Skip to content
The Believer's Library

Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India

Daniel 9 hinirv

Show hinirv only
Verse × ×
1 In the first year of Darius son of Xerxes, a Mede, made king over the Babylonian realm. मादी क्षयर्ष का पुत्र दारा, जो कसदियों के देश पर राजा ठहराया गया था,
2 In his reign's first year, I, Daniel, understood from the books how many years our Father told Jeremiah the prophet: seventy, to complete Jerusalem's ruins. उसके राज्य के पहले वर्ष में, मुझ दानिय्येल ने शास्त्र के द्वारा समझ लिया कि यरूशलेम की उजड़ी हुई दशा यहोवा के उस वचन के अनुसार, जो यिर्मयाह नबी के पास पहुँचा था, कुछ वर्षों के बीतने पर अर्थात् सत्तर वर्ष के बाद पूरी हो जाएगी।
3 So I turned my face to the Sovereign Father, to seek him in prayer and pleading, with fasting, sackcloth, and ashes. तब मैं अपना मुख प्रभु परमेश्‍वर की ओर करके* गिड़गिड़ाहट के साथ प्रार्थना करने लगा, और उपवास कर, टाट पहन, राख में बैठकर विनती करने लगा।
4 I prayed to my Father, confessing: "Sovereign Father, great and awesome, keeping covenant and faithful love for those loving him and keeping his commands, मैंने अपने परमेश्‍वर यहोवा से इस प्रकार प्रार्थना की और पाप का अंगीकार किया, “हे प्रभु, तू महान और भययोग्य परमेश्‍वर है, जो अपने प्रेम रखने और आज्ञा माननेवालों के साथ अपनी वाचा को पूरा करता और करुणा करता रहता है,
5 we have sinned, done wrong, done evil, rebelled, turning from your commands and rulings. हम लोगों ने तो पाप, कुटिलता, दुष्टता और बलवा किया है,* और तेरी आज्ञाओं और नियमों को तोड़ दिया है।
6 We haven't listened to your servant prophets speaking in your name to our kings, princes, ancestors, and all the land's people. और तेरे जो दास नबी लोग, हमारे राजाओं, हाकिमों, पूर्वजों और सब साधारण लोगों से तेरे नाम से बातें करते थे, उनकी हमने नहीं सुनी। (नहे. 9:34)
7 Righteousness is yours, Sovereign Father, but ours is open shame today—Judah's people, Jerusalem's residents, all Israel, near and far, in every land where you drove them for their unfaithfulness to you. हे प्रभु, तू धर्मी है, परन्तु हम लोगों को आज के दिन लज्जित होना पड़ता है, अर्थात् यरूशलेम के निवासी आदि सब यहूदी, क्या समीप क्या दूर के सब इस्राएली लोग जिन्हें तूने उस विश्वासघात के कारण जो उन्होंने तेरे साथ किया था, देश-देश में तितर-बितर कर दिया है, उन सभी को लज्जित होना पड़ता है।
8 O our Father, open shame belongs to us—our kings, princes, and ancestors—because we sinned against you. हे यहोवा, हम लोगों ने अपने राजाओं, हाकिमों और पूर्वजों समेत तेरे विरुद्ध पाप किया है, इस कारण हमको लज्जित होना पड़ता है।
9 To the Sovereign Father belong mercy and forgiveness, for we have rebelled against him, परन्तु, यद्यपि हम अपने परमेश्‍वर प्रभु से फिर गए, तो भी तू दया का सागर और क्षमा की खान है।
10 and we disobeyed our Father's voice to walk in his laws set before us through his servants the prophets. हम तो अपने परमेश्‍वर यहोवा की शिक्षा सुनने पर भी उस पर नहीं चले जो उसने अपने दास नबियों से हमको सुनाई। (2 राजा. 18:12)
11 All Israel broke your law and turned away, refusing to obey your voice. So the curse and the sworn oath written in the Law of Moses, our Father's servant, poured out on us, because we sinned against him. वरन् सब इस्राएलियों ने तेरी व्यवस्था का उल्लंघन किया, और ऐसे हट गए कि तेरी नहीं सुनी। इस कारण जिस श्राप की चर्चा परमेश्‍वर के दास मूसा की व्यवस्था में लिखी हुई है, वह श्राप हम पर घट गया, क्योंकि हमने उसके विरुद्ध पाप किया है।
