Skip to content
The Believer's Library

Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India

2 Chronicles 35 hinirv

Show hinirv only
Verse × ×
1 Josiah kept Passover to our Father in Jerusalem; they slaughtered the Passover lamb on the fourteenth day of the first month. योशिय्याह ने यरूशलेम में यहोवा के लिये फसह पर्व माना और पहले महीने के चौदहवें दिन को फसह का पशु बलि किया गया।
2 He assigned priests their duties and encouraged them in service of our Father's house. उसने याजकों को अपने-अपने काम में ठहराया, और यहोवा के भवन में सेवा करने को उनका हियाव बन्धाया।
3 He told the Levites who taught all Israel and were holy to our Father: "Put the holy ark in the house Solomon son of David, king of Israel, built. You need no longer carry it on your shoulders. Now serve your Father and his people Israel. फिर लेवीय जो सब इस्राएलियों को सिखाते और यहोवा के लिये पवित्र ठहरे थे, उनसे उसने कहा, “तुम पवित्र सन्दूक को उस भवन में रखो* जो दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान ने बनवाया था; अब तुम को कंधों पर बोझ उठाना न होगा। अब अपने परमेश्‍वर यहोवा की और उसकी प्रजा इस्राएल की सेवा करो।
4 Prepare yourselves by your fathers' houses, by your divisions, by David king of Israel's written instructions, and his son Solomon's instructions. इस्राएल के राजा दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान दोनों की लिखी हुई विधियों के अनुसार, अपने-अपने पितरों के अनुसार, अपने-अपने दल में तैयार रहो।
5 Stand in the holy place by family groups of your lay brothers, one Levite division per group. तुम्हारे भाई लोगों के पितरों के घरानों के भागों के अनुसार पवित्रस्‍थान में खड़े रहो, अर्थात् उनके एक भाग के लिये लेवियों के एक-एक पितर के घराने का एक भाग हो।
6 Slaughter the Passover lamb, dedicate yourselves, and prepare for your brothers, following the word of our Father through Moses." फसह के पशुओं को बलि करो, और अपने-अपने को पवित्र करके अपने भाइयों के लिये तैयारी करो कि वे यहोवा के उस वचन के अनुसार कर सके, जो उसने मूसा के द्वारा कहा था।”
7 Josiah gave the lay people 30,000 lambs and young goats, 3,000 bulls, for Passover offerings—for everyone present, from his own possessions. फिर योशिय्याह ने सब लोगों को जो वहाँ उपस्थित थे, तीस हजार भेड़ों और बकरियों के बच्चे और तीन हजार बैल दिए थे; ये सब फसह के बलिदानों के लिये राजा की सम्पत्ति में से दिए गए थे।
8 His officials also gave willingly to the people, priests, and Levites. Hilkiah, Zechariah, and Jehiel, chief officers of our Father's house, gave the priests 2,600 Passover offerings and 300 bulls. उसके हाकिमों ने प्रजा के लोगों, याजकों और लेवियों को स्वेच्छाबलियों के लिये पशु दिए। और हिल्किय्याह, जकर्याह और यहीएल नामक परमेश्‍वर के भवन के प्रधानों ने याजकों को दो हजार छः सौ भेड़-बकरियाँ और तीन सौ बैल फसह के बलिदानों के लिए दिए।
9 Conaniah, with his brothers Shemaiah and Nethanel, and Hashabiah, Jeiel, and Jozabad, Levite leaders, gave the Levites 5,000 Passover offerings and 500 bulls. कोनन्याह ने और शमायाह और नतनेल जो उसके भाई थे, और हशब्याह, यीएल और योजाबाद नामक लेवियों के प्रधानों ने लेवियों को पाँच हजार भेड़-बकरियाँ, और पाँच सौ बैल फसह के बलिदानों के लिये दिए।
