Skip to content
The Believer's Library

Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India

Daniel 7 hinirv

Show hinirv only
Verse × ×
1 In Belshazzar king of Babylon's first year, Daniel dreamed and saw visions in his head on his bed. He wrote the dream, summarizing the matters. बाबेल के राजा बेलशस्सर के राज्य के पहले वर्ष में, दानिय्येल ने पलंग पर स्वप्न देखा। तब उसने वह स्वप्न लिखा, और बातों का सारांश भी वर्णन किया।
2 Daniel said: In my night vision I saw the four winds of heaven churning the great sea. दानिय्येल ने यह कहा, “मैंने रात को यह स्वप्न देखा कि महासागर पर चौमुखी आँधी चलने लगी। (प्रका. 7:1)
3 And four great beasts came up out of the sea, each different from the others. तब समुद्र में से चार बड़े-बड़े जन्तु, जो एक दूसरे से भिन्न थे, निकल आए।
4 The first was like a lion, with eagle's wings. I watched until its wings were torn off; it was lifted off the ground, set on two feet like a human, and given a human heart. पहला जन्तु सिंह* के समान था और उसके पंख उकाब के से थे। और मेरे देखते-देखते उसके पंखों के पर नीचे गए और वह भूमि पर से उठाकर, मनुष्य के समान पाँवों के बल खड़ा किया गया; और उसको मनुष्य का हृदय दिया गया।
5 A second beast appeared, like a bear, raised up on one side, three ribs in its mouth between its teeth. It was told, 'Get up, eat much flesh.' फिर मैंने एक और जन्तु देखा जो रीछ के समान था, और एक पाँजर के बल उठा हुआ था, और उसके मुँह में दाँतों के बीच तीन पसलियाँ थीं; और लोग उससे कह रहे थे, ‘उठकर बहुत माँस खा।’
6 After this I watched: another beast, like a leopard, with four bird wings on its back, four heads, and given authority to rule. इसके बाद मैंने दृष्टि की और देखा कि चीते के समान एक और जन्तु है जिसकी पीठ पर पक्षी के से चार पंख हैं; और उस जन्तु के चार सिर थे; और उसको अधिकार दिया गया।
7 After this, in my night vision, a fourth beast appeared—dreadful, terrifying, incredibly strong, with huge iron teeth. It devoured, crushed, and trampled the rest underfoot, different from every beast before it, with ten horns. फिर इसके बाद मैंने स्वप्न में दृष्टि की और देखा, कि एक चौथा जन्तु है जो भयंकर और डरावना और बहुत सामर्थी है; और उसके बड़े-बड़े लोहे के दाँत हैं; वह सब कुछ खा डालता है और चूर-चूर करता है, और जो बच जाता है, उसे पैरों से रौंदता है। और वह सब पहले जन्तुओं से भिन्न है; और उसके दस सींग हैं।
8 While I watched the horns, another—a little horn—rose among them, and three of the first horns were uprooted before it. It had eyes like human eyes and a mouth speaking boastfully. मैं उन सींगों को ध्यान से देख रहा था तो क्या देखा कि उनके बीच एक और छोटा सा सींग निकला, और उसके बल से उन पहले सींगों में से तीन उखाड़े गए; फिर मैंने देखा कि इस सींग में मनुष्य की सी आँखें, और बड़ा बोल बोलनेवाला मुँह भी है।
9 As I watched, thrones were set in place, and the Ancient of Days, our Father, took his seat. His clothing was white as snow; the hair of his head was like pure wool. His throne was flaming with fire, and its wheels were all ablaze. “मैंने देखते-देखते अन्त में क्या देखा, कि सिंहासन रखे गए, और कोई अति प्राचीन विराजमान हुआ; उसका वस्त्र हिम-सा उजला, और सिर के बाल निर्मल ऊन के समान थे; उसका सिंहासन अग्निमय और उसके पहिये धधकती हुई आग के से देख पड़ते थे। (प्रका. 1:14)
10 A river of fire flowed out, streaming from before him. Thousands of thousands served him, and 10,000 upon 10,000 stood before him. The court sat, and the books were opened. उस प्राचीन के सम्मुख से आग की धारा निकलकर बह रही थी; फिर हजारों हजार लोग उसकी सेवा टहल कर रहे थे, और लाखों-लाख लोग उसके सामने हाजिर थे; फिर न्यायी बैठ गए, और पुस्तकें खोली गईं। (प्रका. 20:11-12)
11 I watched because of the boastful words the horn spoke; I watched until the beast was killed, its body destroyed and given to the burning fire. उस समय उस सींग का बड़ा बोल सुनकर मैं देखता रहा, और देखते-देखते अन्त में देखा कि वह जन्तु घात किया गया*, और उसका शरीर धधकती हुई आग में भस्म किया गया।
12 The rest of the beasts lost authority but had their lives prolonged for a set time and season. और रहे हुए जन्तुओं का अधिकार ले लिया गया, परन्तु उनका प्राण कुछ समय के लिये बचाया गया।
13 In my night vision I looked, and there before me, coming with the clouds of heaven, was one like a son of man. He approached the Ancient of Days, our Father, and was led into his presence. मैंने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुँचा, और उसको वे उसके समीप लाए। (प्रका. 14:14 मत्ती 26:64)
14 And he was given authority, glory, and a kingdom, so that all peoples, nations, and languages would serve him. His dominion is an everlasting dominion that will not pass away, and his kingdom is one that will never be destroyed. तब उसको ऐसी प्रभुता, महिमा और राज्य दिया गया, कि देश-देश और जाति-जाति के लोग और भिन्न-भिन्न भाषा बोलनेवाले सब उसके अधीन हों; उसकी प्रभुता सदा तक अटल, और उसका राज्य अविनाशी ठहरा। (प्रका. 11:15)
