Skip to content
The Believer's Library

Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India

Luke 3 hinirv

Show hinirv only
Verse × ×
1 In Tiberius Caesar's fifteenth year, when Pontius Pilate was governor of Judea, Herod was tetrarch of Galilee, his brother Philip of the region of Ituraea and Trachonitis, and Lysanias of Abilene, तिबिरियुस कैसर के राज्य के पन्द्रहवें वर्ष में जब पुन्तियुस पिलातुस यहूदिया का राज्यपाल था, और गलील में हेरोदेस इतूरैया, और त्रखोनीतिस में, उसका भाई फिलिप्पुस, और अबिलेने में लिसानियास चौथाई के राजा थे।
2 under high priests Annas and Caiaphas, our Father's word came to John son of Zechariah in the wilderness. और जब हन्ना और कैफा महायाजक* थे, उस समय परमेश्‍वर का वचन जंगल में जकर्याह के पुत्र यूहन्ना के पास पहुँचा।
3 He went through the whole Jordan region, preaching a baptism of repentance for the forgiveness of sins, और वह यरदन के आस-पास के सारे प्रदेश में आकर, पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करने लगा।
4 as it is written in the book of the words of Isaiah the prophet: "A voice of one calling in the wilderness: Prepare the way for the Lord, make his paths straight. जैसे यशायाह भविष्यद्वक्ता के कहे हुए वचनों की पुस्तक में लिखा है: “जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है कि, ‘प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसकी सड़कें सीधी करो।
5 Every valley will be filled in, and every mountain and hill made low. The crooked roads will become straight, and the rough ways smooth, हर एक घाटी भर दी जाएगी, और हर एक पहाड़ और टीला नीचा किया जाएगा; और जो टेढ़ा है सीधा, और जो ऊँचा नीचा है वह चौरस मार्ग बनेगा।
6 and all flesh will see the salvation of our Father." और हर प्राणी परमेश्‍वर के उद्धार को देखेगा’।” (यशा. 40:3-5)
7 John said then to the crowds coming to be baptized by him: "You brood of vipers! Who warned you to flee the coming wrath? जो बड़ी भीड़ उससे बपतिस्मा लेने को निकलकर आती थी, उनसे वह कहता था, “हे साँप के बच्चों, तुम्हें किस ने चेतावनी दी, कि आनेवाले क्रोध से भागो।
8 So produce fruit worthy of repentance. Don't start telling yourselves, 'We have Abraham as our father.' For I tell you, our Father can raise up children for Abraham from these stones. अतः मन फिराव के योग्य फल लाओ: और अपने-अपने मन में यह न सोचो, कि हमारा पिता अब्राहम है; क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि परमेश्‍वर इन पत्थरों से अब्राहम के लिये सन्तान उत्‍पन्‍न कर सकता है।
9 Already the axe lies at the root of the trees; every tree not bearing good fruit is cut down and thrown into the fire." और अब कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर रखा हुआ है, इसलिए जो-जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंका जाता है।”
10 And the crowds asked him, "What then should we do?" और लोगों ने उससे पूछा, “तो हम क्या करें?”
11 He replied, "Whoever has two shirts, share with the one who has none; whoever has food, do the same." उसने उन्हें उतर दिया, “जिसके पास दो कुर्ते हों? वह उसके साथ जिसके पास नहीं हैं बाँट ले और जिसके पास भोजन हो, वह भी ऐसा ही करे।”
12 Tax collectors also came to be baptized, and they said to him, "Teacher, what should we do?" और चुंगी लेनेवाले भी बपतिस्मा लेने आए, और उससे पूछा, “हे गुरु, हम क्या करें?”
13 "Collect no more than you are required to," he told them. उसने उनसे कहा, “जो तुम्हारे लिये ठहराया गया है, उससे अधिक न लेना।”
14 Soldiers also asked him, "And us—what should we do?" He said to them, "Don't extort anyone by force or false charges; be satisfied with your wages." और सिपाहियों ने भी उससे यह पूछा, “हम क्या करें?” उसने उनसे कहा, “किसी पर उपद्रव न करना, और न झूठा दोष लगाना, और अपनी मजदूरी पर सन्तोष करना।”
15 The people were expectant, all wondering in their hearts whether John himself might be the Christ. जब लोग आस लगाए हुए थे, और सब अपने-अपने मन में यूहन्ना के विषय में विचार कर रहे थे, कि क्या यही मसीह तो नहीं है।
16 John answered them all, "I baptize you with water. But one stronger than I is coming—I'm not worthy to untie his sandal strap. He will baptize you with the Holy Spirit and fire. तो यूहन्ना ने उन सब के उत्तर में कहा, “मैं तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु वह आनेवाला है, जो मुझसे शक्तिशाली है; मैं तो इस योग्य भी नहीं, कि उसके जूतों का फीता खोल सकूँ, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।
17 Winnowing fork in hand, he will clear his threshing floor, gather the wheat into his barn, but burn the chaff with fire that can't be put out." उसका सूप, उसके हाथ में है; और वह अपना खलिहान अच्छी तरह से साफ करेगा; और गेहूँ को अपने खत्ते में इकट्ठा करेगा, परन्तु भूसी को उस आग में जो बुझने की नहीं जला देगा।”