10 The service was set; priests stood at their posts, Levites by their divisions, as the king commanded. इस प्रकार उपासना की तैयारी हो गई, और राजा की आज्ञा के अनुसार याजक अपने-अपने स्थान पर, और लेवीय अपने-अपने दल में खड़े हुए।
11 They slaughtered the Passover lambs; priests sprinkled the blood passed to them, and Levites skinned them. तब फसह के पशु बलि किए गए, और याजक बलि करनेवालों के हाथ से लहू को लेकर छिड़क देते और लेवीय उनकी खाल उतारते गए।
12 They set aside the burnt offerings, distributing them by family division among the common people, to offer to our Father as written in the book of Moses; likewise with the bulls. तब उन्होंने होमबलि के पशु इसलिए अलग किए कि उन्हें लोगों के पितरों के घरानों के भागों के अनुसार दें, कि वे उन्हें यहोवा के लिये चढ़वा दें जैसा कि मूसा की पुस्तक में लिखा है; और बैलों को भी उन्होंने वैसा ही किया।
13 They roasted the Passover lamb in fire as required, boiled the holy offerings in pots, kettles, and pans, and quickly brought them to all the common people. तब उन्होंने फसह के पशुओं का माँस विधि के अनुसार आग में भूँजा, और पवित्र वस्तुएँ, हंडियों और हंडों और थालियों में सिझा कर फुर्ती से लोगों को पहुँचा दिया।
14 Afterward they prepared for themselves and the priests, since the priests, Aaron's sons, were busy offering burnt offerings and fat portions until night; so the Levites prepared for themselves and the priests, Aaron's sons. तब उन्होंने अपने लिये और याजकों के लिये तैयारी की, क्योंकि हारून की सन्तान के याजक होमबलि के पशु और चर्बी रात तक चढ़ाते रहे, इस कारण लेवियों ने अपने लिये और हारून की सन्तान के याजकों के लिये तैयारी की।
15 The singers, Asaph's sons, stood at their posts as David, Asaph, Heman, and Jeduthun the king's seer had commanded. The gatekeepers stayed at each gate; they had no need to leave their duty, for their fellow Levites prepared for them. आसाप के वंश के गवैये, दाऊद, आसाप, हेमान और राजा के दर्शी यदूतून की आज्ञा के अनुसार अपने-अपने स्थान पर रहे, और द्वारपाल एक-एक फाटक पर रहे। उन्हें अपना-अपना काम छोड़ना न पड़ा*, क्योंकि उनके भाई लेवियों ने उनके लिये तैयारी की।
16 So all the service of our Father was arranged that day: to keep Passover and offer burnt offerings on the altar of our Father, by King Josiah's command. अतः उसी दिन राजा योशिय्याह की आज्ञा के अनुसार फसह मनाने और यहोवा की वेदी पर होमबलि चढ़ाने के लिये यहोवा की सारी उपासना की तैयारी की गई।
17 The Israelites present kept Passover then, and the Feast of Unleavened Bread seven days. जो इस्राएली वहाँ उपस्थित थे उन्होंने फसह को उसी समय और अख़मीरी रोटी के पर्व को सात दिन तक माना।
18 No Passover like it had been kept in Israel since Samuel the prophet's days; none of Israel's kings kept a Passover like Josiah's, with the priests, Levites, all Judah and Israel present, and Jerusalem's residents. इस फसह के बराबर शमूएल नबी के दिनों से इस्राएल में कोई फसह मनाया न गया था, और न इस्राएल के किसी राजा ने ऐसा मनाया, जैसा योशिय्याह और याजकों, लेवियों और जितने यहूदी और इस्राएली उपस्थित थे, उन्होंने और यरूशलेम के निवासियों ने मनाया।
19 This Passover was kept in the eighteenth year of Josiah's reign. यह फसह योशिय्याह के राज्य के अठारहवें वर्ष में मनाया गया।
