Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

1 John 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Everyone who believes Jesus is the Christ has been born of our Father, and everyone who loves the Father who gives birth loves the child born of him. प्रत्येक जो यह विश्‍वास करता है कि यीशु ही मसीह है, वह परमेश्‍वर से उत्पन्‍न‍ हुआ है और प्रत्येक जो अपने पिता से प्रेम रखता है वह उससे भी प्रेम रखता है जो पिता से उत्पन्‍न‍ हुआ है।
2 By this we know we love the children of our Father: when we love our Father and keep his commands. जब हम परमेश्‍वर से प्रेम रखते और उसकी आज्ञाओं पर चलते हैं, तो इससे हम जानते हैं कि हम परमेश्‍वर की संतानों से भी प्रेम रखते हैं।
3 This is love of our Father: that we keep his commands, and his commands aren't burdensome. क्योंकि परमेश्‍वर से प्रेम रखना यह है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें, और उसकी आज्ञाएँ कठिन नहीं हैं।
4 Everyone born of our Father overcomes the world. This is the victory that overcame the world: our faith. क्योंकि जो कोई परमेश्‍वर से उत्पन्‍न‍ हुआ है वह संसार पर जय पाता है; और वह विजय जिसने संसार पर जय पाई है, हमारा विश्‍वास है।
5 Who overcomes the world except the one believing Jesus is the Son of our Father? संसार पर जय पानेवाला कौन है? केवल वह जो यह विश्‍वास करता है कि यीशु ही परमेश्‍वर का पुत्र है।
6 Jesus Christ came by water and blood—not water only, but water and blood. The Holy Spirit testifies to this, because the Holy Spirit is the truth. यह वही है जो जल और लहू के द्वारा आया, अर्थात् यीशु मसीह : वह केवल जल के द्वारा नहीं, बल्कि जल और लहू दोनों के द्वारा आया; और जो साक्षी देता है वह आत्मा है, क्योंकि वह आत्मा सत्य है।
7 For there are three that testify: जो साक्षी देते हैं तीन हैं,
8 the Spirit, the water, and the blood; and these three are in agreement. आत्मा, जल और लहू; और ये तीनों एकमत हैं।
9 If we accept human testimony, our Father's testimony is greater—for this is our Father's testimony: that he testified about his Son. यदि हम मनुष्यों की साक्षी स्वीकार करते हैं, तो परमेश्‍वर की साक्षी तो उससे कहीं बढ़कर है; क्योंकि परमेश्‍वर की साक्षी यह है कि उसने अपने पुत्र के विषय में साक्षी दी है।
10 Whoever believes in the Son of our Father carries this testimony within himself. Whoever does not believe has made him a liar, since he hasn't believed the testimony our Father gave about his Son. जो परमेश्‍वर के पुत्र पर विश्‍वास करता है, वह स्वयं में यह साक्षी रखता है। जो परमेश्‍वर पर विश्‍वास नहीं करता उसने उसे झूठा ठहरा दिया है, क्योंकि उसने उस साक्षी पर विश्‍वास नहीं किया जो परमेश्‍वर ने अपने पुत्र के विषय में दी है।
11 And this is the testimony: our Father gave us eternal life, and this life is in his Son. वह साक्षी यह है : परमेश्‍वर ने हमें अनंत जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है।
12 Whoever has the Son has life; whoever lacks the Son of our Father lacks life. जिसके पास पुत्र है उसके पास यह जीवन है। जिसके पास परमेश्‍वर का पुत्र नहीं है उसके पास यह जीवन नहीं।
13 I write these things to you who believe in the name of the Son of our Father, so you may know you have eternal life. मैंने तुम्हें, जो परमेश्‍वर के पुत्र के नाम पर विश्‍वास करते हो, ये बातें इसलिए लिखीं कि तुम जानो कि अनंत जीवन तुम्हारा है।
14 This is our confidence before him: whatever we ask according to his will, he hears us. उसके प्रति हमारा भरोसा यह है कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ माँगें, तो वह हमारी सुनता है।
15 And if we know he hears us—whatever we ask—we know we have what we asked him for. यदि हम जानते हैं कि जो कुछ हम माँगते हैं वह हमारी सुनता है, तो हम यह भी जानते हैं कि जो कुछ हमने उससे माँगा है, उसे पाया है।
16 If anyone sees his brother sin a sin not leading to death, he should ask, and our Father will give him life—to those sinning not to death. There's a sin leading to death; I'm not saying he should pray about that. यदि कोई अपने भाई को ऐसा पाप करते देखे, जो मृत्यु की ओर नहीं ले जाता हो, तो वह उसके लिए प्रार्थना करे और परमेश्‍वर उसे जीवन देगा। यह उनके लिए है जिन्होंने ऐसा पाप किया है जो मृत्यु की ओर नहीं ले जाता। ऐसा भी पाप है जो मृत्यु की ओर ले जाता है; मैं इसके लिए नहीं कहता कि कोई विनती करे।
17 All wrongdoing is sin, and there is sin that does not lead to death. प्रत्येक अधार्मिकता पाप है, परंतु ऐसा पाप भी है जो मृत्यु की ओर नहीं ले जाता।
18 We know: whoever is born of our Father does not keep sinning, but the One who was born of our Father protects him, and the evil one cannot touch him. हम जानते हैं कि जो कोई परमेश्‍वर से उत्पन्‍न‍ हुआ है, वह पाप में नहीं चलता, बल्कि वह जो परमेश्‍वर से उत्पन्‍न‍ हुआ है, उसे बचाए रखता है, और दुष्‍ट उसे छू नहीं पाता।
19 We know we are from our Father, and the whole world lies under the evil one's power. हम जानते हैं कि हम परमेश्‍वर के हैं और संपूर्ण संसार उस दुष्‍ट के वश में पड़ा है।
20 We know the Son of our Father has come and given us understanding, to know the One who is true. We are in the One who is true, in his Son Jesus Christ. He is the true God and eternal life. हम जानते हैं कि परमेश्‍वर का पुत्र आया, और उसने हमें समझ दी है कि हम उस सत्य को जानें; और हम सत्य में हैं, अर्थात् उसके पुत्र यीशु मसीह में। वही सच्‍चा परमेश्‍वर और अनंत जीवन है।
21 Little children, keep yourselves from idols. बच्‍चो, अपने आपको मूर्तियों से बचाए रखो।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]