15 I, Daniel, was troubled in spirit, and the visions that passed through my mind alarmed me. “और मुझ दानिय्येल का मन विकल हो गया, और जो कुछ मैंने देखा था उसके कारण मैं घबरा गया।
16 I approached one of those standing there and asked him the truth about all this. He told me, revealing its interpretation. तब जो लोग पास खड़े थे, उनमें से एक के पास जाकर मैंने उन सारी बातों का भेद पूछा, उसने यह कहकर मुझे उन बातों का अर्थ बताया,
17 'These four great beasts are four kings who will rise from the earth. ‘उन चार बड़े-बड़े जन्तुओं का अर्थ चार राज्य हैं, जो पृथ्वी पर उदय होंगे।
18 But the holy ones of the Most High, our Father, will receive and possess the kingdom forever, forever and ever. परन्तु परमप्रधान के पवित्र लोग राज्य को पाएँगे और युगानयुग उसके अधिकारी बने रहेंगे।’ (दानि. 7:27)
19 Then I wanted the truth about the fourth beast, different from all others—most terrifying, iron teeth, bronze claws—devouring, crushing, and trampling what remained underfoot. “तब मेरे मन में यह इच्छा हुई कि उस चौथे जन्तु का भेद भी जान लूँ जो और तीनों से भिन्न और अति भयंकर था और जिसके दाँत लोहे के और नख पीतल के थे; वह सब कुछ खा डालता, और चूर-चूर करता, और बचे हुए को पैरों से रौंद डालता था।
20 I also wanted to know about the ten horns on its head, and the other horn that came up before which three fell—the horn with eyes and a boastful mouth, appearing bigger than the rest. फिर उसके सिर में के दस सींगों का भेद, और जिस नये सींग के निकलने से तीन सींग गिर गए, अर्थात् जिस सींग की आँखें और बड़ा बोल बोलनेवाला मुँह और सब और सींगों से अधिक भयंकर था, उसका भी भेद जानने की मुझे इच्छा हुई। (दानि. 7:8)
21 As I watched, this horn was waging war against the holy ones and was defeating them, और मैंने देखा था कि वह सींग पवित्र लोगों के संग लड़ाई करके उन पर उस समय तक प्रबल भी हो गया,
22 until the Ancient of Days, our Father, came, judgment was given for the holy ones of the Most High, our Father, and the holy ones' time came to possess the kingdom.' जब तक वह अति प्राचीन* न आया, और परमप्रधान के पवित्र लोग न्यायी न ठहरे, और उन पवित्र लोगों के राज्याधिकारी होने का समय न आ पहुँचा। (मत्ती 19:28)
23 He said: 'The fourth beast is a fourth kingdom on earth, unlike all other kingdoms. It will devour, trample, and crush the whole earth. “उसने कहा, ‘उस चौथे जन्तु का अर्थ, एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर होकर और सब राज्यों से भिन्न होगा, और सारी पृथ्वी को नाश करेगा, और दाँवकर चूर-चूर करेगा।
24 The ten horns: ten kings will arise from this kingdom. After them another arises, different from the first, and subdues three kings. और उन दस सींगों का अर्थ यह है, कि उस राज्य में से दस राजा उठेंगे, और उनके बाद उन पहलों से भिन्न एक और राजा उठेगा, जो तीन राजाओं को गिरा देगा।
25 He will speak words against the Most High, our Father, oppress the holy ones of the Most High, our Father, and try to change the set times and the law. The holy ones will be handed to him for a time, times, and half a time. और वह परमप्रधान के विरुद्ध बातें कहेगा, और परमप्रधान के पवित्र लोगों को पीस डालेगा, और समयों और व्यवस्था के बदल देने की आशा करेगा, वरन् साढ़े तीन काल तक वे सब उसके वश में कर दिए जाएँगे। (प्रका. 13:6-7)
26 But the court will sit in judgment, and his dominion will be taken away, consumed and destroyed forever. परन्तु, तब न्यायी बैठेंगे, और उसकी प्रभुता छीनकर मिटाई और नाश की जाएगी; यहाँ तक कि उसका अन्त ही हो जाएगा।
27 Kingdom, dominion, and greatness of all kingdoms under heaven will be given to the people, the holy ones of the Most High, our Father. His kingdom is a kingdom without end; all rulers will serve and obey him.' तब राज्य और प्रभुता और धरती पर के राज्य की महिमा, परमप्रधान ही की प्रजा अर्थात् उसके पवित्र लोगों को दी जाएगी, उसका राज्य सदा का राज्य है, और सब प्रभुता करनेवाले उसके अधीन होंगे और उसकी आज्ञा मानेंगे।’ (प्रका. 11:15)
28 This ends the matter. I, Daniel—my thoughts terrified me, my face turned pale, but I kept it to myself. “इस बात का वर्णन मैं अब कर चुका, परन्तु मुझ दानिय्येल के मन में बड़ी घबराहट बनी रही, और मैं भयभीत हो गया; और इस बात को मैं अपने मन में रखे रहा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

hinirv

copyright © 2017, 2018 Bridge Connectivity Solutions Status of the project: Stage 1 - Initial Drafting by Mother Tongue Translators -- Completed Stage 2 - Community Checking by Church -- Completed Stage 3 - Local Consultant (Theologian/Linguist) Checking -- Completed Stage 4 - Church Network Leaders Checking -- Completed Stage 5 - Further Quality Checking -- In Progress This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]