भी बढ़ता जाता है।
16 I rejoice, because in everything I have complete confidence in you. मैं आनंदित हूँ कि प्रत्येक बात में मुझे तुम पर भरोसा है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]