Skip to content
The Believer's Library

Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India

John 6 hinirv

Show hinirv only
Verse × ×
1 After this, Jesus crossed the Sea of Galilee, also called the Sea of Tiberias. इन बातों के बाद यीशु गलील की झील अर्थात् तिबिरियुस की झील के पार गया।
2 A large crowd followed him, because they saw the signs he performed on the sick. और एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्योंकि जो आश्चर्यकर्म वह बीमारों पर दिखाता था वे उनको देखते थे*।
3 Jesus went up on the mountainside and sat down there with his disciples. तब यीशु पहाड़ पर चढ़कर अपने चेलों के साथ वहाँ बैठा।
4 Now the Passover, the feast of the Jews, was near. और यहूदियों के फसह का पर्व निकट था।
5 Looking up, Jesus saw a large crowd approaching and asked Philip, "Where can we buy bread for these people to eat?" तब यीशु ने अपनी आँखें उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलिप्पुस से कहा, “हम इनके भोजन के लिये कहाँ से रोटी मोल लाएँ?”
6 He said this to test Philip, for he himself already knew what he was going to do. परन्तु उसने यह बात उसे परखने के लिये कही; क्योंकि वह स्वयं जानता था कि वह क्या करेगा।
7 Philip answered him, "200 days' wages of bread isn't enough for each of them to get a little." फिलिप्पुस ने उसको उत्तर दिया, “दो सौ दीनार की रोटी भी उनके लिये पूरी न होंगी कि उनमें से हर एक को थोड़ी-थोड़ी मिल जाए।”
8 One of his disciples, Andrew, Simon Peter's brother, said to him, उसके चेलों में से शमौन पतरस के भाई अन्द्रियास ने उससे कहा,
9 "A boy here has five barley loaves and two fish—but what's that for so many?" “यहाँ एक लड़का है, जिसके पास जौ की पाँच रोटी और दो मछलियाँ हैं, परन्तु इतने लोगों के लिये वे क्या हैं।”
10 Jesus said, "Have the people sit down." Much grass grew there, so about 5,000 men sat down. यीशु ने कहा, “लोगों को बैठा दो।” उस जगह बहुत घास थी। तब वे लोग जो गिनती में लगभग पाँच हजार के थे, बैठ गए।
11 Jesus then took the loaves, gave thanks, and distributed them to those seated; likewise with the fish, as much as they wanted. तब यीशु ने रोटियाँ लीं, और धन्यवाद करके बैठनेवालों को बाँट दी; और वैसे ही मछलियों में से जितनी वे चाहते थे बाँट दिया।
12 When they were full, he told his disciples, "Gather the leftover pieces, so nothing is lost." जब वे खाकर तृप्त हो गए, तो उसने अपने चेलों से कहा, “बचे हुए टुकड़े बटोर लो, कि कुछ फेंका न जाए।”
13 So they gathered the fragments left over from the five barley loaves after the people ate, filling twelve baskets. इसलिए उन्होंने बटोरा, और जौ की पाँच रोटियों के टुकड़े जो खानेवालों से बच रहे थे, उनकी बारह टोकरियाँ भरीं।
14 So when the people saw the sign he did, they said, "This really is the Prophet coming into the world!" तब जो आश्चर्यकर्म उसने कर दिखाया उसे वे लोग देखकर कहने लगे; कि “वह भविष्यद्वक्ता जो जगत में आनेवाला था निश्चय यही है।” (मत्ती 21:11)
15 Knowing they meant to come and seize him to make him king, Jesus withdrew again to the mountain alone. यीशु यह जानकर कि वे उसे राजा बनाने के लिये आकर पकड़ना चाहते हैं, फिर पहाड़ पर अकेला चला गया।
16 When evening came, his disciples went down to the sea, फिर जब संध्या हुई, तो उसके चेले झील के किनारे गए,