18 And with many other words of exhortation, John proclaimed the good news to the people. अतः वह बहुत सी शिक्षा दे देकर लोगों को सुसमाचार सुनाता रहा।
19 But John confronted Herod the tetrarch about Herodias, his brother's wife, and about all the evil Herod had done, परन्तु उसने चौथाई देश के राजा हेरोदेस को उसके भाई फिलिप्पुस की पत्‍नी हेरोदियास के विषय, और सब कुकर्मों के विषय में जो उसने किए थे, उलाहना दिया।
20 Herod added this to all the rest: he locked John up in prison. इसलिए हेरोदेस ने उन सबसे बढ़कर यह कुकर्म भी किया, कि यूहन्ना को बन्दीगृह में डाल दिया।
21 When all the people were baptized, Jesus was baptized too. As he prayed, heaven opened, जब सब लोगों ने बपतिस्मा लिया, और यीशु भी बपतिस्मा लेकर प्रार्थना कर रहा था, तो आकाश खुल गया।
22 and the Holy Spirit descended on him in bodily form like a dove. And a voice came from heaven: "You are my beloved Son; in you I delight." और पवित्र आत्मा शारीरिक रूप में* कबूतर के समान उस पर उतरा, और यह आकाशवाणी हुई “तू मेरा प्रिय पुत्र है, मैं तुझ से प्रसन्‍न हूँ।”
23 Jesus was about thirty when he began his ministry, the son—so it was thought—of Joseph, son of Heli, जब यीशु आप उपदेश करने लगा, तो लगभग तीस वर्ष की आयु का था और (जैसा समझा जाता था) यूसुफ का पुत्र था; और वह एली का,
24 the son of Matthat, the son of Levi, the son of Melchi, the son of Jannai, the son of Joseph, और वह मत्तात का, और वह लेवी का, और वह मलकी का, और वह यन्ना का, और वह यूसुफ का,
25 the son of Mattathias, the son of Amos, the son of Nahum, the son of Esli, the son of Naggai, और वह मत्तित्याह का, और वह आमोस का, और वह नहूम का, और वह असल्याह का, और वह नोगह का,
26 the son of Maath, the son of Mattathias, the son of Semein, the son of Josech, the son of Joda, और वह मात का, और वह मत्तित्याह का, और वह शिमी का, और वह योसेख का, और वह योदाह का,
27 the son of Joanan, the son of Rhesa, the son of Zerubbabel, the son of Shealtiel, the son of Neri, और वह यूहन्ना का, और वह रेसा का, और वह जरुब्बाबेल का, और वह शालतियेल का, और वह नेरी का, (एज्रा 3:2, नहे. 12:1)
28 the son of Melchi, the son of Addi, the son of Cosam, the son of Elmadam, the son of Er, और वह मलकी का, और वह अद्दी का, और वह कोसाम का, और वह इलमोदाम का, और वह एर का,
29 the son of Joshua, the son of Eliezer, the son of Jorim, the son of Matthat, the son of Levi, और वह येशू का, और वह एलीएजेर का, और वह योरीम का, और वह मत्तात का, और वह लेवी का,
30 the son of Simeon, the son of Judah, the son of Joseph, the son of Jonam, the son of Eliakim, और वह शमौन का, और वह यहूदा का, और वह यूसुफ का, और वह योनान का, और वह एलयाकीम का,
31 the son of Melea, the son of Menna, the son of Mattatha, the son of Nathan, the son of David, और वह मलेआह का, और वह मिन्नाह का, और वह मत्तता का, और वह नातान का, और वह दाऊद का, (2 शमू. 5:14)
32 the son of Jesse, the son of Obed, the son of Boaz, the son of Salmon, the son of Nahshon, और वह यिशै का, और वह ओबेद का, और वह बोआज का, और वह सलमोन का, और वह नहशोन का, (रूत 4:20-22)
33 the son of Amminadab, the son of Admin, the son of Arni, the son of Hezron, the son of Perez, the son of Judah, और वह अम्मीनादाब का, और वह अरनी का, और वह हेस्रोन का, और वह पेरेस का, और वह यहूदा का, (1 इति. 2:1-14)
34 the son of Jacob, the son of Isaac, the son of Abraham, the son of Terah, the son of Nahor, और वह याकूब का, और वह इसहाक का, और वह अब्राहम का, और वह तेरह का, और वह नाहोर का, (उत्प. 21:3, उत्प. 25:26, 1 इति. 1:28,34)
35 the son of Serug, the son of Reu, the son of Peleg, the son of Eber, the son of Shelah, और वह सरूग का, और वह रऊ का, और वह पेलेग का, और वह एबिर का, और वह शिलह का,
36 the son of Cainan, the son of Arphaxad, the son of Shem, the son of Noah, the son of Lamech, और वह केनान का, वह अरफक्षद का, और वह शेम का, वह नूह का, वह लेमेक‍ का, (उत्प. 11:10-26, 1 इति. 1:24-27)
37 the son of Methuselah, the son of Enoch, the son of Jared, the son of Mahalalel, the son of Cainan, और वह मथूशिलह का, और वह हनोक का, और वह यिरिद का, और वह महललेल का, और वह केनान का,
38 the son of Enosh, the son of Seth, the son of Adam, the son of our Father. और वह एनोश का, और वह शेत का, और वह आदम का, और वह परमेश्‍वर का पुत्र था। (उत्प. 4:25-5:32, 1 इति. 1:1-4)
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

hinirv

copyright © 2017, 2018 Bridge Connectivity Solutions Status of the project: Stage 1 - Initial Drafting by Mother Tongue Translators -- Completed Stage 2 - Community Checking by Church -- Completed Stage 3 - Local Consultant (Theologian/Linguist) Checking -- Completed Stage 4 - Church Network Leaders Checking -- Completed Stage 5 - Further Quality Checking -- In Progress This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]