12 He confirmed his words against us and our judges who judged us, bringing great disaster on us; nothing under all heaven matches what happened to Jerusalem. इसलिए उसने हमारे और हमारे न्यायियों के विषय जो वचन कहे थे, उन्हें हम पर यह बड़ी विपत्ति डालकर पूरा किया है; यहाँ तक कि जैसी विपत्ति यरूशलेम पर पड़ी है, वैसी सारी धरती पर और कहीं नहीं पड़ी।
13 As written in the Law of Moses, all this disaster came on us; yet we have not sought our Father's favor by turning from our sins and understanding your truth. जैसे मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसे ही यह सारी विपत्ति हम पर आ पड़ी है, तो भी हम अपने परमेश्‍वर यहोवा को मनाने के लिये न तो अपने अधर्म के कामों से फिरे, और न तेरी सत्य बातों पर ध्यान दिया।
14 So our Father readied the disaster and brought it on us, for our Father is righteous in all he does; but we did not obey his voice. इस कारण यहोवा ने सोच विचार कर हम पर विपत्ति डाली है; क्योंकि हमारा परमेश्‍वर यहोवा जितने काम करता है उन सभी में धर्मी ठहरता है*; परन्तु हमने उसकी नहीं सुनी।
15 And now, Sovereign Father, you brought your people out of Egypt with a strong hand and made yourself a name lasting to this day—we sinned, we did wrong. और अब, हे हमारे परमेश्‍वर, हे प्रभु, तूने अपनी प्रजा को मिस्र देश से, बलवन्त हाथ के द्वारा निकाल लाकर अपना ऐसा बड़ा नाम किया, जो आज तक प्रसिद्ध है, परन्तु हमने पाप किया है और दुष्टता ही की है।
16 Sovereign Father, by all your righteous acts, turn your anger and rage from your city Jerusalem, your holy mountain—for our sins and our ancestors' wrongdoing made Jerusalem and your people a disgrace to all around us. हे प्रभु, हमारे पापों और हमारे पूर्वजों के अधर्म के कामों के कारण यरूशलेम की और तेरी प्रजा की, और हमारे आस-पास के सब लोगों की ओर से नामधराई हो रही है; तो भी तू अपने सब धार्मिकता के कामों के कारण अपना क्रोध और जलजलाहट अपने नगर यरूशलेम पर से उतार दे, जो तेरे पवित्र पर्वत पर बसा है।
17 Now, our Father, hear your servant's prayer and pleas, and shine your face on your desolate sanctuary, for your own sake, Sovereign Father. हे हमारे परमेश्‍वर, अपने दास की प्रार्थना और गिड़गिड़ाहट सुनकर, अपने उजड़े हुए पवित्रस्‍थान पर अपने मुख का प्रकाश चमका; हे प्रभु, अपने नाम के निमित्त यह कर।
18 Turn your ear toward us, my Father, and hear; open your eyes, see our ruins and the city called by your name. We bring our pleas before you not for our righteousness but your great mercy. हे मेरे परमेश्‍वर, कान लगाकर सुन, आँख खोलकर हमारी उजड़ी हुई दशा और उस नगर को भी देख जो तेरा कहलाता है; क्योंकि हम जो तेरे सामने गिड़गिड़ाकर प्रार्थना करते हैं, इसलिए अपने धार्मिकता के कामों पर नहीं, वरन् तेरी बड़ी दया ही के कामों पर भरोसा रखकर करते हैं।
19 Sovereign Father, hear! Sovereign Father, forgive! Sovereign Father, listen and act! Don't delay, for your sake, my Father, because your city and your people bear your name." हे प्रभु, सुन ले; हे प्रभु, पाप क्षमा कर; हे प्रभु, ध्यान देकर जो करना है उसे कर, विलम्ब न कर; हे मेरे परमेश्‍वर, तेरा नगर और तेरी प्रजा तेरी ही कहलाती है; इसलिए अपने नाम के निमित्त ऐसा ही कर।”
20 Still speaking, praying, confessing my sin and my people Israel's sin, laying my plea before my Father for my Father's holy hill, इस प्रकार मैं प्रार्थना करता, और अपने और अपने इस्राएली जाति भाइयों के पाप का अंगीकार करता हुआ, अपने परमेश्‍वर यहोवा के सम्मुख उसके पवित्र पर्वत के लिये गिड़गिड़ाकर विनती करता ही था,