17 got in a boat and headed across the sea to Capernaum. It was already dark, and Jesus had not yet reached them. और नाव पर चढ़कर झील के पार कफरनहूम को जाने लगे। उस समय अंधेरा हो गया था, और यीशु अभी तक उनके पास नहीं आया था।
18 A strong wind was blowing, and the sea grew rough. और आँधी के कारण झील में लहरें उठने लगीं।
19 After rowing three or four miles, they saw Jesus walking on the water, approaching the boat, and were afraid. तब जब वे खेते-खेते तीन चार मील के लगभग निकल गए, तो उन्होंने यीशु को झील पर चलते, और नाव के निकट आते देखा, और डर गए।
20 But he said to them, "It is I; do not be afraid." परन्तु उसने उनसे कहा, “मैं हूँ; डरो मत।”
21 So they were glad to take him into the boat, and instantly it reached the shore they were heading toward. तब वे उसे नाव पर चढ़ा लेने के लिये तैयार हुए और तुरन्त वह नाव उसी स्थान पर जा पहुँची जहाँ वह जाते थे।
22 The next day, the crowd remaining on the far shore saw that only one boat had been there, that Jesus had not boarded it with his disciples, but that his disciples had gone off alone. दूसरे दिन उस भीड़ ने, जो झील के पार खड़ी थी, यह देखा, कि यहाँ एक को छोड़कर और कोई छोटी नाव न थी, और यीशु अपने चेलों के साथ उस नाव पर न चढ़ा, परन्तु केवल उसके चेले ही गए थे।
23 Other boats came from Tiberias near the place where they ate bread after the Lord gave thanks. (तो भी और छोटी नावें तिबिरियुस से उस जगह के निकट आई, जहाँ उन्होंने प्रभु के धन्यवाद करने के बाद रोटी खाई थी।)
24 So when the crowd saw Jesus and his disciples weren't there, they got in boats and went to Capernaum to look for Jesus. जब भीड़ ने देखा, कि यहाँ न यीशु है, और न उसके चेले, तो वे भी छोटी-छोटी नावों पर चढ़ के यीशु को ढूँढ़ते हुए कफरनहूम को पहुँचे।
25 Finding him across the sea, they asked, "Rabbi, when did you get here?" और झील के पार उससे मिलकर कहा, “हे रब्बी, तू यहाँ कब आया?”
26 Jesus answered them, "Truly, truly, I tell you: you seek me not because you saw signs, but because you ate the loaves and were filled. यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, तुम मुझे इसलिए नहीं ढूँढ़ते हो कि तुम ने अचम्भित काम देखे, परन्तु इसलिए कि तुम रोटियाँ खाकर तृप्त हुए।
27 Don't work for food that spoils, but for food that lasts to eternal life, which the Son of Man will give you. For on him our Father has set his seal." नाशवान भोजन के लिये परिश्रम न करो*, परन्तु उस भोजन के लिये जो अनन्त जीवन तक ठहरता है, जिसे मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा, क्योंकि पिता, अर्थात् परमेश्‍वर ने उसी पर छाप कर दी है।”
28 Then they said to him, "What must we do to be doing the works of our Father?" उन्होंने उससे कहा, “परमेश्‍वर के कार्य करने के लिये हम क्या करें?”
29 Jesus answered them, "This is our Father's work: that you believe in the one he sent." यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “परमेश्‍वर का कार्य यह है, कि तुम उस पर, जिसे उसने भेजा है, विश्वास करो।”
30 So they asked him, "What sign will you give, so we may see and believe you? What work will you do? तब उन्होंने उससे कहा, “फिर तू कौन सा चिन्ह दिखाता है कि हम उसे देखकर तुझ पर विश्वास करें? तू कौन सा काम दिखाता है?