20 After all this, once Josiah had prepared the temple, Egypt's king Neco marched up to fight at Carchemish on the Euphrates, and Josiah went out to meet him. इसके बाद जब योशिय्याह भवन को तैयार कर चुका, तब मिस्र के राजा नको ने फरात के पास के कर्कमीश नगर से लड़ने को चढ़ाई की, और योशिय्याह उसका सामना करने को गया।
21 But Neco sent messengers to him, saying, "What do we have to do with each other, king of Judah? I'm not coming against you today, but against the house I'm at war with. God told me to hurry—stop opposing God, who is with me, or he'll destroy you." परन्तु उसने उसके पास दूतों से कहला भेजा, “हे यहूदा के राजा मेरा तुझ से क्या काम! आज मैं तुझ पर नहीं उसी कुल पर चढ़ाई कर रहा हूँ, जिसके साथ मैं युद्ध करता हूँ; फिर परमेश्‍वर ने मुझसे फुर्ती करने को कहा है। इसलिए परमेश्‍वर जो मेरे संग है, उससे अलग रह, कहीं ऐसा न हो कि वह तुझे नाश करे।”
22 Josiah did not turn away from him, but disguised himself to fight him. He ignored Neco's words from the mouth of our Father, and went to fight in the plain of Megiddo. परन्तु योशिय्याह ने उससे मुँह न मोड़ा, वरन् उससे लड़ने के लिये भेष बदला, और नको के उन वचनों को न माना जो उसने परमेश्‍वर की ओर से कहे थे, और मगिद्दो की तराई में उससे युद्ध करने को गया।
23 Archers shot King Josiah; he told his servants, "Get me out—I'm badly wounded." तब धनुर्धारियों ने राजा योशिय्याह की ओर तीर छोड़े; और राजा ने अपने सेवकों से कहा, “मैं बहुत घायल हो गया हूँ, इसलिए मुझे यहाँ से ले चलो।”
24 His servants moved him from the chariot to his second chariot and brought him to Jerusalem, where he died and was buried in his fathers' tombs. All Judah and Jerusalem mourned Josiah. तब उसके सेवकों ने उसको रथ पर से उतारकर उसके दूसरे रथ पर चढ़ाया, और यरूशलेम ले गये। वहाँ वह मर गया और उसके पुरखाओं के कब्रिस्तान में उसको मिट्टी दी गई। यहूदियों और यरूशलेमियों ने योशिय्याह के लिए विलाप किया।
25 Jeremiah composed laments for Josiah, and to this day all the singers, men and women, sing laments for Josiah. This became a custom in Israel, and it is written in the Laments. यिर्मयाह ने योशिय्याह के लिये विलाप का गीत बनाया और सब गानेवाले और गानेवालियाँ अपने विलाप के गीतों में योशिय्याह की चर्चा आज तक करती हैं। इनका गाना इस्राएल में एक विधि के तुल्य ठहराया गया और ये बातें विलापगीतों में लिखी हुई हैं।
26 The rest of Josiah's acts, and his faithful deeds in keeping with what is written in our Father's law. योशिय्याह के और काम और भक्ति के जो काम उसने उसी के अनुसार किए जो यहोवा की व्यवस्था में लिखा हुआ है।
27 His acts, first to last, are written in the Book of the Kings of Israel and Judah. आदि से अन्त तक उसके सब काम इस्राएल और यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखे हुए हैं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

hinirv

copyright © 2017, 2018 Bridge Connectivity Solutions Status of the project: Stage 1 - Initial Drafting by Mother Tongue Translators -- Completed Stage 2 - Community Checking by Church -- Completed Stage 3 - Local Consultant (Theologian/Linguist) Checking -- Completed Stage 4 - Church Network Leaders Checking -- Completed Stage 5 - Further Quality Checking -- In Progress This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
Hindi Indian Revised Version Bible (BCS) [hin] India · Creative Commons - Attribution-ShareAlike [CC BY-SA]