21 while I was still praying, Gabriel, the man I saw earlier in the vision, reached me, flying fast, about the time of the evening offering. तब वह पुरुष गब्रिएल जिसे मैंने उस समय देखा जब मुझे पहले दर्शन हुआ था, उसने वेग से उड़ने की आज्ञा पाकर, सांझ के अन्नबलि के समय मुझ को छू लिया; और मुझे समझाकर मेरे साथ बातें करने लगा। (लूका 1:19)
22 He gave me insight, speaking with me and saying, "Daniel, I have now come out to give you insight and understanding. उसने मुझसे कहा, “हे दानिय्येल, मैं तुझे बुद्धि और प्रवीणता देने को अभी निकल आया हूँ।
23 As your pleas began, a word went out, and I came to tell you, for you are deeply loved. So weigh the word and understand the vision: जब तू गिड़गिड़ाकर विनती करने लगा, तब ही इसकी आज्ञा निकली, इसलिए मैं तुझे बताने आया हूँ, क्योंकि तू अति प्रिय ठहरा है; इसलिए उस विषय को समझ ले और दर्शन की बात का अर्थ जान ले।
24 "Seventy weeks are decreed for your people and your holy city: to end wrongdoing, finish sin, atone for guilt, bring in everlasting righteousness, seal vision and prophet, and anoint a most holy place. “तेरे लोगों और तेरे पवित्र नगर के लिये सत्तर सप्ताह ठहराए गए हैं कि उनके अन्त तक अपराध का होना बन्द हो, और पापों का अन्त और अधर्म का प्रायश्चित किया जाए, और युग-युग की धार्मिकता प्रगट हो; और दर्शन की बात पर और भविष्यद्वाणी पर छाप दी जाए, और परमपवित्र स्थान का अभिषेक किया जाए।
25 Know therefore and understand: from the time the command goes out to restore and rebuild Jerusalem until the coming of the Anointed One, the Prince, there will be seven weeks and sixty-two weeks. It will be rebuilt with streets and a moat, but in troubled times. इसलिए यह जान और समझ ले, कि यरूशलेम के फिर बसाने की आज्ञा के निकलने से लेकर अभिषिक्त प्रधान के समय तक सात सप्ताह बीतेंगे। फिर बासठ सप्ताहों के बीतने पर चौक और खाई समेत वह नगर कष्ट के समय में फिर बसाया जाएगा।
26 And after the sixty-two weeks the Anointed One will be cut off and will have nothing. The people of the prince who is to come will destroy the city and the sanctuary. Its end will come like a flood, and to the end there will be war; desolations are decreed. और उन बासठ सप्ताहों के बीतने पर अभिषिक्त पुरुष काटा जाएगा : और उसके हाथ कुछ न लगेगा; और आनेवाले प्रधान की प्रजा नगर और पवित्रस्‍थान को नाश तो करेगी, परन्तु उस प्रधान का अन्त ऐसा होगा जैसा बाढ़ से होता है; तो भी उसके अन्त तक लड़ाई होती रहेगी; क्योंकि उसका उजड़ जाना निश्चय ठाना गया है।
27 He will confirm a covenant with many for one week; mid-week he will stop sacrifice and offering. On a temple wing he will set up an abomination that causes desolation, until the decreed end pours on the desolator." और वह प्रधान एक सप्ताह के लिये बहुतों के संग दृढ़ वाचा बाँधेगा*, परन्तु आधे सप्ताह के बीतने पर वह मेलबलि और अन्नबलि को बन्द करेगा; और कंगूरे पर उजाड़नेवाली घृणित वस्तुएँ दिखाई देंगी और निश्चय से ठनी हुई बात के समाप्त होने तक परमेश्‍वर का क्रोध उजाड़नेवाले पर पड़ा रहेगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

hinirv

copyright © 2017, 2018 Bridge Connectivity Solutions Status of the project: Stage 1 - Initial Drafting by Mother Tongue Translators -- Completed Stage 2 - Community Checking by Church -- Completed Stage 3 - Local Consultant (Theologian/Linguist) Checking -- Completed Stage 4 - Church Network Leaders Checking -- Completed Stage 5 - Further Quality Checking -- In Progress This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]