31 Our ancestors ate manna in the wilderness, as it is written: 'He gave them bread from heaven to eat.'" हमारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया; जैसा लिखा है, ‘उसने उन्हें खाने के लिये स्वर्ग से रोटी दी’।” (भज. 78:24)
32 Jesus told them, "Truly, truly, I tell you: Moses didn't give you the bread from heaven—my Father gives you the true bread from heaven. यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि मूसा ने तुम्हें वह रोटी स्वर्ग से न दी, परन्तु मेरा पिता तुम्हें सच्ची रोटी स्वर्ग से देता है।
33 For the bread of our Father is he who comes down from heaven and gives the world life." क्योंकि परमेश्‍वर की रोटी वही है, जो स्वर्ग से उतरकर जगत को जीवन देती है।”
34 So they said to him, "Lord, give us this bread always." तब उन्होंने उससे कहा, “हे स्वामी, यह रोटी हमें सर्वदा दिया कर।”
35 Jesus told them, "I am the bread of life. Whoever comes to me will never hunger; whoever believes in me will never thirst. यीशु ने उनसे कहा, “जीवन की रोटी मैं हूँ*: जो मेरे पास आएगा वह कभी भूखा न होगा और जो मुझ पर विश्वास करेगा, वह कभी प्यासा न होगा।
36 But as I told you, you have seen me and still do not believe. परन्तु मैंने तुम से कहा, कि तुम ने मुझे देख भी लिया है, तो भी विश्वास नहीं करते।
37 All the Father gives me will come to me, and the one who comes to me I will never drive away. जो कुछ पिता मुझे देता है वह सब मेरे पास आएगा, और जो कोई मेरे पास आएगा उसे मैं कभी न निकालूँगा।
38 For I came down from heaven not to do my own will, but the will of him who sent me. क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, वरन् अपने भेजनेवाले की इच्छा पूरी करने के लिये स्वर्ग से उतरा हूँ।
39 This is the will of him who sent me: that I lose none of all he has given me, but raise them up on the last day. और मेरे भेजनेवाले की इच्छा यह है कि जो कुछ उसने मुझे दिया है, उसमें से मैं कुछ न खोऊँ परन्तु उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँ।
40 For this is the will of my Father: that everyone who looks to the Son and believes in him should have eternal life, and I will raise them up on the last day." क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है, कि जो कोई पुत्र को देखे, और उस पर विश्वास करे, वह अनन्त जीवन पाए; और मैं उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।”
41 So the Jews grumbled about him because he said, "I am the bread that came down from heaven." तब यहूदी उस पर कुड़कुड़ाने लगे, इसलिए कि उसने कहा था, “जो रोटी स्वर्ग से उतरी, वह मैं हूँ।”
42 They said, "Isn't this Jesus, Joseph's son, whose father and mother we know? How can he now say, 'I have come down from heaven'?" और उन्होंने कहा, “क्या यह यूसुफ का पुत्र यीशु नहीं, जिसके माता-पिता को हम जानते हैं? तो वह क्यों कहता है कि मैं स्वर्ग से उतरा हूँ?”
43 Jesus answered them, "Stop grumbling among yourselves. यीशु ने उनको उत्तर दिया, “आपस में मत कुड़कुड़ाओ।
44 "No one can come to me unless the Father who sent me draws him, and I will raise him on the last day. कोई मेरे पास नहीं आ सकता, जब तक पिता, जिसने मुझे भेजा है, उसे खींच न ले; और मैं उसको अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।
45 It is written in the Prophets: 'And they will all be taught by our Father.' Everyone who has heard and learned from the Father comes to me. भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, ‘वे सब परमेश्‍वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है। (यशा. 54:13)
46 Not that anyone has seen the Father except the one from him; he has seen the Father. यह नहीं, कि किसी ने पिता को देखा है परन्तु जो परमेश्‍वर की ओर से है, केवल उसी ने पिता को देखा है।
47 Truly, truly, I tell you, whoever believes has eternal life. मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि जो कोई विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसी का है।
48 I am the bread of life. जीवन की रोटी मैं हूँ।
49 Your ancestors ate the manna in the wilderness, yet they died. तुम्हारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया और मर गए।
50 This is the bread that comes down from heaven, so anyone may eat it and not die. यह वह रोटी है जो स्वर्ग से उतरती है ताकि मनुष्य उसमें से खाए और न मरे।
51 I am the living bread come down from heaven. Whoever eats this bread will live forever. The bread I will give is my flesh, for the life of the world." जीवन की रोटी जो स्वर्ग से उतरी मैं हूँ। यदि कोई इस रोटी में से खाए, तो सर्वदा जीवित रहेगा; और जो रोटी मैं जगत के जीवन के लिये दूँगा, वह मेरा माँस है।”
52 Then the Jews argued sharply among themselves, "How can this man give us his flesh to eat?" इस पर यहूदी यह कहकर आपस में झगड़ने लगे, “यह मनुष्य कैसे हमें अपना माँस खाने को दे सकता है?”
53 Jesus told them, "Truly, truly, I tell you, unless you eat the flesh of the Son of Man and drink his blood, you have no life in yourselves. यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ जब तक मनुष्य के पुत्र का माँस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं।
54 Whoever feeds on my flesh and drinks my blood has eternal life, and I will raise him on the last day. जो मेरा माँस खाता, और मेरा लहू पीता हैं, अनन्त जीवन उसी का है, और मैं अन्तिम दिन फिर उसे जिला उठाऊँगा।
55 For my flesh is true food, and my blood is true drink. क्योंकि मेरा माँस वास्तव में खाने की वस्तु है और मेरा लहू वास्तव में पीने की वस्तु है।
56 Whoever feeds on my flesh and drinks my blood remains in me, and I in him. जो मेरा माँस खाता और मेरा लहू पीता है, वह मुझ में स्थिर बना रहता है*, और मैं उसमें।
57 As the living Father sent me and I live because of the Father, so whoever feeds on me will live because of me. जैसा जीविते पिता ने मुझे भेजा और मैं पिता के कारण जीवित हूँ वैसा ही वह भी जो मुझे खाएगा मेरे कारण जीवित रहेगा।
58 This is the bread that came down from heaven. It is not like the bread your ancestors ate and still died. Whoever feeds on this bread will live forever." जो रोटी स्वर्ग से उतरी यही है, पूर्वजों के समान नहीं कि खाया, और मर गए; जो कोई यह रोटी खाएगा, वह सर्वदा जीवित रहेगा।”
59 He said these things while teaching in the synagogue at Capernaum. ये बातें उसने कफरनहूम के एक आराधनालय में उपदेश देते समय कहीं।
60 On hearing it, many of his disciples said, "This is a hard teaching. Who can accept it?" इसलिए उसके चेलों में से बहुतों ने यह सुनकर कहा, “यह तो कठोर शिक्षा है; इसे कौन मान सकता है?”
61 Aware that his disciples were grumbling about this, Jesus said to them, "Does this offend you? यीशु ने अपने मन में यह जानकर कि मेरे चेले आपस में इस बात पर कुड़कुड़ाते हैं, उनसे पूछा, “क्या इस बात से तुम्हें ठोकर लगती है?
62 "Then what if you see the Son of Man ascending to where he was before? और यदि तुम मनुष्य के पुत्र को जहाँ वह पहले था, वहाँ ऊपर जाते देखोगे, तो क्या होगा? (भज. 47:5)
63 The Spirit gives life; the flesh helps nothing. The words I have spoken to you are spirit and life. आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं। जो बातें मैंने तुम से कहीं हैं वे आत्मा है, और जीवन भी हैं।
64 But some of you don't believe." For Jesus knew from the start who didn't believe, and who would betray him. परन्तु तुम में से कितने ऐसे हैं जो विश्वास नहीं करते।” क्योंकि यीशु तो पहले ही से जानता था कि जो विश्वास नहीं करते, वे कौन हैं; और कौन मुझे पकड़वाएगा।
65 And he said, "This is why I told you: no one can come to me unless the Father enables him." और उसने कहा, “इसलिए मैंने तुम से कहा था कि जब तक किसी को पिता की ओर से यह वरदान न दिया जाए तब तक वह मेरे पास नहीं आ सकता।”
66 From this time many of his disciples turned back and no longer walked with him. इस पर उसके चेलों में से बहुत सारे उल्टे फिर गए और उसके बाद उसके साथ न चले।
67 So Jesus asked the Twelve, "Do you want to leave too?" तब यीशु ने उन बारहों से कहा, “क्या तुम भी चले जाना चाहते हो?”
68 Simon Peter answered him, "Lord, to whom should we go? You have the words of eternal life. शमौन पतरस ने उसको उत्तर दिया, “हे प्रभु, हम किस के पास जाएँ? अनन्त जीवन की बातें तो तेरे ही पास हैं।
69 We have believed and known you are the Holy One of our Father." और हमने विश्वास किया, और जान गए हैं, कि परमेश्‍वर का पवित्र जन तू ही है।”
70 Jesus answered them, "Have I not chosen you, the Twelve? Yet one of you is a devil." यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “क्या मैंने तुम बारहों को नहीं चुन लिया? तो भी तुम में से एक व्यक्ति शैतान है।”
71 He meant Judas, son of Simon Iscariot, one of the Twelve, who was about to betray him. यह उसने शमौन इस्करियोती के पुत्र यहूदा के विषय में कहा, क्योंकि यही जो उन बारहों में से था, उसे पकड़वाने को था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

hinirv

copyright © 2017, 2018 Bridge Connectivity Solutions Status of the project: Stage 1 - Initial Drafting by Mother Tongue Translators -- Completed Stage 2 - Community Checking by Church -- Completed Stage 3 - Local Consultant (Theologian/Linguist) Checking -- Completed Stage 4 - Church Network Leaders Checking -- Completed Stage 5 - Further Quality Checking -- In Progress This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]